क्रिप्टो मार्केट में काफी उत्सुख्ता है क्यूंकि अनलिस्ट्स ये मान रहे हैं की एक नयी altseason आने वाली है — एक ऐसा समय जब altcoins (जो की Bitcoin के अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेन्सिस होती हैं) मार्केट लीडर से बेहतर परफॉर्म करती हैं। ब्रेकआउट के कुछ शुरूआती साइंस दिख रहे हैं, और कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है की 40% तक के डेली गेन्स अब नया नार्मल बन सकते हैं। वही कुछ लोग ये भी मानकर चल रहे हैं की इस बार का altseason शायद पिछले साइकल्स जैसा उत्साह न लाए।
Altseason ब्रेकआउट के क्या सिग्नल्स हैं?
क्रिप्टो मार्केट में altseason के अर्ली साइंस दिखाई दे रहे हैं, और altcoins अब स्पॉटलाइट में आने के लिए तैयार हैं। एक ज़रूरी इंडिकेटर है Altcoin Season Index (BlockchainCenter.net का) जो ये बताता है की Bitcoin आगे जा रहा है या फिर altcoins।
- जब ये इंडेक्स 25 से नीचे होता है, तो उससे “Bitcoin Season” कहते हैं – मतलब Bitcoin ज़्यादा अच्छा परफॉर्म कर रहा होता है।
- जब ये इंडेक्स 75 के ऊपर होता है, तब “Altseason” होती है – मतलब altcoins मार्केट लीड करते हैं।
अभी हाल ही में ये इंडेक्स 29 के आस-पास एक डाउनवर्ड ट्रेंड से ब्रेकआउट हुआ है, जो ये इंडिकेट करता है की Bitcoin का दबाव कम हो रहा है। इसका मतलब है की altcoins मोमेंटम गेन कर रहे हैं, और अगले कुछ महीनो में एक तगड़ा altseason आ सकता है।
क्रिप्टो कमेंटेटर Mister Crypto ने इस शिफ्ट को हाईलाइट किया और बोला की अगले 3–6 महीनो में “लाइफ-चेंजिंग” गेन्स आ सकते हैं, जहाँ 40% डेली गेन्स भी नार्मल हो सकते हैं।

क्या इस बार का Altseason पिछले साइकल्स से अलग है?
जबकि altseason का आईडिया इन्वेस्टर्स को काफी उत्साहित करता है, कुछ एनालिस्ट्स का कहना है की इस बार का साइकिल पहले जैसे एक्सप्लोसिव नहीं होगा। एनालिस्ट 2Lambroz मान रहे हैं की altseason शुरू हो चूका है, लेकिन मार्केट डायनामिक्स में काफी बदलाव आए हैं।
- 2021 में रिटेल इन्वेस्टर्स का हैवी पार्टिसिपेशन था।
- आज के मार्केट में स्ट्रांग नेरेटिव की कमी है जो उत्सुख्ता क्रिएट कर सके।
- ट्रेडर्स कैपिटल को जल्दी रोटेट कर रहे हैं, और लॉन्ग-टर्म होल्ड करने का मोटिवेशन कम है।
ये सब दिखाते है की इस साइकिल में स्पेकुलेशन ज़्यादा है और कन्विक्शन कम। और अगर रिटेल इन्वेस्टर्स की पार्टिसिपेशन कम रही, तो रैली की इंटेंसिटी भी कम हो सकती है।
टेक्निकल इंडीकेटर्स Altseason के बारे में क्या कह रहे है?
टेक्निकल एनालिसिस अभी काफी पोसिटिव सिग्नल्स दे रहा है। Trader Moustache ने एक चार्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने altcoin एक्युमुलेशन के वही पैटर्न्स हाईलाइट किए जो 2016 और 2020 के altseason साइकल्स में देखे गए थे। उनका कहना है की “Altseason 2025 ऑफिशियली शुरू हो चूका है, जो की मार्केट में एक मज़बूत बुलिश सेंटीमेंट का इंडिकेशन है।
इस व्यू को सपोर्ट करने वाले कुछ इम्पोर्टेन्ट इंडीकेटर्स भी सामने आए हैं। Altcoins कंसोलिडेशन फेज़ से बहार निकल रहे हैं, जो शार्प अपवर्ड मूव्स का सिग्नल है। मार्केट स्ट्रक्चर भी पिछले altseasons जैसा ही लग रहा है, जहाँ पहले एक्युमुलेशन हुआ था और फिर प्राइसेस में तेज़ी से ग्रोथ। साथ ही, altcoins की प्राइसेस Bitcoin के मुकाबले बढ़ रही हैं और ट्रेडिंग वॉल्यूम्स भी ऊपर जा रहे हैं — ये सब इन्वेस्टर इंटरेस्ट और बढ़ते हुए मोमेंटम का क्लियर सबूत है।
आखिर में…
क्रिप्टो मार्केट अभी एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट पर है, जहाँ altseason के शुरूआती साइंस इन्वेस्टर्स के बीच उत्सुख्ता भी ला रहे हैं और साथ में मिक्स्ड राय भी। एनालिस्ट्स का मानना है की हम एक नए ट्रांस्फॉर्मटिव फेज़ में एंटर कर रहे हैं, जहाँ altcoins स्पॉटलाइट में आने वाले हैं। जो भी हो, इसका इम्पैक्ट क्रिप्टो मार्केट के दिशा को ज़रूर प्रभावित करेगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।
Nice information. Thanks