Chattisgarh के Dantewada डिस्ट्रिक्ट ने ट्रांसपेरेंसी और एकाउंटेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम लिया है। ये डिस्ट्रिक्ट अब ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने लैंड रिकार्ड्स को डिजिटाइज़ कर रहा है। 700,000 से ज़्यादा लैंड रिकार्ड्स को Avalanche blockchain पे स्टोर करके, ये डिस्ट्रिक्ट लैंड गवर्नेंस में एक नए दौर का प्रारम्भ कर रहा है। इस से नागरिक और सरकारी ऑफिसर्स दोनों को टैम्पर-प्रूफ और ट्रांसपेरेंट रिकार्ड्स तक आसानी से पहुंच मिल रही है। ये कदम ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के पोटेंशियल को हाईलाइट करता है, ख़ास कर उन राज्यों के लिए जहाँ गवर्नेंस और डेटा इंटीग्रिटी के इशूज़ होते हैं।
लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट में Avalanche Blockchain की क्या भूमिका है?
Avalanche blockchain एक डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफार्म है जो अपनी हाई-स्पीड ट्रांसेक्शन्स और लौ-कॉस्ट ऑपरेशन्स के लिए जाना जाता है। ये अपने स्केलेबिलिटी, सिक्योरिटी, और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए पुरे क्रिप्टो इकोसिस्टम में मशहूर है। Dantewada के मामले में, ब्लॉकचैन सिर्फ एक स्टोरेज सलूशन नहीं है, बल्कि ये लैंड रिकार्ड्स के इंटीग्रिटी और ट्रांसपेरेंसी को सुनिश्चित करने का एक टूल है।
पहले लैंड रिकार्ड्स काफी कमियों और फ्रॉड्स का शिकार थे, जो एहम रूप से मैन्युअल प्रोसेसेस की वजह से होते थे। Avalanche blockchain को अडॉप्ट करके, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने हर रिकॉर्ड को सेक्योरली स्टोर करना और रियल-टाइम वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया है। इससे डॉक्यूमेंट टैंपरिंग, मिसमैनेजमेंट और अनऑथोराइज़्ड अल्टेराशंस का इशू सॉल्व हो रहा है, जिससे लैंड ओनरशिप पर एक ट्रस्टेड सिस्टम बन रहा है।

Avalanche Blockchain से ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी कैसे सुधरती है?
Avalanche blockchain का सबसे ज़रूरी फीचर ये है की ये लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट में ट्रांसपेरेंसी को काफी हद्द तक बेहतर बनाता है। ट्रेडिशनल मेथड्स में रिकार्ड्स आल्टर या खो सकते है, लेकिन ब्लॉकचैन का इम्यूटेबल फीचर ये सुनिश्चित करता है की एक बार रिकॉर्ड ऐड होने के बाद, वो टैम्पर नहीं हो सकता। ये लैंड गवर्नेंस के लिए काफी ज़रूरी है, जहाँ ओनरशिप या प्रॉपर्टी टाइटल्स पर विवाद आम बात है।
Avalanche blockchain हिस्टोरिकल लैंड डेटा को आसानी से एक्सेसिबल बनाता है, और हर डॉक्यूमेंट, चाहे वो रिकॉर्ड ऑफ़ राइट्स हो, प्लॉट रजिस्टर हो, या कडेस्टरल मैप हो, सब सुरक्षित रूप से स्टोर होती है। इन रिकार्ड्स के डिजिटल फॉर्मेट में अवेलेबल होने से, सरकारी ऑफिसर्स और नागरिक दोनों ही Avalanche Explorer के मदद से लैंड डाक्यूमेंट्स की ऑथेंटिसिटी को आसानी से वेरीफाई कर सकते हैं, जो ब्लॉकचैन डेटा एक्सेस करने का एक यूज़र-फ्रेंडली टूल है।

इसके अलावा, Avalanche blockchain स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को भी शामिल करता है, जो प्री-सेट कंडीशंस के बेसिस पर ऑटोमेटिकली एक्सेक्यूट होते हैं। ये सुनिश्चित करता है की लैंड ओनरशिप या लैंड ट्रांसेक्शन्स सिक्युरली और रूल्स के मुताबिक एक्सेक्यूट हों, बिना अनऑथोराइज़्ड चंगेस के। स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को लैंड रिकार्ड्स से लिंक करके, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ये गारंटी कर सकता है की सब एग्रीमेंट्स कानूनी रूप से सही हैं, जिससे फ्रॉड का रिस्क कम हो जाता है।
इससे Dantewada के नागरिको को क्या फायदा होगा?
Avalanche blockchain का इंट्रोडक्शन Dantewada के लैंड रिकार्ड्स में लोकल पापुलेशन के लिए काफी फायदेमंद है, ख़ास कर ट्राइबल कम्युनिटीज और कृषको के लिए। पिछले कई सालों से ये कम्युनिटीज़ को ओनरशिप साबित करने में दिक्कते आ रही थी, जिसकी वजह से क़ानूनी विवाद होते थे। लैंड रिकार्ड्स को Avalanche blockchain पे स्टोर करके, इस प्रॉब्लम का एक लॉन्ग-टर्म सलूशन मिल गया है।
अब Dantewada के हर सब-डिस्ट्रिक्ट में kiosks इनस्टॉल किए गए हैं, जहाँ नागरिक आसानी से लैंड रिकार्ड्स एक्सेस कर सकते हैं। ये kiosks एक ऐसा इंटरफ़ेस प्रोवाइड करते हैं जहाँ नागरिक और सरकारी ऑफिसर्स दोनों ही प्रॉपर्टीज़ को सर्च, रिकार्ड्स देख, और डाउनलोड कर सकते हैं।
आखिर में…
Dantewada में लैंड रिकॉर्ड मैनेजमेंट के लिए Avalanche Blockchain का इस्तेमाल, भारत सरकार के तरफ से एक बहुत बड़ा कदम है। ट्रांसपेरेंट और टैम्पर-प्रूफ सिस्टम प्रोवाइड करके, ये प्रोजेक्ट न सिर्फ एफिशिएंसी को बेहतर कर रहा है, बल्कि लोगों को डेटा की इंटीग्रिटी पर भरोसा भी दिला रहा है। इस कदम की सफलता दुसरे डिस्ट्रिक्स और स्टेट्स के लिए एक मिसाल बन सकती है, और आने वाले दिनों में भारत को ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के मामले में आगे ले जाएगा।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।