Listen 0:00

Bitcoin ETF 1 साल का हुआ: जाने इसने मार्किट में क्या बदलाव लाए?

Bitcoin ETFs ने एक ही साल में क्रिप्टो की दुनिया को एक ऊँचे स्तर पर लाकर रख दिया है, जहाँ ज़्यादा से ज़्यादा इन्वेस्टर्स और फिनांशियल प्रोडक्ट्स का समावेश हो रहा है।

Bitcoin ETFs ने अपने पहले साल में ही क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट को देखने का तरीका काफी बदल दिया है। 

Bitcoin ETFs ने 11 Jan, 2024 से ट्रेडिंग शुरू की थी, जो क्रिप्टो मार्केट को ज़्यादा से ज़्यादा इन्वेस्टर्स के लिए एक्सेसिबल बनाने में मददगार साबित हुई और इससे और भी कई सारे ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए रास्ते खुल गए। इस लॉंच ने BTC के प्राइस को नए उचाईयो तक पहुँचाया, क्यूंकि इन्वेस्टर्स ने इसमें लाखों डॉलर्स इन्वेस्ट किए थे। 

इसी बात पर, आइये देकते है की इन्होने इस एक साल में क्या बदलाव लाया। 

Bitcoin ETFs ने पिछले 12 महीनो में क्या किया?

पिछले 12 महीनो में Bitcoin ETFs ने 1.21 million BTC खरीदा, जो आज के दिन $110.34 billion के बराबर है, सोचिए एक बार ! BlackRock का IBIT, Fidelity का FBTC, ARK Invest का ARKB, और Bitwise का BITB—अब US के इतिहास के टॉप 20 बेस्ट-परफार्मिंग एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में शामिल हैं।

इन्होने Gold ETFs को भी एसेट्स के टर्म्स में पीछे छोड़ दिया। उनको $100 billion तक पहुंचने में 20 साल लगे, लेकिन Bitcoin ETFs ने सिर्फ एक साल में $100 billion को क्रॉस करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया।

कोनसे कम्पनीज़ ने Bitcoin ETFs लॉंच किए?

BlackRock ka IBIT सबसे आगे है, जो $52.46 billion एसेट्स मैनेज कर रहा है। Fidelity भी पीछे नहीं है, उसका FBTC ETF $19.75 billion लाया। ARK Invest और Bitwise ने भी बिलियन-डॉलर मार्क को क्रॉस किया, जबकि दुसरे फंड्स ने $200 million से $800 million के बीच इन्वेस्ट किया। 

लॉंच के सिर्फ तीन महीने में ही, IBIT के पास लगभग $15 billion था, और FBTC ने $8 billion पुल किया। सभी Bitcoin ETFs के कंबाइंड इनफ्लौस $36.1 billion तक पहुंचे, और टोटल एसेट्स लगभग $114 billion तक पोहच गए। 

एक और तरीके से समझे तो इन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ने पिछले एक साल में Bitcoin की टोटल सप्लाई के 5% से ज़्यादा अपने पास रखा और यहाँ ध्यान देने वेले बात यह है की BTC की टोटल सप्लाई फिक्स्ड है जो की है 21 million कॉइंस।

Bitcoin-ETFs

Bitcoin ETFs ने BTC को ज़्यादा एक्सेसिबल कैसे बनाया?

Bitcoin ETFs ने इन्वेस्टर्स के लिए BTC को और भी ज़्यादा एक्सेसिबल बनाया। अक्सर अगर आपको BTC खरीदना होता, तो आपको एक क्रिप्टो वॉलेट और एक्सचेंज की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अगर आप Bitcoin ETFs को चुनते हो, तो आप अपने ब्रोकरेज अकाउंट के मदद से इस  क्रिप्टोकरेंसी को बहुत ही आसानी से खरीद सकते हो। 

इन्वेस्टर्स को यही आसानी काफी पसंद आयी और इसी वजह से उन्होंने Bitcoin ETFs में लाखों करोड़ों डाले। यह उत्सुख्ता रिटेल और इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स दोनों में देखने को मिला। बस यही नहीं, ट्रेडिशनल Wall Street फर्म्स और हेज फंड्स भी इसमें शामिल हो गए।

Bitcoin ETFs ने दुसरे प्रोडक्ट्स के लिए रास्ते कैसे खोले?

Bitcoin ETFs की सफलता ने दूसरे रेगुलेटेड क्रिप्टो फिनांशियल प्रोडक्ट्स जैसे Spot Ether ETFs (ETHUSD) और Spot Bitcoin ETFs पर ऑप्शंस ट्रेडिंग की अप्रूवल भी दिलाई। 

Trump की सरकार 20 January से लागू होने वाली है और यह क्रिप्टो के रेगुलेटरी रेस्ट्रिक्शन्स को रिलैक्स करने की उम्मीद दिलाता है, जिससे आने वाले दिनों में और भी कई सारे ETFs के अप्रूवल की आशा रखी जा सकती है। 

XRP (XRPUSD) और Solana (SOLUSD) के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स के लिए SEC को प्रस्ताब भेजे जा चुके हैं। इसी के साथ, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है की Litecoin (LTCUSD) और Hedera (HBARUSD) के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स को भी 2025 में अप्रूवल मिल सकता है, अगर Bitcoin और Ethereum का कंबाइंड ETF अप्रूव होता है।

आखिर में…

Bitcoin ETFs ने एक ही साल में क्रिप्टो की दुनिया को एक ऊँचे स्तर पर लाकर रख दिया है, जहाँ ज़्यादा से ज़्यादा इन्वेस्टर्स और फिनांशियल प्रोडक्ट्स का समावेश हो रहा है। यह मार्केट के लिए एक काफी ज़रूरी शिफ्ट है जो आने वाले समय में और भी मौके बनाएगा।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों

ethereum-price

Ethereum Price गिर क्यों रहा है? जाने 2026

हाल ही के हफ्तों में , Ethereum price ने एक डाउनवर्ड ट्राजेक्टोरी दिखाई है, जिसकी