Listen 0:00

Shocking Crypto Market Trends | 13 january

क्रिप्टो मार्केट ने पिछले हफ्ते की शुरुआत एक बड़ी प्राइस करेक्शन के साथ की, जिसमे Bitcoin और Ethereum जैसे एहम क्रिप्टोकरेन्सिस ने काफी बड़े लॉसेस रिकॉर्ड किए।

पिछला हफ्ता क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी मुश्किल भरा रहा, और अब देखना यह है की यह महीना क्या नया लाता है। आगे बढ़ने से पहले, एक बार हमारे Crypto Market Trends को ज़रूर चेक करें। 

13 January को CoinMarketCap ने ₹285.49 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया। टॉप-परफार्मिंग करेंसिस को हाल ही के हफ़्तों में काफी बड़े लॉसेस देखने को मिले, लेकिन अब ये नया बुलिश ट्रेंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Crypto Market Trends के मुताबिक पिछले हफ्ते Bitcoin का प्राइस ₹8,123,740.90 था, जो पिछले 24 घंटों में 0.06% का हल्का सा राइज़ दिखाता है, लेकिन वही इसमें 7 दिनों में 4.43% का गिरावट भी देखा गया। Ethereum (ETH) की बात करें तो उसका करंट प्राइस ₹279,033.23 है, जो 24 घंटों में 0.94% का गिरावट और पिछले 7 दिनों में 11.24% की बड़ी गिरावट दिखाता है।

Crypto Market Trends: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस

पिछले हफ्ते Avalanche (AVAX), Chainlink (LINK), और Pepe (PEPE) अपने डेवलपमेंट्स की वजह से काफी चर्चा में रहे:

  1. Avalanche (AVAX): Crypto Market Trends के हिसाब से इसके प्राइस में 17.94% की गिरावट देखी गयी, और पिछले 24 घंटों में और भी 4.26% की गिरावट हुई। अब इसका प्राइस ₹3,042.97 है। 
  2. Chainlink (LINK): ये टोकन 18.73% तक गिरा, इसके अलावा इसने पिछले 24 घंटों में 3.59% की एक और गिरावट दिखाई। इसका प्राइस अब ₹1,673.66 है। 
  3. Pepe (PEPE): ये टोकन 7 दिनों में 16.80% और पिछले 24 घंटों में 2.83% की गिरावट दिखाता है। इसकी करंट प्राइस ₹0.001488 है।

Crypto Market Trends के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स

पिछला हफ्ता 2025 का पहला बियरीश हफ्ता साबित हुआ, इसी बात पर चलिए पिछले दिन के कुछ टॉप क्रिप्टो गेनर्स और लूज़र्स पर नज़र डाले:

Crypto-Market Trends

Crypto Market Trends से जानिए क्रिप्टो मार्केट बियरीश कैसे हुआ?

पिछले हफ्ते मार्केट ने एक बड़ी प्राइस करेक्शन देखी, और इससे मार्केट में एक बड़ा लिक्विडेशन हुआ। Bitcoin ETFs में इनफ्लौस के मुकाबले ऑउटफ्लोस ज़्यादा देखने को मिले, जबकि US एम्प्लॉयमेंट डेटा में भारी गिरावट देखने को मिली। 

Crypto Market Trends के मुताबिक FOMO की वजह से पिछले 3-4 दिनों में मार्केट स्टैबिलाइज़ होने लगा जहाँ इन्वेस्टर्स आने वाले US CPI रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।

Crypto Market Trends: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे

  1. Crypto Market Trends के मुताबिक भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Mudrex ने 11 January को क्रिप्टो विथड्रॉवल्स ससपेंड कर दिए, जिस वजह से क्रिप्टो कम्युनिटी में काफी नाराज़गी रही। 
  2. Kenya की सरकार अब क्रिप्टोकरेन्सिस को रेगुलेट करने का प्लान कर रही है, जो Central Bank of Kenya के पिछले कॉशनरी एप्रोच को रिवर्स करता है। 10 January को Treasury Cabinet Secretary John Mbadi ने कहा की सरकार क्रिप्टोकरेंसी के लिए “ज़रूरी लीगल और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने के लिए कमिटेड है। “
  3. DOGS, एक Memecoin जो The Open Network (TON) पर बेस्ड है, ने 2025 के पहले हाफ के लिए अपने रोडमैप की घोषणा की है।  इसमें DOGS-थीम्ड गेम्स, लोकल चैरिटी के मदद से कम्युनिटी पार्टिसिपेशन, और DOGS token के लिए एक्सटेंडेड पेमेंट यूज़ केसेस शामिल हैं।

Crypto Market Trends पर सनक्रिप्टो की राय

क्रिप्टो मार्केट का रीसेंट बियरीश ट्रेंड उसकी डायनामिक एवोलुशन को दिखाता है, जिसमे बड़े लॉसेस और इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस में गिरावट देखी गयी। इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजी अडवांसमेंट्स में भी कमी देखी गयी है। 

इन्ही डेवलपमेंट्स के बीच, मार्केट की वोलैटिलिटी बरक़रार है। इन्वेस्टर्स को सावधान रहना चाहिए, रिसर्च करनी चाहिए, और अलग-अलग स्ट्रेटेजीज लगानी चाहिए। 

अगर आपको Crypto Market Trends और क्रिप्टो से जुड़ी और भी अपडेट्स चाहिए, तो सनक्रिप्टो अकादमी ज़रूर चेक करें!

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

 

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर