टेक्नोलॉजी एक आशीर्वाद और श्राप दोनों बन गयी है, ख़ास कर क्रिप्टो की बदलती दुनिया में। AI bots, जो पहले ऑटोमेशन और एफिशिएंसी के लिए बढ़िया टूल्स थे, पर अब साइबरक्रिमिनल्स के लिए शक्तिशाली वेपन्स बन चुके हैं। यह रोबोट्स अपनी लर्निंग क्षमताओं के साथ, एडवांस्ड साइबरअटैक्स को अंजाम दे सकते हैं, जिसकी वजह से पुराणी हैकिंग टेक्निक्स बेकार हो गयी हैं। चलो, देखते हैं की AI bots क्रिप्टोकरेंसी में साइबरक्राइम का चेहरा कैसे बदल रहे हैं, ये कैसे काम करते हैं, और कैसे आप अपने डिजिटल एसेट्स को इन खतरों से बचा सकते हैं।
AI Bots क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?
AI bots वो सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स होते हैं जो artificial intelligence का इस्तेमाल करके टास्कस को स्वाधीन रूप से परफॉर्म करते हैं और बिना ह्यूमन इंटरवेंशन के अपने एक्शन्स से सीखते हैं। क्रिप्टो की दुनिया में, ये रोबोट्स साइबरक्रिमिनल्स के लिए एक एहम हथियार बन गए हैं, जो उन्हें अटैक्स को ज़्यादा स्केल, स्पीड, और रेस्पोंसिवनेस के साथ एक्सेक्यूट करने में मदद करते हैं, जो पहले कभी सोचा भी नहीं गया था।
ये AI bots बहुत बड़ा डेटा हैंडल करते हैं, अपने कंक्लूशन्स खुद निकालते हैं, और अपनी स्ट्रैटेजिज़ को एडजस्ट करते रहते हैं। हालाँकि AI bots ने हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे सेक्टर्स को इम्प्रूव किया है, लेकिन उनका इन्वॉल्वमेंट ख़ासकर क्रिप्टो के मामले में बहुत ज़्यादा विनाशकारी साबित हुई है। ट्रेडिशनल हैकर्स जो ह्यूमन लेबोर और नॉलेज पर निर्भर होते हैं, इन AI bots के तुलना में काफी कम एफिशिएंट होते हैं, क्यूंकि ये इंडिपेंडेंट अटैक्स कर सकते हैं, अपने स्ट्रेटेजी को रियल-टाइम में ऑप्टिमाइज़ करते हैं, और नए सिक्योरिटी मेज़र्स को भी अपना लेते हैं।
AI Bots क्रिप्टो के लिए ख़तरा क्यों हैं?
AI साइबरक्राइम का सबसे बड़ा ख़तरा स्केल है। एक आम हैकर जो क्रिप्टो एक्सचेंज को हैक करने या यूज़र्स से उनके प्राइवेट कीज़ चुराने की कोशिश करता है, वो ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। लेकिन AI bots एक साथ हज़ारों अटैक्स कर सकते हैं, और जैसे-जैसे अटैक्स चल रहे होते हैं, वो और भी इंटेलीजेंट होते जाते हैं। आम तौर पर ये फैक्टर्स उन्हें खतरनाक बनाते हैं:
- स्पीड: AI bots लाखों ब्लॉकचैन ट्रांसेक्शन्स, smart contracts, और वेबसाइट्स को मिंटो में स्कैन कर सकते हैं, कमज़ोरियों को स्पॉट करते हैं जो क्रिप्टो हैक्स, decentralized finance प्रोटोकॉल्स और एक्सचैंजेस तक लीड करते हैं।
- स्केलिबिलिटी: एक आम स्कैमर कुछ सौ दो सौ phishing emails तक भेज सकता है। लेकिन एक रोबोट उतने ही समय में कड़ोड़ों पर्सनलाइज्ड phishing emails भेज सकता है।
- अडाप्टेबिलिटी: मशीन लर्निंग की वजह से ये AI bots हर फेल्ड अटैक से सीखते हैं, और इस तरह से उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
2024 के अक्टूबर में, Andy Ayrey, जो की Truth Terminal AI bot के क्रिएटर हैं, उनका X अकाउंट हैक हो गया। अटैकर्स ने उनके अकाउंट का इस्तेमाल करके एक स्केम memecoin, Infinite Backrooms (IB) को प्रोमोट किया। इस मेलीशियस पुश से IB की मार्केट कैपिटलाइजेशन बहुत ही जल्दी $25 million तक पहुँच गयी थी। अटैकर्स ने अपना पोजीशन बस 45 मिनट के अंदर लिक्विडेट कर लिया, और $600,000 से ज़्यादा कमा लिए।

