Listen 0:00

Crypto Market Review | 23rd जून, 2025

ये crypto market review दिखाता है की मार्केट करेक्शन मोड में है – Bitcoin, Ethereum और altcoins में सिग्नीफिकेंट डिक्लाइन आया है, जो कॉशन का सिग्नल देता है।

पिछला हफ्ता क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी मुश्किल भरा रहा, जहाँ मेजर कॉइंस और altcoins ने काफी बड़ी गिरावट देखी – हालाँकि कुछ पोसिटिव रेगुलेटरी न्यूज़ भी सामने आयी है। इसके बारे में और जानिए हमारे crypto market review में। 

जून 23, 2025 में CoinMarketCap के मुताबिक ग्लोबल मार्केट कैप ₹269.11T तक पहुंच गया है, जो मार्केट की बढ़ती वोलैटिलिटी के बीच एक बड़ा लॉस रिकॉर्ड करता है। इस हफ्ते का मार्केट मूड बियरीश है, जहाँ इन्वेस्टर्स मैक्रोइकॉनॉमिक प्रेशर और रीसेंट हाइस के बाद प्रॉफिट-टेकिंग पे रियेक्ट कर रहे हैं। 

Bitcoin अभी ₹8,779,076.31 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें पिछले 24 घंटो में 1.44% की गिरावट और पिछले 7 दिनों में 4.83% का ड्राप हुआ है। Ethereum, जो ₹193,832.71 पर ट्रेड हो रहा था, उसने पिछले 24 घंटो में 2.16% की बड़ी गिरावट और पिछले 7 दिनों में 13.22% का शार्प डिक्लाइन रिकॉर्ड किया है – जो मार्केट में सेलिंग प्रेशर का सिग्नल देता है। 

Crypto Market Review के मुताबिक टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस

इस crypto market review में हम तीन altcoins के बारे में बात कर रहे हैं जो इस हफ्ते काफी चर्चा में रहे हैं:

  1. Solana, ₹11,559.78 पर, पिछले 7 दिनों में 15.02% तक नीचे गिरा। 
  2. Dogecoin, जो ₹13.25 पर ट्रेड कर रहा है, पिछले हफ्ते में 13.73% गिरा। 
  3. Sui, ₹215.89 पर, सबसे ज़्यादा, 18.75% तक गिरा – जो की मार्केट-वाइड करेक्शन का क्लियर सिग्नल।

Crypto Market Review के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स

Crypto market review के मुताबिक, इस हफ्ते को 2025 का सबसे बियरीश हफ्ता माना जा रहा है। चलिए देखते हैं इस हफ्ते के टॉप गेनर्स और लूज़र्स कौन रहे:

Crypto-Market-Review

 

Crypto Market Review से जाने की मार्केट बियरीश क्यों चल रहा है?

Crypto market review के मुताबिक, मार्केट की बियरीश हालत का कारण है मैक्रोइकॉनॉमिक अनसर्टेनिटी और प्रॉफिट-टेकिंग, जो वोलैटिलिटी के पीरियड के बाद होती है। Crypto Fear & Greed Index अब सिर्फ 37 पे आ गया है – जो दिखाता है की इन्वेस्टर्स डर के मोड में हैं, हालाँकि कुछ पोसिटिव रिपोर्ट्स भी आये हैं, जैसे की U.S. Senate का stablecoin बिल, लेकिन मार्केट में ग्लोबल इकनोमिक स्लोडाउन का डर ज़्यादा बड़ा कंसर्न बना हुआ है।

Crypto Market Review: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे

Crypto market review के मुताबिक इस हफ्ते के टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़ में थे-

  • U.S. Senate के द्वारा stablecoin bill का पास होना एक बड़ा रेगुलेटरी माइलस्टोन है – जो लॉन्ग टर्म में मार्केट को स्टैबिलाइज़ कर सकता है, लेकिन अभी के बियरीश ट्रेंड को पूरी तरह से रिवर्स नहीं कर पाया है। 
  • Bitget का UNICEF के साथ पार्टनरशिप – भारत और 7 और देशों में ब्लॉकचैन ट्रेनिंग एक्सपैंड करने के लिए – क्रिप्टो के एडॉप्शन के बढ़ते हुए ट्रेंड को हाईलाइट करता है। ये मार्केट के डार्क फेज़ में एक सिल्वर लाइनिंग जैसी लगती है। 
  • Michael Saylor का Pakistan को नेशनल Bitcoin strategy में एडवाइस देना – इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट को दिखाता है, लेकिन अभी के डाउनवार्ड ट्रेंड को रोकने के लिए ये काफी नहीं है।
Crypto Market Review पर SunCrypto की राय

ये crypto market review दिखाता है की मार्केट करेक्शन मोड में है – Bitcoin, Ethereum और altcoins में सिग्नीफिकेंट डिक्लाइन आया है, जो कॉशन का सिग्नल देता है। हालाँकि कुछ रेगुलेटरी अपडेट्स होपफ़ुल लग रहे हैं, लेकिन इन्वेस्टर्स को इस समय दिमाग से काम लेना चाहिए।  रिस्क मैनेजमेंट और प्रॉपर रिसर्च अभी और भी ज़्यादा ज़रूरी है।

अधिक जानकारी के लिए, SunCrypto Academy को फॉलो करे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर