Adventure Gold (AGLD) एक ओपन-सोर्स इन-गेम करेंसी है जो Loot NFT होल्डर्स के लिए है। यह टोकन यूज़र्स को Loot इकोसिस्टम में ज़रूरी अपग्रेड्स और चैंजेस पे वोट करने का ऑप्शन देता है। यह दूसरे NFT-गेमिंग एसेट्स से काफी अलग है, क्यूंकि इसका कोई विशिस्ट गेम नहीं है। इस NFT का एहम लक्ष है फ्यूचर गेम्स को एक डिजिटल एसेट देना जिसे वो आसानी से इंटीग्रेट कर सके। इससे डेवलपर्स को पैसे बचाने में मदद मिल सकती है और यूज़र्स को ऐसे एसेट्स मिलेंगे जो एक सिंगल गेम-बेस्ड एसेट्स से ज़्यादा मूल्यवान हो सकते हैं।
Adventure Gold इतना ख़ास क्यों है?
Adventure Gold September 2021 में लॉंच हुआ था जब DeFi मार्केट काफी तेज़ी से ग्रो कर रहा था। लॉंच के दौरान Loot NFT ओनर्स को 1,000 टोकंस का एयरड्रॉप दिया गया था, जो उनके प्रोजेक्ट में भाग लेने के लिए था। Adventure Gold पर इन्वेस्टर्स अभी काफी ध्यान दे रहे हैं। Ethereum के co-founder Vitalik Buterin ने भी सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट को खूब एंडोर्स किया था।
इसी के चलते AGLD अभी ₹257.11 में ट्रेड कर रहा है और पिछले 24 घंटो में इसने 22.54% की बढ़ोत्तरी देखी है। आप निचे दिए गए ग्राफ से इस इज़ाफ़े का अंदाजा लगा सकते हैं।

Adventure Gold में Loot की क्या एहमियत है?
Adventure Gold को समझने के लिए, पहले हमे Loot को समझना ज़रूरी है। यह NFT एक ओपन-सोर्स गेमिंग प्रोजेक्ट है। यह प्रोटोकॉल टेक्स्ट-बेस्ड रैंडम एडवेंचर गियर जेनेरेट करता है जो डेवलपर्स नए गेम्स में इंटेग्रेट कर सकते हैं। इसका एहम लक्ष यह है की NFT पे बनने वाले प्रोजेक्ट्स को एक स्टैंडर्ड दिया जाए, ताकि उन्हें डीसेंट्रलाइज्ड गेमिंग में करेंसी मिल सके।
Loot नेटवर्क 8,000 यूनिक अडवेंचरेर गियर बैग्स के कलेक्शन के साथ लॉंच हुआ था। हर बैग में 8 आइटम थे जो शरीर के अलग अलग हिस्सों के लिए थी, जैसे हाथ, छाती, पेड़, कमर इत्यादि। Loot टीम ने जान बूझकर अपने असली विशेषताए छुपाकर रखी ताकि यूज़र्स अपने NFTs का वैल्यू इंटीग्रेशन और दूसरे फैक्टर्स को समझ सके।
समय के साथ साथ जब Loot NFT ने लोकप्रियता हासिल की, तब इसके मेकर्स ने इसके होल्डर्स के लिए Adventure Gold को बनाया।
Adventure Gold के लाभ क्या है?
Adventure Gold के काफी सारे ऐसे लाभ हैं जो आपको मिल सकते है। यह एक ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल है। इसका मतलब है की कोई भी इसे बग्स या सिक्योरिटी इशूज़ के लिए चेक कर सकता है। इससे डेवलपर्स को Loot प्रोटोकॉल पर काम करने और थर्ड-पार्टी ऍप्लिकेशन्स को सुरक्षित रूप से इंटीग्रेट करने का मौका भी मिलता है। यह ओपन एप्रोच Adventure Gold को फ्यूचर इन-गेम क्रेडिट्स या दूसरे गेमिंग प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने के लिए एक प्रवल दावेदार बनाता है।
Adventure Gold काम कैसे करता है?
Adventure Gold एक Ethereum-बेस्ड प्रोटोकॉल है, जिसका नेटिव टोकन है AGLD। Ethereum दुनिया का सबसे बड़ा DeFi और Dapp नेटवर्क है, जिसने अपने सिक्योरिटी को हमेशा साबित किया है। Adventure Gold का सिस्टम पूरी तरह से कोड पर बेस्ड है, इसका मतलब है की कोई सेंट्रलाइज्ड पार्टी, यूज़र्स को ब्लॉक या सेंसर नहीं कर सकती। यहाँ कोई गेटकीपर्स नहीं होते हैं।
सभी AGLD टोकन होल्डर्स सिस्टम, प्रोटोकॉल, मींटिंग और चैंजेस के लिए प्रोपोज़ल्स रख सकते हैं। यह प्रोपोज़ल्स कम्युनिटी के अप्रूवल के बाद तुरंत लागू हो सकते हैं। कम्युनिटी चेस्ट को इन प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, कम्युनिटी रेसौर्सेस जैसे डेवलपर टूल्स और सपोर्ट भी Adventure Gold के कम्युनिटी को एक्सपैंड करने वाले लोगों के लिए अवेलेबल हैं।
सनक्रिप्टो पर Adventure Gold कैसे खरीदे?
भारत में Adventure Gold या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की सनक्रिप्टो एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको सनक्रिप्टो पर AGLD खरीदने में मदद करेगी:
- सनक्रिप्टो अप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- AGLD खरीदने के लिए, सनक्रिप्टो पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से Adventure Gold को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके AGLD को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने AGLD होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
जब Loot NFTs और ज़्यादा गेम्स में इंटीग्रेट होंगे, तब Adventure Gold एक गवर्नेंस सिस्टम बन सकता है। Loot इकोसिस्टम में पहले से ही काफी प्रोजेक्ट्स और डिज़ाइनर्स हैं। इसलिए, आप ऐसा मान कर चल सकते है की Adventure Gold (AGLD) आगे भी गेमर्स और इन्वेस्टर्स के लिए एक दिलचस्प विषय बना रहेगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।