AI Bots क्रिप्टो कैसे चुराते हैं?
AI bots क्रिप्टो चुराने के लिए बहुत जटिल मेथड्स का इस्तेमाल करते हैं, और हर स्ट्रेटेजी और भी ज़्यादा स्पेसिफिक और ट्रेस करने के लिए मुश्किल हो जाती है। निचे दिए गए इन तरीकों से रोबोट्स क्रिप्टो चुराने की कोशिश करते है:
- Phishing Bots: AI bots रीयलिस्टिक फिशिंग मेसेजेस बना सकते हैं जो की असली नोटिफिकेशन्स जैसे ही लगते हैं, जैसे की सीधा Coinbase या MetaMask से आया हो। ये रोबोट्स लीक्ड डेटाबेसेस, सोशल मीडिया, और ब्लॉकचैन हिस्ट्री से लोगों का पर्सनल इनफार्मेशन स्क्रैप करते हैं, जिससे उनके लिए एक्यूरेट और रीयलिस्टिक phishing attacks करना आसान हो जाता है।
- Brute-Force Attacks: AI bots मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके लीक्ड इनफार्मेशन को इंस्पेक्ट करते हैं और कमज़ोर पासवर्ड्स या seed phrases में पैटर्न्स ढूँढ़ते हैं। ये AI bots आम हैकर्स से काफी तेज़ी से पासवर्ड्स ब्रेक कर लेते हैं, जिससे ब्रीच की संभावना और भी ज़्यादा बढ़ जाती है।
- Deepfake का इस्तेमाल: ये रोबोट्स हद्द से ज़्यादा deepfake वीडियोस और वौइस् मेसेजेस जेनेरेट करते हैं, जो क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर्स या CEOs की नक़ल करते हैं। ये deepfakes विक्टिम्स को नकली क्रिप्टो डील्स में इन्वेस्ट करने का लालच देते हैं।

4.Social Media Botnets: AI bots सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X और Telegram को डोमिनेट कर रहे हैं ताकि क्रिप्टो स्कैम्स को बड़े पैमाने पे प्रोमोट किया जा सकें। बॉटनेट्स, जैसे “Fox8,” अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल करके हज़ारों असली दिखने वाले पोस्ट्स बनाते है जो स्केम टोकंस या फेक क्रिप्टो गिवअवेस को प्रोमोट करते हैं।
2023 में, Sophos के रिसचर्स ने ये बात ढूंढकर निकाली की क्रिप्टो रोमांस स्कैमर्स ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे थे WhatsApp पर एक से ज़्यादा विक्टिम्स के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए, जिससे उनके रोमांटिक मेसेजेस और भी असली लगते थे।

क्रिप्टो को AI Bots से कैसे बचाएँ?
साइबरक्राइम्स की बढ़ती हुई समस्या को ध्यान में रखते हुए, क्रिप्टो इन्वेस्टर्स को अपनी डिजिटल होल्डिंग्स को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए :
- Hardware Wallets का इस्तेमाल करें: प्राइवेट कीज़ को ऑफलाइन रखने के लिए hardware wallets का इस्तेमाल करें, ताकि AI bots उन्हें किसी भी तरह से एक्सेस न कर सकें।
- Multifactor Authentication (MFA) ऑन करें: MFA को इस्तेमाल करें, जैसे Google Authenticator, अपने एकाउंट्स को AI-बेस्ड पासवर्ड क्रैकिंग से बचाने के लिए।
- स्कैम्स से वाक़िफ़ रहे: Emails और वीडियोस की वैधता को चेक करें, और कभी भी अपने प्राइवेट कीज़ या सीड फ्रेज़ेस न दे।
- अपडेटेड रहे: AI-बेस्ड अटैक्स और सिक्योरिटी प्रैक्टिसेस के बारे में अपडेटेड रहे, और भरोसेमंद सोर्सेस को फॉलो करें।
आखिर में…
AI bots क्रिप्टो सिक्योरिटी का चेहरा बदल रहे हैं। जैसे-जैसे साइबरक्रिमिनल्स अपने स्ट्रैटेजिज़ को इम्प्रूव कर रहे हैं, वैसे-वैसे क्रिप्टो स्पेस को इन ख़तरों से बचने के लिए बेहतर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजीज़ को अपनाना पड़ेगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।