सोचो एक ऐसा AI जो न सिर्फ इंस्ट्रक्शंस फॉलो करता है, बल्कि अपने आप फैसले लेता है, अपने गोल्स सेट करता है, और अपने एक्शन्स खुद डिसाइड करता है, ऐसा भी कभी हो सकता है? जी हाँ, हो सकता है। पेश करते है Agentic AI — एक ऐसी टेक्नोलॉजी जो सिर्फ रिएक्टिव नहीं, बल्कि प्रोएक्टिव भी है। क्या होगा अगर AI हम जैसे सोच सके, काम कर सके, और इनोवेट कर सके? चलिए देखते है।
Agentic AI क्या होता है?
Agentic AI एक ऐसी AI है जो अपने लिए काम करती है, अपनी इंडिपेंडेंस और डिसिशन-मेकिंग पावर के साथ। ये AI सिर्फ डेटा प्रोसेस या कमांड्स का रेस्पोंद नहीं करती; ये अपने गोल्स सेट कर सकती है और उन गोल्स को अचीव करने के लिए दिसिशन्स ले सकती है। मतलब, इस AI को एक पर्पस दिया जाता है और उस पर्पस को सही तरीके से पूरा करने की क्षमता दी जाती है, जिसमे इंसानी हस्तक्षेप कम से कम होता है। ये ट्रेडिशनल AI से अलग होता है, जो आम तौर पर ह्यूमन इनपुट या प्रीडिफाइंड रूल्स के साथ ऑपरेट करती है। Agentic AI सेल्फ-डिरेक्टिंग है, जो एनवायरनमेंट और अपने ओब्जेक्टिव्स के हिसाब से रियल-टाइम दिसिशन्स ले सकती है।
Agentic AI काम कैसे करते है?
Agentic AI एडवांस्ड मशीन-लर्निंग टेक्निक्स, डिसिशन-मेकिंग अल्गोरिथ्म्स, और निरंतर फीडबैक लूप्स के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करती है। ये कुछ इस तरह से काम करता है:
- गोल-सेटिंग: ये अपने ओब्जेक्टिव्स को आइडेंटिफाई करता है, जो इनिशियल प्रोग्रामिंग या ऑनगोइंग एनवायर्नमेंटल इनपुट्स के बेसिस पे होते हैं।
- डिसिशन-मेकिंग: फिर ये डेटा एनालाइज करता है और अल्गोरिथ्म्स का इस्तेमाल करके अपने गोल को अचीव करने का सबसे सटीक रास्ता चुनता है।
- लर्निंग और अडाप्टिंग: बाकी AI सिस्टम्स की तरह, Agentic AI भी अपने सक्सेस और फैलियर्स से सीखती है। ये अपनी स्ट्रैटेजिज़ को निरंतर ऑप्टिमाइज़ करती है और अपने डिसिशन-मेकिंग प्रोसेसेस को ऑप्टिमाइज़ करती है।
Agentic AI के एहम लाभ क्या है?
- बेहतर एफिशिएंसी : Agentic AI को निरंतर निग्राणी की ज़रुरत नहीं होती, ये 24/7 काम कर सकती है।
- कम मानवीय एरर: क्यूंकि ये डेटा और अल्गोरिथ्म्स पे बेस्ड दिसिशन्स लेती है, इसलिए इंसानी जजमेंट से होने वाली गलतियां यहाँ कम होती है।
- स्केलेबिलिटी: Agentic AI बड़ी मात्रा में डेटा और काम्प्लेक्स टास्कस हैंडल कर सकती है और अपनी डिसिशन-मेकिंग प्रोसेसेस को स्केल कर सकती है।
Agentic AI का क्रिप्टो में क्या रोल है?
Agentic AI का क्रिप्टो इकोसिस्टम में कई ऍप्लिकेशन्स हैं, जैसे:
- क्रिप्टो ट्रेडिंग और DeFi: Agentic AI ऑटोनोमसली मार्केट ट्रेंड्स को एनालाइज कर सकती है, ट्रेडिंग स्ट्रैटेजिज़ एडजस्ट कर सकती है, बिना इंसानी हस्तक्षेप के।
- फ्रॉड डिटेक्शन और कंप्लायंस: यह गैरकानूनी ट्रांसेक्शन्स को ट्रेस कर सकती है, और पोटेंशियल मनी लॉन्डरिंग एक्टिविटीज़ को फ्लैग कर सकती है।
- स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिक्योरिटी: ये कमज़ोरियों को डिटेक्ट कर सकती है, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को ऑडिट कर सकती है, और संदेहजनक ट्रांसेक्शन्स को भी आइडेंटिफाई कर सकती है।
- NFT और मेटावर्स एसेट मैनेजमेंट: NFTs और वर्चुअल एसेट्स को वैल्यूएशन, क्यूरेशन और लिक्विडिटी मैनेजमेंट की ज़रुरत होती है। ये मार्केट ट्रेंड्स को एसेस कर सकती है, एसेट अप्प्रिसिएशन प्रेडिक्ट कर सकती है, और डिजिटल एसेट्स के लिए ऑप्टीमल बाइंग और स्ट्रैटेजिज़ रेकमेंड कर सकती है।

Agentic AI vs. AI agents vs. Generative AI: कोनसा बेहतर है?
Generative AI सिर्फ कंटेंट क्रिएट करता है — चाहे वो टेक्स्ट हो, इमेजेज़ हो या फिर वीडियोस। ये दिसिशन्स नहीं लेता या गोल्स सेट नहीं करता; ये सिर्फ इनपुट के बेसिस पे कंटेंट जेनेरेट करता है।
जैसे, ChatGPT एक Generative AI है। अगर आप उससे आर्टिकल, कविता, या कोड लिखने को कहेंगे, तो ये जेनेरेट करेगा, लेकिन ये अपने आप फैसला नहीं करेगा की क्या लिखना चाहिए।
वही, AI agents कमांड्स के बेसिस पर स्पेसिफिक टास्कस पूरे करते है। AI agents का फोकस एक्शन्स पे होता है — इनफार्मेशन रिट्रीव करना, प्रोसेसेस ऑटोमेट करना, और यूज़र रिक्वेस्ट्स एक्सेक्यूट करना।
Siri और Alexa AI agents हैं। अगर आप Alexa से अलार्म सेट करने, गाना प्ले करने, या लाइट्स ऑफ करने को कहेंगे, तो वो अच्छी तरीके से करेंगे। लेकिन ये अपने आप डिसाइड नहीं करेंगे की आपको अलार्म कब चाहिए या आपका मूड किस प्लेलिस्ट के लिए सूट करता है, जब तक आप उन्हें एक्सप्लिसिटली प्रोग्राम नहीं करते।
Agentic AI इससे काफी आगे जाता है। ये सिर्फ कंटेंट ही क्रिएट नहीं करता बल्कि अपने गोल्स खुद सेट करता है और रियल-वर्ल्ड फीडबैक के बेसिस पे एडाप्ट कर सकता है।
आखिर में…
Agentic AI एक काफी अनोखा कांसेप्ट है, जहाँ टेक्नोलॉजी ट्रेडिशनल ऑटोमेशन से आगे बढ़ कर डिसिशन-मेकिंग ऑटोनोमी और अडाप्टेबिलिटी को अपनाता है। जैसे-जैसे ये सिस्टम्स इवॉल्व होते हैं, यह हमें एथिक्स, गवर्नेंस, और ह्यूमन-AI कोलैबोरेशन के बारे में सोचने में मजबूर करता है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।