Bitcoin Miners को 2024 के हाल्विंग के बाद काफी सारे चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिसमे ब्लॉक रिवार्ड्स हाफ हो गए और कम्पटीशन और भी ज़्यादा बढ़ गया। जैसे-जैसे ट्रेडिशनल माइनिंग की प्रोफिटेबिलिटी गिर रही है—बढ़ती बिजली की कीमत और इक्विपमेंट डिमांड्स के कारण—काफी Bitcoin Miners अब अपनी रेवेन्यू स्ट्रीम डाइवर्सिफाई करने के लिए artificial intelligence (AI) की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं।
Bitcoin Miners AI की तरफ क्यों जा रहे हैं?
Bitcoin Miners 2024 के हाल्विंग के बाद AI की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसमे रिवार्ड्स सिर्फ 3.125 BTC रह गए—इसका मतलब है ये है की इनकम हाफ हो गयी जबकि बिजली, मेंटेनेंस और कम्पटीशन की कीमत काफी हद्द तक बढ़ गयी। ASIC-बेस्ड माइनिंग के लिए बनाए गए पावर-डेन्स डेटा सेंटर्स का अब दोबारा इस्तेमाल हो रहा है—Bitcoin Miners उन्हें GPUs के मदद AI ट्रेनिंग और इनफरेंस के लिए रीपर्पस कर रहे हैं।
ये शिफ्ट AI डिमांड को केटर करता है। Bitcoin Miners अब क्लाउड सर्विसेस ऑफर कर रहे हैं और कैपेसिटी को रेंट पे दे रहे हैं, जिससे उन्हें स्टेबल और नॉन-वोलेटाइल इनकम मिलती है। हाल्विंग के इम्पैक्ट को ओफ़्सेट करते हुए, ये हाइब्रिड मॉडल्स एक्सेस एनर्जी को रिलाएबल कॅश फ्लो में कन्वर्ट करते हैं—ख़ास कर क्रिप्टो मार्केट के डाउनटर्न में।
Core Scientific ने AI के मदद से Bitcoin Mining को कैसे रिवाइव किया?
Core Scientific एक ऐसा उदहारण है जिससे हमे पता चलता है की कैसे Bitcoin Miners AI को अडॉप्ट करके बाउंस बैक कर सकते हैं। 2022 में Bitcoin के कम प्राइसेस और डेब्ट के कारण कंपनी ने बैंकरप्सी फाइल किया था, लेकिन 2024 में उन्होंने खुदको रिस्ट्रक्चर करके CoreWeave के साथ $3.5 billion का 12-साल का AI कंप्यूटिंग डील साइन किया।
इस ट्रांजीशन के बाद Q1 2025 में रेवेन्यू गिर के $79.5 million हो गया, फिर भी इन्वेस्टर्स का हौसला वापस आया, स्टॉक प्राइसेस बढे और एक्वीजीशन इंटरेस्ट भी रिन्यू हुई। AI इंटीग्रेशन ने हाल्विंग के इफेक्ट्स को काफी हद तक कम किया और Core Scientific जैसे Bitcoin Miners को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में एक मेजर प्लेयर बना दिया।

ग्राफ: AI इंटीग्रेशन के बाद Core Scientific का Bitcoin Mining रेवेन्यू
Hut 8 का AI स्ट्रेटेजी Bitcoin Miners के लिए क्या सीख देती है?
Hut 8 एक बैलेंस्ड एप्रोच फॉलो करता है जहाँ Bitcoin Miners AI को एक साइड हसल के तरह अडॉप्ट करते हैं, बिना कोर माइनिंग एक्टिविटी छोड़े। एक 5-ईयर कॉन्ट्रैक्ट के मदद से और 2024 में Highrise AI लांच करके (1,000+ Nvidia H100 GPUs के साथ), Hut 8 ने HPC मार्केट में एंट्री ली।
Q1 2025 में सिर्फ 167 BTC माइन हुए—जो पिछले साल के 716 BTC से काफी कम थे—पर उनका 10,273 BTC का रिज़र्व अभी भी ऑनगोइंग इंवेस्टमेंट्स को सपोर्ट करता है। ये डायवर्सिफिकेशन Bitcoin Miners के लिए एक स्टेबल ग्रोथ मॉडल बनाता है—AI और Bitcoin दोनों के लॉन्ग-टर्म पोटेंशियल के साथ।

Bitcoin Miners के बीच हाइब्रिड मॉडल्स कैसे पॉपुलर हो रहे हैं?
Bitcoin Miners जैसे Hive और Iren हाइब्रिड मॉडल्स के साथ काफी सफल हो रहे हैं, जहाँ माइनिंग और AI दोनों को कंबाइन किया जा रहा है। Hive ने 2023 में रिब्रांड करके Nvidia GPUs में $30 million इन्वेस्ट किया और 2025 में AI रेवेन्यू को $10.1 million तक ट्रिपल कर दिया।
Iren ने मिड-2025 तक GPUs की गिनती 248 से बढ़ा कर 4,300+ कर दी, Q3 FY-2025 में 1,514 BTC माइन किया और AI सर्विसेस से $3.6 million अर्जित किया।
इन उदाहरणों से हमे ये पता चलता हैं की Bitcoin Miners कैसे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को डुअल-पर्पस बना रहे हैं, और कैसे वो श्रिंकिंग माइनिंग मार्जिन्स के बावजूद अपने लाभ को बढ़ा रहे हैं।

इमेज: Bitcoin Mining के साथ Iren के AI बिज़नेस में बढ़ोत्तरी
आखिर में…
AI ट्रांजीशन Bitcoin Miners के लिए एक मेजर स्टेप है, जो हाल्विंग और वोलैटिलिटी के खिलाफ उनकी लड़ाई को और भी मज़बूत करता है। माइनिंग और AI के बीच ये सिनर्जी, Bitcoin Miners को इस बढ़ते हुए डिजिटल इकॉनमी में बहुत आगे तक ले जा सकती है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।