पिछला हफ्ता क्रिप्टो मार्केट के लिए सबसे बुलिश था, ख़ास कर memecoins के लिए, और हम यह देखने के लिए उत्सुक है की इस महीने में क्या होता है। आगे बढ़ने से पहले, हमारे Bullish Crypto Market Trends पर एक नज़र ज़रूर डालें।
20 जनुअरी को CoinMarketCap ने ₹303.55 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया। इसके अलावा, टॉप-परफार्मिंग करेंसिस ने पिछले कुछ हफ़्तों में ज़बरदस्त गेन्स देखे हैं, और वो अपनी इसी बुलिश मार्केट ट्रेंड को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले हफ्ते के हिसाब से, Bitcoin की प्राइस ₹8,835,838.90 है, जो की पिछले 24 घंटो में 2.73% तक गिर गई है, लेकिन इसने पिछले 7 दिनों में 8.25% का बड़ा प्राइस सर्ज भी दिखाया है। Ethereum की बात करें, तो Bullish Crypto Market Trends के हिसाब से ETH अब ₹282,602.91 पे है, जो की पिछले 24 घंटो में 0.51% तक नीचे गया, लेकिन इसमें पिछले 7 दिनों में 1.24% की एक छोटी बढ़ोत्तरी भी हुई।
Bullish Crypto Market Trends: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस
पिछले हफ्ते तीन क्रिप्टोकरेन्सिस Solana (SOL), Chainlink (LINK) और Litecoin (LTC) अपने हाल ही के डेवलपमेंट्स के वजह से काफी चर्चा में रहे:
Solana (SOL) की प्राइस पिछले हफ्ते में 31.72% तक बढ़ी है। लेकिन Bullish Crypto Market Trends के हिसाब से इस टोकन ने पिछले 24 घंटो में 10.65% की थोड़ी सी गिरावट भी देखी है। अभी ये ₹21,097.16 पे ट्रेड हो रहा है।
Chainlink (LINK) की प्राइस में 24.73% की सर्ज देखने को मिली है, जो बाकी बड़ी क्रिप्टोकरेन्सिस से काफी ज़्यादा है। LINK ने पिछले 24 घंटो में 3.21% का ग्रोथ दिखाया है, और अब ₹2,111.90 पे ट्रेड हो रहा है।
Litecoin (LTC) की प्राइस पिछले 7 दिनों में 16.42% तक बढ़ी है। लेकिन पिछले 24 घंटो में इसने 2.83% की गिरावट देखी है। LTC की प्राइस अब ₹10,124.85 है।
Bullish Crypto Market Trends के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स
पिछला हफ्ता 2025 का सबसे बुलिश हफ्ता साबित हुआ। चलिए इसी बात पर पिछले दिन के कुछ टॉप गेनर्स और लूज़र्स पर एक नज़र डाले:

Bullish Crypto Market Trends से जानिए क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसे हुआ?
Bullish Crypto Market Trends के मुताबिक क्रिप्टो मार्किट ने पिछले हफ्ते का शुरुआत एक बहुत बड़े प्राइस सर्ज के साथ शुरू किया, और इससे पूरे मार्केट में तगड़े प्राइस इनफ्लौस देखे गए। Bitcoin और Ethereum ETFs में भी काफी मज़बूत इनफ्लो देखा गया। यह सब तब हुआ जब Donald Trump ने अपना खुद का memecoin, OFFICIAL TRUMP Token लॉंच किया। इस कॉइन ने ना सिर्फ memecoin ट्रेडर्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाया, बल्कि ओवरॉल क्रिप्टो मार्किट के ऐटिटूड में भी सुधार आया।
इसके अलावा, Trump के United States के प्रेसिडेंट बनने से मार्केट को तगड़ा बूस्ट मिलेगा, और ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को अगले दिनों में उनसे पॉज़िटिव डेवलपमेंट्स की उम्मीद है।
Bullish Crypto Market Trends: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे
▪️Bullish Crypto Market Trends के मुताबिक क्रिप्टो ट्रेडर्स Official Trump (TRUMP) के लॉंच के बाद लाखों कमा रहे है। ये एक Solana-बेस्ड memecoin है, जो US President-elect Donald Trump ने लॉंच किया है।
TRUMP कॉइन को 17 जनुअरी में घोषित किया गया था, उनकी उद्घाटन के कुछ ही दिन पहले। इसने कुछ ही घंटों में $14 billion का मार्केट कैप अचीव किया, जिससे इसने सारे मशहूर memecoins को भी पीछे छोड़ दिया।
▪️Jio Platforms, जो Mukesh Ambani का भारतीय टेलीकॉम फर्म है, ने Polygon नेटवर्क पे JioCoin लॉंच किया है एक रिवॉर्ड टोकन के रूप में। 16 जनुअरी को, X यूज़र्स ने JioCoin को Jio के अपने JioSphere ब्राउज़र में देखा। ये पार्टनरशिप Polygon Labs के साथ Jio की Web3 और ब्लॉकचैन की क्षमताओं को एक्सपैंड करने के लिए किया गया है।
▪️Nasdaq ने United States Securities and Exchange Commission (SEC) के पास Canary Litecoin ETF के लिए 19b-4 फॉर्म फाइल किया है। यह फाइलिंग Canary Capital के तरफ से हुई है, जो स्पॉट Litecoin exchange-traded fund (ETF) के अप्रूवल प्रक्रिया को शुरू करती है।
Bullish Crypto Market Trends पर सनक्रिप्टो की राय
क्रिप्टो मार्केट का रीसेंट बुलिश ट्रेंड उसकी डायनामिक एवोलुशन को दिखाता है, जिस में तगड़े गेन्स और बढ़ती हुई इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस देखने को मिल रही है। ये डेवलपमेंट इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजिकल अडवांसमेंट्स को भी दर्शाता है।
लेकिन इसी बीच, मार्केट की इन्ट्रिंसिक वोलैटिलिटी अभी भी है। इसलिए, इन्वेस्टर्स को ध्यान रखते हुए रिसर्च करना चाहिए, और अलग-अलग टैक्टिस अप्लाई करनी चाहिए। जबकि रीसेंट बुलिश ट्रेंड काफी मज़बूत है, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को लॉन्ग-टर्म वाली मानसिकता के साथ एप्रोच करना ज़रूरी है।
अगर आपको Bullish Crypto Market Trends जैसी और भी क्रिप्टो से जुडी जानकारी चाहिए , तो सुनक्रिप्टो अकादमी को ज़रूर चेक करें।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।