Blockchain technology की दुनिया में scalability और transaction costs, दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। जैसे-जैसे blockchain network की पॉपुलैरिटी बढ़ी है, ये चैलेंजेस और भी ज़्यादा स्पष्ट रूप से सामने आए है, जिससे दिलेज़, हाई ट्रांसेक्शन फीस और नेटवर्क कंजेशन का इशू बढ़ गया है। यही Blockchain Rollups काम आते है, एक ऐसा सलूशन जो इन सब इशूज़ को सॉल्व करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बिना decentralization और security को कोम्प्रोमाईज़ किए, जो ब्लॉकचैन को अपने आप में ही बहुत शक्तिशाली बनाता है। लेकिन Blockchain Rollups असल में है क्या, और ये कैसे काम करते हैं? चलिए, इस पर गहराई से बात करते हैं।
Blockchain Rollups क्या हैं?
Blockchain Rollups असल में, ब्लॉकचेन्स के लिए एक लेयर-2 स्केलिंग सलूशन हैं, जो की ख़ास रूप से ट्रांसेक्शन्स की थ्रूपुट को बढ़ाते हैं। ये ऑफ-चैन ट्रांसेक्शन्स को प्रोसेस करते हैं, लेकिन डेटा को मैन ब्लॉकचैन पे पोस्ट करके वैलिडेट करते हैं। इससे ट्रांसेक्शन्स फ़ास्ट हो जाते हैं, फीस कम हो जाती हैं, और रिसोर्सेस का बेहतर इस्तेमाल होता है, सब कुछ मैन ब्लॉकचैन के सिक्योरिटी मॉडल को लेवरेज करते हुए।
लेयर 1 ब्लॉकचेन्स पर स्केलेबिलिटी एक इशू इसलिए होता है, क्यूंकि सिस्टम को decentralization और security को प्रायॉरिटाइज़ करना पड़ता है। इसका मतलब ये है की हर नोड को सारे ट्रांसेक्शन्स को वैलिडेट करके स्टोर करना पड़ता है। जैसे-जैसे ब्लॉकचैन बड़ा होता है और ट्रांसेक्शन्स की संख्या बढ़ती है, सिस्टम ओवरलोड हो जाता है, जिसकी वजह से प्रोसेसिंग टाइम स्लो हो जाता है और ट्रांसेक्शन फीस बढ़ जाती हैं।
Blockchain Rollups लेयर 1 का ट्रांसेक्शन लोड कम करते हैं और कंप्यूटेशन्स और स्टेट स्टोरेज को एक्सटर्नाली हैंडल करते हैं। जब यह ऑपरेशन्स कम्पलीट हो जाते हैं, तब रिजल्ट्स को एक सिंगल ट्रांसेक्शन में “roll up” करके मैन ब्लॉकचैन पे वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाता है। इससे होता ये है की आप ट्रांसेक्शन थ्रूपुट को स्केल कर सकते हैं, ओरिजिनल ब्लॉकचैन के सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइज़शन पे रिलाई करते हुए।
Blockchain Rollups कितने प्रकार के होते है?
Zero-Knowledge Rollups (ZK-Rollups)
ZK-Rollups ट्रांसेक्शन डेटा को succinct प्रूफ में कोन्देंसे करते हैं जीरो-नॉलेज प्रूफ्स का इस्तेमाल करके, जो फिर मैन चैन पे भेजा जाता है। जीरो-नॉलेज प्रूफ्स प्राइवेसी को सुनिश्चित करते हैं, जिसमे वैलिडेटर्स ट्रांसेक्शन्स की एक्यूरेसी को कन्फर्म कर सकते हैं बिना ट्रांसेक्शन डिटेल्स देखे।

Optimistic Rollups
यहा तो नाम से ही पता चल जाता है की सभी ट्रांसेक्शन्स वैध हैं, जब तक यह साबित न हो की वो इनवैलिड हैं। Optimistic Rollups सिर्फ रिजल्ट को मैन चैन पे सबमिट करते हैं जब ट्रांसेक्शन्स ऑफ-चैन प्रोसेस हो जाते हैं। ये मैन चैन फ्रॉड-प्रूफ तकनीक का इस्तेमाल करके ट्रांसेक्शन्स की वैधता कन्फर्म करता है। अगर फ्रॉड का कोई सबूत नहीं मिलता, तो ट्रांसेक्शन्स अप्प्रूव हो जाते हैं। अगर फ्रॉड डिटेक्ट होता है, तो उन ट्रांसेक्शन्स को रोलबैक कर दिया जाता है।

Blockchain Rollups कैसे काम करते है?
