2024 crypto industry के लिए एक जैकपोट साल साबित हुआ, क्यूंकि एडॉप्शन और उत्सुख्ता में एक ज़बरदस्त सर्ज देखा गया। Bitcoin, जो डिजिटल करेंसी का लीडर है, ने इतिहास बनाया जब उसने $100,000 मार्क को क्रॉस किया। इससे ना सिर्फ इन्वेस्टर्स में सकारात्मकता बढ़ी, बल्कि Bitcoin का ग्लोबल फिनांशियल एसेट के रूप में पोजीशन और भी सॉलिड हो गया।
जैसे हम 2025 में कदम रख रहे हैं, crypto industry एक और शानदार साल के लिए तैयार हो रहा है। क्या 2025 वही साल होगा जिसमे क्रिप्टोकरेंसी अपने फुल पोटेंशियल तक पोहचती है? चलिए, इस पर डिटेल में बात करते है।
Bitcoin Strategic Reserve का Crypto Industry पर क्या असर पड़ेगा?
U.S. Government ने एक Bitcoin Strategic Reserve प्रोपोज़ किया है जो crypto industry को 2025 में रीशेप कर सकता है। Bitwise क्रिप्टो एसेट मैनेजर का यह कहना है की अगर U.S. ने स्ट्रैटेजिक रिज़र्व बनाया तो Bitcoin की वैल्यू $200,000 या $500,000 तक भी जा सकती है। इसका लॉजिक काफी सिंपल है—U.S. जब ज़्यादा से ज़्यादा Bitcoin खरीदेगा तो इससे ग्लोबल FOMO ट्रिगर होगा और ज़्यादा से ज़्यादा लोग Bitcoin में इन्वेस्ट करना चाहेंगे।
Trump ने July में Nashville Bitcoin कॉन्फ्रेंस में प्रोपोज़ किया था की क्रिमिनल्स से ज़प्त किए गए 200,000 bitcoin (जो $21 billion के हैं) का इस्तेमाल रिज़र्व बनाने के लिए किया जाए। पर कानूनी रास्ता थोड़ा ट्रिकी है—क्या इसके लिए कांग्रेशनल अप्रूवल की ज़रूरत पड़ेगी, या एक्सेक्यूटिव ब्रांच स्वाधीन रूप से एक्शन ले सकता है? एक्सपर्ट्स का यह कहना है की Bitcoin की वोलैटिलिटी crypto industry के फिनांशियल स्टेबिलिटी को कमजोर कर सकती है। पर आखिर में इसका जो भी परिणाम निकले, इससे आगे चलकर एक गहरा प्रभाव देकने को मिल सकता है।
Budget 2025 भारतीय Crypto Industry के लिए क्या मायने रखता है?
क्रिप्टो पर टैक्सेशन अब भारत के इन्वेस्टर्स के लिए एक निर्णायक फैक्टर बन गया है, क्यूंकि सरकार ने इस क्षेत्र पर सख्त कानून लागू कर रखे है। इस वजह से आने वाला Union Budget 2025-26 crypto industry में काफी हलचल पैदा कर रहा है।
जोधपुर में Income Tax Appellate Tribunal (ITAT) ने हाल ही में एक बहुत ज़रूरी रूलिंग दी है जो भारत में क्रिप्टोकरेंसिस के टैक्स ट्रीटमेंट को क्लैरिफाई करती है। क्रिप्टोकरेंसी को कैपिटल एसेट्स के रूप में श्रेणीत करने का निर्णय, क्रिप्टोकरेंसी की सेल्स से होने वाले प्रॉफ़िट्स पर लगने वाले टैक्स को प्रभावित करता है, ख़ास कर उन ट्रांसेक्शन्स के लिए जो 2022 में Virtual Digital Assets (VDAs) के लिए विशिष्ट नियम बनने से पहले हुई थी।
इन्वेस्टर्स चाहते हैं की बजट में virtual digital assets (VDA) पर टैक्स को 30% से कम किया जाए और साथ में सभी ट्रांसेक्शन्स पर TDS को 1% से 0.01% तक कम किया जाए। ये सुधार क्रिप्टो इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स के लिए एक समान स्थर बनाने के लिए ज़रूरी हैं। कम टैक्स कंप्लायंस को भी बूस्ट करेगा और इन्वेस्टर्स को विदेशी एक्सचैंजेस पर शिफ्ट होने से रोकेगा।
अब अगर यह सुधार सच में लागू होते हैं, तो यह 2025 में भारतीय crypto industry के लिए बहुत बड़ी बात होगी।
कंपनीज़ के Bitcoin खरीदने से Crypto Industry को क्या फायदा होगा?
भारतीय IT कंपनी Jetking Infotrain Limited ने हाल ही में अपने शेयर्स की प्राइस में बढ़ोत्तरी देखी, जब कंपनी ने यह बताया की उसने Bitcoin (BTC) में इन्वेस्टमेंट किया है और उसे अपने प्राइमरी ट्रेज़री रिज़र्व एसेट के रूप में इस्तेमाल करने का प्लॉन बना लिया है। इसके साथ, Jetking ऐसी पहली पब्लिक्ली ट्रेडेड भारतीय कंपनी बन गयी है जिसने Bitcoin को अपनी ट्रेज़री का हिस्सा बनाया है। यह इवेंट भारतीय crypto industry को एक मेजर पुश दे रहा है।

एक्सपर्ट्स का यह कहना है की कई ऐसे भारतीय कंपनीज़ हैं जो छुपकर Bitcoin होल्ड करती हैं, लेकिन भारत सरकार के सख्त रेगुलेशंस के चलते उसे डिस्क्लोज़ करने में हिचकिचाते हैं। अब जब Jetking जैसे एक कंपनी ने Bitcoin को अपनी ट्रेज़री में जोड़ा है, तो यह ज़रूर और भी भारतीय कंपनीज़ को प्रभावित करेगा और 2025 में उन्हें Bitcoin खरीदने के लिए प्रेरित करेगा।
टोकेनाइज़ेशन का प्रभाव
टोकेनाइज़ेशन का ट्रेंड crypto industry में काफी समय से चल रहा है। अब रियल एस्टेट से लेकर आर्ट तक सबका टोकन बन सकता है। इसके कई फायदे हैं जैसे इंस्टेंट सेटलमेंट, ट्रेडिशनल सेक्युरिटाइज़ेशन से कम कॉस्ट्स, और 24/7 लिक्विडिटी और ट्रांसपेरेंसी। तीन साल पहले, crypto industry ने सिर्फ $2 billion के रियल-वर्ल्ड एसेट्स टोकेनाइज़ किए थे, आज यह फिगर $14 billion के करीब है, और यह 2025 में और भी बढ़ सकता है।
आखिर में…
जितनी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, ऐसा लगता है की 2025, 2024 के नक़्शे कदम पर ही चलेगी। इतना ही नहीं, बल्कि हो सकता है यह पिछले साल से भी एक कदम आगे निकले और और भी फायदेमंद हो। यह तो सिर्फ एक छोटी सी झलक है की अगला साल crypto industry के लिए क्या ला सकता है। और इस बार, स्टेक्स पहले से ज़्यादा हाई लगते हैं!
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।