पिछले हफ्ते की घटनाएं क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए सबसे ऐतिहासिक थी, और हम उत्सुक हैं यह देखने के लिए की इस महीने में क्या नया हो सकता है। आगे बढ़ने से पहले, आइये हमारे Historic Crypto Market Report पे एक नज़र डालें।
9 दिसंबर को, CoinMarketCap ने ₹306.87 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया। इसके अलावा, पिछले कुछ हफ़्तों में , टॉप-परफार्मिंग कर्रेंसीस ने ज़बरदस्त गेन्स देखे हैं और नया मार्केट ट्रेंड एस्टब्लिश करने की कोशिश करि हैं।
पिछले हफ्ते के हिसाब से, Bitcoin का प्राइस ₹8,394,894.16 है, जो पिछले 24 घंटो में 0.86% की गिरावट दिखा रहा है, लेकिन 7 दिनों में 2.80% का एक बड़ा रैली देकने को मिला है। Ethereum (ETH) की बात करें, तो अभी ETH ₹332,817.68 पर ट्रेड हो रहा है, जिसने पिछले 24 घंटे में 1.51% की गिरावट और 7 दिन में 6.59% की बढ़ोत्तरी देखी है।
Historic Crypto Market Report: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस
पिछले हफ्ते में, तीन क्रिप्टोकरेंसी ने अपने रीसेंट डेवलपमेंट्स के वजह से सबका ध्यान अपने तरफ खिंच लिया है: Tron (TRX), Chainlink (LINK), और UniSwap (UNI).
पिछले हफ्ते में, Tron (TRX) का प्राइस 47.94% तक बढ़ा। लेकिन, पिछले 24 घंटो में इस टोकन में 3.82% की हलकी गिरावट देखी गयी है। Historic Crypto Market Report के मुताबिक अभी Tron ₹98.64 पर ट्रेड हो रहा है।
Chainlink (LINK) ने 45.11% की बढ़ोत्तरी दिखाई है, जो दूसरे क्रिप्टोकरेंसी के मुकाबले में काफी अच्छा है। LINK ने पिछले 24 घंटे में 9.08% का सर्ज दिखाया, और अभी ₹2,300.34 के प्राइस रेंज में ट्रेड हो रहा है।
UniSwap (UNI) का टोकन भी पिछले 7 दिनों में 43.08% तक बढ़ा, और उसमे पिछले 24 घंटे में 2.19% का जम्प देखा गया है। UNI अब ₹1,532.05 पर ट्रेड हो रहा है।
Historic Crypto Market Report के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स
पिछला हफ्ता क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए 2024 का सबसे ऐतिहासिक हफ्ता रहा है। चलिए नज़र डालते हैं पिछले दिन के कुछ टॉप क्रिप्टो गेनर्स और लूज़र्स पर:

क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसे हो गया?
पिछले हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी मार्केट बुलिश हो गया, जिसमे टॉप क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin (BTC) ने $100,000 के प्राइस मार्क को क्रॉस किया। इसके अलावा, मार्केट में कई पॉज़िटिव डेवलपमेंट्स भी देखे गए, जैसे नए SEC चेयरमैन की दावेदारी, और Fed चेयरमैन और रशियन प्रेसीडेंट के प्रो-क्रिप्टो स्टेटमेंट्स।
Historic Crypto Market Report: पिछले हफ्ते के ट्रेंडिंग खबरे
- रशियन प्रेसीडेंट Vladimir Putin ने बुधवार को यह कहा की Bitcoin को बेन नहीं किया जा सकता। Moscow में एक इवेंट में Putin ने Russia में डॉलर के दबाव पर चर्चा किया।
- प्रेसीडेंट-इलेक्ट Donald Trump ने प्रो-क्रिप्टो Paul Atkins को United States Securities and Exchange Commission का नया चेयरमैन बनाने के लिए चुना। 4 दिसंबर को Trump ने Atkins के ट्रैक रिकॉर्ड और एक्सपीरियंस को हाईलाइट किया।
- EigenLayer, Ethereum का सबसे बड़ा रिस्टेकिंग प्रोटोकॉल है, अपने रिवार्ड्स स्कीम को अपडेट कर रहा है ताकि प्रोटोकॉल्स और रिस्टेकर्स को ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिल सके। यह चैंजेस थर्ड-पार्टी प्रोटोकॉल्स को वेलिडेटर्स की परफॉरमेंस देख कर रिवॉर्ड करेंगे।
Historic Crypto Market Report पर सनक्रिप्टो की राय
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का हाल ही का ऐतिहासिक ट्रेंड उसकी डायनामिक एवोलुशन को दिखाता है, जिसमे अधिकतर प्रॉफ़िट्स और इन्वेस्टर उत्साह देखने को मिल रहा है। यह डेवलपमेंट्स इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजी के उन्न्नति को दिखाता हैं।
फिर भी, मार्केट की वोलैटिलिटी अभी भी है। इसलिए इन्वेस्टर्स को ध्यान से रहना चाहिए, अच्छे से रिसर्च करनी चाहिए और अलग-अलग नीतियों का प्रयोग करना चाहिए। जबकि यह वोलैटिलिटी काफी रोचक है, क्रिप्टो मार्केट को लॉन्ग-टर्म योजना और ध्यान से एप्रोच करना ज़रूरी है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।