- ऑफ-चैन प्रोसेसिंग – सबसे पहले, एक रोलप स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ऑफ-चैन ट्रांसेक्शन्स को प्रोसेस करता है। ये मैन ब्लॉकचैन से डायरेक्टली डील करने से ज़्यादा फ़ास्ट और बेहतर ट्रांसेक्शन प्रोसेसिंग अलाव करता है।
- ट्रांसेक्शन बंडलिंग – Blockchain Rollups कई ट्रांसेक्शन्स को एक बैच में ग्रुप करते है। ये बंडलिंग प्रोसीजर डेटा को कम करता है, जो मैन ब्लॉकचैन पे अपलोड होता है।
- वेलिडेशन और कम्प्रेशन – जीरो-नॉलेज प्रूफ्स को ZK-Rollups में इस्तेमाल किया जाता है जिससे ट्रांसेक्शन डेटा को एक छोटे प्रूफ में कंडेंस किया जाता हैं। ये प्रूफ ऑफ-चैन में क्रिएट होने के बाद मैन ब्लॉकचैन में ऐड किया जाता है।
- मैन ब्लॉकचैन पे सबमिशन – स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसेक्शन बैच या कंप्रेस्ड प्रूफ को मैन ब्लॉकचैन पे अपलोड करता है जब सारे ट्रांसेक्शन्स प्रोसेस और बंडल हो जाते हैं।
- वेरिफिकेशन और सेटलमेंट – बैच या प्रूफ जो भी अपलोड किया गया था, वो मैन ब्लॉकचैन पे वैलिडेट होता है।
Blockchain Rollups के फायदे क्या है?
Blockchain Rollups के तीन एहम फायदे है:
- स्केलेबिलिटी: Blockchain Rollups का सबसे बड़ा फायदा यह है की ये स्केलेबिलिटी को और भी बेहतर बनाते हैं। जब ज़्यादा डेटा ऑफ-चैन प्रोसेस होता है और सिर्फ कंप्रेस्ड ट्रांसेक्शन बेचेस मैन ब्लॉकचैन पे भेजे जाते हैं, तो रोलाप्स थ्रूपुट को बहुत ज़्यादा बढ़ा सकते हैं।
- कम ट्रांसेक्शन कॉस्ट्स: जैसे-जैसे ब्लॉकचैन नेटवर्क पर ट्रांसेक्शन वॉल्यूम बढ़ता है, वैसे-वैसे फीस भी बढ़ जाती हैं। Blockchain Rollups ट्रांसेक्शन प्रोसेसिंग को ऑफ-चैन शिफ्ट करते हैं, जिसकी वजह से लेयर 1 पे स्टोर होने वाले डेटा का अमाउंट कम हो जाता है। इससे ट्रांसेक्शन कॉस्ट्स कम हो जाती हैं और ब्लॉकचैन नेटवर्क्स को इस्तेमाल करना और भी बेहतर हो जाता है।
- सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइज़ेशन का प्रिजर्वेशन: कई स्केलिंग सोलूशन्स पे दिक्कत ये होती है की ये सिक्योरिटी या डी सेंट्रलाइज़ेशन को कोम्प्रोमाईज़ करते हैं। लेकिन, Blockchain Rollups स्केलेबिलिटी, सिक्योरिटी और डीसेंट्रलाइज़शन के बीच एक बैलेंस बनाते हैं। क्यूंकि Blockchain Rollups मैन ब्लॉकचैन पे फिनॉलिटी के लिए निर्भर करते हैं, ये बेस लेयर के सिक्योरिटी गारण्टीस को इन्हेरिट करते हैं। चाहे आप Optimistic Rollups इस्तेमाल कर रहे हो या ZK-Rollups, ट्रांसेक्शन्स की इंटीग्रिटी मैन ब्लॉकचैन के सिक्योरिटी मेकनिज़्म्स से बैक्ड होती है, जो यूज़र्स को विश्वास और हिम्मत दोनों देती है।
आखिर में…
जैसे-जैसे ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी इवॉल्व होती जाएगी, ये बात साफ़ है की Blockchain Rollups ब्लॉकचैन नेटवर्क्स को फ्यूचर की डिमांड्स को हैंडल करने में एक एहम भूमिका निभाएंगे, चाहे वो एंटरप्राइज़ एडॉप्शन हो या ग्लोबल फिनांशियल इन्क्लुशन।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।