Listen 0:00

2025 में Crocodilus Malware से कैसे बचे?

Crocodilus Malware Android यूज़र्स के लिए एक नया खतरा बनकर सामने आया है – ये न सिर्फ आपके डिवाइस का कण्ट्रोल ले लेता है, बल्कि आपको इमोशनली मैनिपुलेट करके आपके क्रिप्टो एसेट्स भी चुरा लेता है।

आज के समय में साइबरथ्रेट्स रोज़ नए नए रूप ले रहे हैं, और ऐसे में Crocodilus Malware एक खतरनाक दुश्मन बन के सामने आया है – खासकर उन लोगों के लिए जो Android डिवाइसेस पर अपने क्रिप्टो वॉलेट्स का इस्तेमाल करते हैं। March 2025 में फ्रॉड प्रिवेंशन कंपनी ThreatFabric ने इस मैलवेयर को डिटेक्ट किया। ये एक एडवांस्ड बैंकिंग Trojan है जो बहुत ही स्मार्ट टेक्निक्स का इस्तेमाल करता है जैसे overlays, remote access, और social engineering, ताकि डिवाइस को हैक करके लोगों के डिजिटल एसेट्स चुरा सके। 

Spain और Turkey में ये मैलवेयर पहले से ही काफी यूज़र्स को टारगेट कर चूका है, लेकिन अब ये ग्लोबल लेवल पर फैलने की तैयारी में है – इसलिए हर Android यूज़र को सतर्क रहना ज़रूरी है। चलो समझते हैं की ये Crocodilus Malware कैसे काम करता है, कैसे डिवाइस को इन्फेक्ट करता है, और क्रिप्टो यूज़र्स इससे बच सकते है।

Crocodilus-Malware

Source – ThreadFabric on X

Crocodilus Malware क्या है और कैसे काम करता है?

Crocodilus Malware एक काफी एडवांस्ड Android banking Trojan है, जिसका असली टारगेट होते है क्रिप्टो वॉलेट्स। ये Android 13 या उसके बाद के वर्शन्स पर चलने वाले डिवाइसेस को निशाना बनाता है। इसका नाम “Crocodilus” इसलिए रखा गया है क्यूंकि इसके कोड में क्रोकोडाइल से संवंधित रेफरेन्सेस मिले हैं। 

Crypto Malware आम क्रिप्टो मैलवेयर से काफी ज़्यादा खतरनाक है – ये Android की Accessibility Services का गलत इस्तेमाल करके पूरा डिवाइस कण्ट्रोल ले लेता है। फिर ये command-and-control (C2) सर्वर से कनेक्ट होता है, जहाँ से ये:

  • फेक स्क्रीन ओवरलेस दिखाता है। 
  • यूज़र्स के कीस्ट्रोक्स लोग करता है। 
  • और रिमोट एक्सेस के ज़रिए पूरा डिवाइस कण्ट्रोल करता है

Crocodilus-Malware

Crocodilus Malware कैसे इन्फेक्ट करता है?

फिलहाल Crocodilus Malware इन्फेक्ट करने का सही तरीका किसी को भी पता नहीं ,लेकिन ThreatFabric के एक्सपर्ट्स मानते हैं की Crocodilus malware कुछ कॉमन तरीको का इस्तेमाल करता है, जैसे: 

  1. फेक ऍप्स: Google Play Store या थर्ड-पार्टी साइट्स पर वेध क्रिप्टो ऍप्स बन के आता है, और स्कैनर को भी बाईपास कर लेता है। 
  2. SMS स्कैम्स: टेक्स्ट मैसेज के मदद से मेलीशियस लिंक्स भेजे जाते हैं, जिसे क्लिक करते ही Crocodilus malware डाउनलोड हो जाता है। 
  3. मेलीशियस एड्स: फेक एड्स के ज़रिए – बस एक टेप और डाउनलोड शुरू। 
  4. Phishing Emails: क्रिप्टो एक्सचैंजेस का नाम लेके फेक इमेल्स भेजते हैं, जिससे यूज़र Crocodilus malware इनस्टॉल कर लेता है।

अगर आपका डिवाइस इन्फेक्टेड हो गया तो क्या करे?

अगर आपको लगता है की आपके डिवाइस में Crocodilus Malware घुस गया है, तो तुरंत एक्शन लेना बहुत ज़रूरी है:

  1. डिवाइस को आइसोलेट करो: Wi-Fi और मोबाइल डेटा बंद करो, अगर हो सके तो डिवाइस को पावर ऑफ़ कर दो या बैटरी निकाल दो। 
  2. एसेट्स रिकवर करो: अपने डिवाइस को क्लीन करो और एक नए seed phrase के ज़रिए अपने एसेट्स को रिकवर करो। 
  3. डिवाइस रेप्लस करो: सिर्फ फैक्ट्री रिसेट से Crocodilus malware चला भी जाए, इस बात की कोई गारंटी नहीं। नया डिवाइस लेना एक बेहतर ऑप्शन है। 
  4. रिपोर्ट करो: Google या लोकल ऑथॉरिटीज़ को इस मैलवेयर या फेक ऍप्स के बारे में रिपोर्ट करो। 

लेकिन ध्यान रहे – अगर क्रिप्टो एसेट्स चोरी हो गए, तो उनका रिकवर करना मुश्किल होता है, क्यूंकि क्रिप्टो डीसेंट्रलाइज्ड होती है।

Crocodilus-Malware

आखिर में…

Crocodilus Malware Android यूज़र्स के लिए एक नया खतरा बनकर सामने आया है – ये न सिर्फ आपके डिवाइस का कण्ट्रोल ले लेता है, बल्कि आपको इमोशनली मैनिपुलेट करके आपके क्रिप्टो एसेट्स भी चुरा लेता है। इसका एडवांस्ड तकनीक और स्टैल्थी नेचर इसे और भी खतरनाक बनाता है। इसलिए Android यूज़र्स को हमेशा अलर्ट रहना चाहिए और मज़बूत साइबरसिक्योरिटी मेज़र्स फॉलो करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

2 thoughts on “2025 में Crocodilus Malware से कैसे बचे?”

  1. आपने हमें बहुत अच्छा जानकारी दी इस तरह जानकारी से हम संतुष्ट हैं और हम आपका आभारी रहेंगे धन्यवाद।

    Reply

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक