Listen 0:00

China में Bitcoin Mining क्यों बढ़ती जा रही है? जाने 2025

2021 का क्रैकडाउन देखकर लग रहा था की China की Bitcoin Mining इंडस्ट्री का चैप्टर ख़तम हो चूका है, पर नेटवर्क की एंटी फ़्रिजाइल डिज़ाइन और सिंपल इकोनॉमिक्स ने माइनिंग को वापस ज़िंदा कर दिया।

Chinese डोमिनेंस से लेकर नियर-टोटल बेन तक, Bitcoin Mining का सफर पिछले पांच सालों में काफी ड्रामेटिक रहा है। जो शुरुआत में एक क्रैकडाउन था जिसके शॉकवेव्स पूरे ग्लोबल नेटवर्क में महसूस किए गए, वो आज एक काफी नुआन्सद रियलिटी में बदल चूका है। China के अंदर Bitcoin Mining अब और भी ज़्यादा पैमाने में हो रही है, पर एक छोटे, डीसेंट्रलाइज्ड और काफी हद तक अंडरग्राउंड ऑपरेशन्स के मदद से। पर अब सवाल ये आता है की ये बढ़ोतरी आई कैसे? आइए समझते है। 

2021 से पहले China Bitcoin Mining में कितना डोमिनेंट था?

2021 के क्रैकडाउन से पहले, China ग्लोबल Bitcoin Mining का निर्विवाद राजा हुआ करता था। Cambridge Bitcoin Electricity Consumption Index के हिसाब से, 2020 में Chinese माइनर्स के पास दुनिया के टोटल हैशिंग पावर का लगभग 65% हिस्सा था। Sichuan (हाइड्रोपावर), Inner Mongolia और Xinjiang (कोल और विंड) जैसे प्रॉविन्सेस दुनिया की सबसे सस्ती बिजली ऑफर करते थे, जिसकी वजह से यहाँ विशाल इंडस्ट्रियल-स्केल माइनिंग फार्म्स खड़े हुए थे और जिससे Bitcoin Mining काफी ज़्यादा प्रॉफिटेबल बन गया था। 

bitcoin-mining

2021 में China ने Bitcoin Mining को बैन क्यों किया?

May–September 2021 के बीच Chinese ऑथॉरिटीज़ ने Bitcoin Mining के खिलाफ एक नेशनवाइड क्रैकडाउन लॉंच किया, जिसके पीछे तीन मेजर कंसर्नस थे: फाइनेंसियल स्टेबिलिटी रिस्क्स, क्रिप्टो चैनल्स के ज़रिए कैपिटल फ्लाइट, और एक्सेसिव इलेक्ट्रिसिटी कोन्सुम्प्शन जो उनके कार्बन-न्यूट्रैलिटी गोल्स के खिलाफ जाता था। September 2021 में, People’s Bank of China ने एक कदम और आगे बढ़कर सारे क्रिप्टो-सम्बंधित ट्रांसेक्शन्स को इललीगल डिक्लेअर कर दिया। इसका रिजल्ट तुरंत और काफी ब्रूटल था: हज़ारों माइनिंग रिग्स रातो रात बंद हो गए, और ग्लोबल Bitcoin नेटवर्क का हेशरेट कुछ ही हफ़्तों में लगभग 50% गिर गया, क्यूंकि ऑपरेटर्स ने या तो मशीन्स ऑफ कर दी या जल्दी-जल्दी उन्हें बहार भेज दिया। 

bitcoin-mining

क्या इस बैन से ग्लोबल एनर्जी पर कोई फर्क पड़ा?

नहीं। China का शेयर ज़रूर गिरा, पर Bitcoin Mining सिर्फ माइग्रेट हो गया। United States, Kazakhstan, Russia और Canada ने एक्साईल्ड हेशरेट को तेज़ी से अब्सॉर्ब कर लिया। ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी कन्सम्प्शन 2021 के 89 TWh से बढ़कर 2023 तक लगभग 121 TWh तक पहुँच गया, जो ये साबित करता है की एक देश Bitcoin Mining को बेन करके ग्लोबल एनर्जी डिमांड को कम नहीं कर सकती – वो सिर्फ लोकेशन चेंज करता है। 

bitcoin-mining

China में Bitcoin Mining वापस कैसे आ रहा है?

काफी स्ट्रक्चरल फैक्टर्स ने मिलकर Bitcoin Mining के कमबैक को मुमकिन बनाया:

  • वेस्टर्न प्रॉविन्सेस में चीप और स्ट्रेन्डेड एनर्जी की भरमार, जिसे कोस्टल सिटीज़ तक एफ्फिसेंटली ट्रांसमिट नहीं किया जा सकता। 
  • 2021–2023 टेक बूम के समय डेटा सेंटर्स का मैसिव ओवरबिल्डिंग, जिसका रिजल्ट ये हुआ की ओनर्स को ऐसे टेनेंट्स की ज़रुरत पड़ गयी जो पावर और कूलिंग के लिए कन्सिस्टेंटली पे कर सके। 
  • 2024 से Bitcoin का प्राइस $80,000–$90,000 के ऊपर चल रहा है, जिसने माइनिंग मार्जिन्स को काफी बेहतर कर दिया, यहां तक की रेलटिव्ली एक्सपेंसिव इलेक्ट्रिसिटी के साथ भी। 
  • एनर्जी-रिच रिजिएंस के लोकल गवर्नमेंट्स का चुप-चाप Bitcoin Mining को टॉलरेट या कभी-कभी प्रोत्साहित करना, ताकि सरप्लस कैपेसिटी यूज़ हो जाए और टैक्स रेवेन्यू भी जेनेरेट हो।

आखिर में…

2021 का क्रैकडाउन देखकर लग रहा था की China की Bitcoin Mining इंडस्ट्री का चैप्टर ख़तम हो चूका है, पर नेटवर्क की एंटी फ़्रिजाइल डिज़ाइन और सिंपल इकोनॉमिक्स ने माइनिंग को वापस ज़िंदा कर दिया। आज लगभग 15–20% ग्लोबल BTC माइनिंग चुप चाप China के अंदर ही होता है, उसी देश में जिसने कभी इसे पूरी तरह बेन करने की कोशिश की थी। 

Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं। 

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक