Listen 0:00

क्रिप्टो पर CLARITY Act 2025 का क्या प्रभाव पर सकता है?

CLARITY Act U.S. क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। इससे एक क्लियर, स्टेबल और इनोवेशन-फ्रेंडली फ्रेमवर्क मिलता है।

अब America का क्रिप्टो रेगुलेटरी सिन बदल रहा है – CLARITY Act के साथ। इसका पूरा नाम है Digital Asset Market Structure Clarity Act, जो Representative French Hill ने 29 May 2025 को इंट्रोड्यूस किया था। ये बिल July 2025 के Congress के Crypto Week के दौरान डिबेट हुआ, और इसका असली मकसद है डिजिटल एसेट के स्पेस में स्ट्रक्चर और प्रेडिक्टेबिलिटी लाना। 

ये एक्ट एजेंसिस के बीच रेगुलेटरी कंफ्यूशन को दूर करता है और क्लियर गाइडलाइन्स प्रोवाइड करता है – ताकि इनोवेशन प्रमोट हो, और इन्वेस्टर्स भी सिक्योर फील करें।

CLARITY Act क्या है? इसका मकसद क्या हैं?

CLARITY Act का बेस है 21st Century Financial Innovation and Technology Act। ये एक मार्केट स्ट्रक्चर बिल है, जिसका फोकस है ये फैसला करना की डिजिटल एसेट्स को रेगुलेट कौन करेगा – SEC (Securities and Exchange Commission) या फिर CFTC (Commodity Futures Trading Commission)?

रिप्रेजेन्टेटिव French Hill (House Financial Services Committee के चेयर) ने ये बिल इंट्रोड्यूस किया। CLARITY Act डिजिटल एसेट्स को अच्छे तरीके से डिफाइन करता है और इनके यूज़-केस के हिसाब से ओवरसाइट रोल्स असाइन करता है। इसका असली मकसद है अम्बिगुइटी को ख़तम करना, ताकि क्रिप्टो कम्पनीज़ और इन्वेस्टर्स एक प्रेडिक्टेबल कंप्लायंस एनवायरनमेंट में काम करें।

clarity-act

CLARITY Act डिजिटल एसेट्स को कैसे डिफाइन और रेगुलेट करता है?

CLARITY Act काफी ज़रूरी प्रोविशंस लेकर आता है जो डिजिटल एसेट्स के रेगुलेशन को सिंपल और स्ट्रक्चर्ड बनाते हैं। ये रहे कुछ ज़रूरी पॉइंट्स:

  1. क्लियर डेफिनिशंस: ब्लॉकचैन, डिजिटल एसेट्स, और डिजिटल कमोडिटी जैसे टर्म्स को लीगली डिफाइन किया गया है – ताकि कंफ्यूशन न हो। 
  2. स्प्लिट ओवरसाइट: अगर कोई टोकन इन्वेस्टमेंट कॉन्ट्रैक्ट के फॉर्म में ऑफर हो रहा है तो उसका रेगुलेशन SEC करेगा। डीसेंट्रलाइज्ड टोकंस जो कमोडिटी जैसे इस्तेमाल होते हैं, उनका रेगुलेशन CFTC करेगा। 
  3. इन्वेस्टमेंट कॉन्ट्रैक्ट एसेट्स: जो टोकंस शुरुआत सेक्युरिटीज़ होते हैं, अगर वो डीसेंट्रलाइज्ड हो जाते हैं तो उन्हें कमोडिटी केटेगरी में शिफ्ट किया जा सकता है। 
  4. रजिस्ट्रेशन रिक्वायरमेंट्स: क्रिप्टो एक्सचैंजेस, ब्रोकर्स और डीलर्स को CFTC के साथ रजिस्टर करना होगा, नहीं तो पेनल्टी लगेगी। 
  5. फंडरेजिंग फ्लेक्सिबिलिटी: अगर किसी ब्लॉकचैन का लक्ष डीसेंट्रलाइज़ेशन है, तो प्रोजेक्ट्स बिना SEC रजिस्ट्रेशन के हर साल $75 million तक रेज कर सकते हैं। 
  6. मेचुयर ब्लॉकचैन सिस्टम्स: जहाँ सेंट्रल कण्ट्रोल नहीं है, उन ब्लॉकचेन्स के लिए रेगुलेशन रेलटिव्ली लाइट होगा। 
  7. सेल्फ-कस्टडी राइट्स: लोग अपने डिजिटल एसेट्स खुद के वॉलेट में सुरक्षित रख सकते हैं – बिना किसी इंटरमेडियरी के। 
  8. ऑनगोइंग डिसक्लोजर्स: ब्लॉकचैन डेवलपर्स को टोकन सप्लाई, प्रोजेक्ट रिस्क और डेवलपमेंट स्टेटस के रेगुलर अपडेट्स देने होंगे। 
  9. डीलिस्टिंग रूल्स: SEC और CFTC मिलके उन टोकंस को प्लेटफॉर्म्स से हटा सकते हैं जो नॉन-कॉम्पलिएंट या रिस्की हैं। 
  10. प्रिजर्वेशन ऑफ़ एक्सिस्टिंग लॉज़: ट्रेडिशनल फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स जैसे स्टॉक्स/बांड्स पे कोई इफ़ेक्ट नहीं होगा। 
  11. ग्लोबल कोऑर्डिनेशन और AML: इंटरनेशनल रेगुलेटर्स के साथ कोआर्डिनेशन और मज़बूत एंटी-मनी लॉन्डरिंग रूल्स को भी प्रमोट किया गया है।

क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए CLARITY Act क्यों ज़रूरी है?

US क्रिप्टो इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इशू था रेगुलेटरी अनिश्चितता। कभी SEC का स्ट्रिक्ट एनफोर्समेंट, कभी अंक्लियर गाइडलाइन्स – इस वजह से लोसइट्स बढे और इनोवेशन रुक गया। 

SEC पे ये क्रिटिसिज्म था की उन्होंने प्रोएक्टिव गाइडेंस नहीं दी, सिर्फ एनफोर्समेंट करा। CFTC की पावर्स लिमिटेड थी, ख़ास कर स्पॉट मार्केट्स में। CLARITY Act इस कंफ्यूशन को दूर करता है:

  • जूरिस्डिक्शन को क्लियरली डिफाइन करके। 
  • कम्पनीज़ को प्रॉपर फ्रेमवर्क में रजिस्टर करने का ऑप्शन देकर।
  • सेकेंडरी मार्केट्स के लिए लीगल सर्टेंटी लाना।
CLARITY Act और Crypto Week का आगे क्या फ्यूचर है?

CLARITY Act (Bill No. H.R. 3633) ने काफी मोमेंटम गेन किया है – House Agriculture Committee और Financial Services Committee दोनों ने इससे पास कर दिया है। Crypto Week के दौरान इस्पे काफी डिस्कशन हुआ, क्यूंकि Congress अब डिजिटल एसेट्स को एक स्ट्रेटेजिक सेक्टर की तरह देख रहा है। 

लेकिन Senate में इस बिल का पास होना अभी अनसर्टेन है। दूसरे क्रिप्टो-रिलेटेड बिल्स जैसे GENIUS Act भी प्रोसीज़रल वोट्स में अटक चुके हैं, बाइपार्टिसन सपोर्ट के बावजूद। इसके जवाब में कुछ Democratic लीडर्स ने “Anti-Crypto Corruption Week” का भी सपोर्ट किया, जहाँ कंस्यूमर प्रोटेक्शन पे ज़्यादा फोकस था। 

White House का स्टान्स अभी ऑप्टिमिस्टिक है – हो सकता है कुछ रविशंस मांगे जाएँ। लेकिन चाहे इमीडियेट फ्यूचर में कुछ भी हो, CLARITY Act के डेफिनिशंस और कंप्लायंस फ्रेमवर्क का कोडिफाई होना एक बड़ा स्टेप है।

आखिर में…

CLARITY Act U.S. क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। इससे एक क्लियर, स्टेबल और इनोवेशन-फ्रेंडली फ्रेमवर्क मिलता है। SEC और CFTC के रोल्स क्लियर होने से बिज़्नेसेस और इन्वेस्टर्स दोनों का काम आसान हो जाएगा।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

tokenization

Tokenization क्या होती है? समझे 2026

Tokenization आज के इस डिजिटल ज़माने में एसेट्स को हैंडल करने के तरीके को बदल

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों