पिछले हफ्ते की घटनाएं क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए सबसे बुलिश थी, और हम यह देखने के लिए उत्सुक है की इस महीने मार्केट में क्या होता है। आगे बढ़ने से पहले, आइये एक बार हमारे Breaking Crypto Market Trends पर नज़र डालते है।
16 दिसंबर को CoinMarketCap ने ₹309.98 trillion का मार्केट कैप रिपोर्ट किया। इसके अलावा, पिछले कुछ हफ़्तों में, टॉप-परफार्मिंग कर्रेंसीस ने काफी अच्छे गेन्स देखे हैं, और वो नए मार्केट ट्रेंड बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
पिछले हफ्ते की बात करें, तो Bitcoin की प्राइस ₹8,867,259.86 थी, जो की 24 घंटो में 2.76% तक बढ़ी है, और वही पिछले 7 दिनों में इसने 5.65% का एक बहुत ही तगड़ा प्राइस सर्ज दिखाया। Ethereum की बात करें, तो ETH अब ₹334,287.16 पर ट्रेड हो रहा है, जिसने 24 घंटो में 1.67% का जम्प दिखाया है, और जिसको 7 दिनों में 0.45% का एक छोटा प्राइस जम्प देखने को मिला।
Breaking Crypto Market Trends: टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस
पिछले हफ्ते, तीन क्रिप्टोकरेंसी सबकी ज़ुबान पर थे क्यूंकि उनमे एक नया उत्थान देखा गया था: Sui (SUI), Aave (AAVE), और Monero (XMR).
Breaking Crypto Market Trends के मुताबिक,पिछले हफ्ते Sui (SUI) की प्राइस 14.14% तक बढ़ी। इसके अलावा, इस टोकन ने 24 घंटो में 7.23% की सीमांत बढ़ोत्तरी भी दिखाई। अब ये टोकन ₹402.65 पर ट्रेड हो रहा है।
Aave (AAVE) का प्राइस 32.17% से बढ़ा है। लेकिन, AAVE ने 24 घंटो में 2.49% का ड्राप भी दिखाया है और अब ₹30,797.71 पर ट्रेड हो रहा है।
Monero (XMR) का टोकन पिछले 7 दिनों में 11.15% तक बढ़ा, और पिछले 24 घंटो में इसमें 9.02% का जम्प भी देखा गया। अब XMR की प्राइस ₹19,398.30 पर है।
Breaking Crypto Market Trends के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स
पिछले हफ्ता क्रिप्टो मार्किट के लिए 2024 का सबसे बुलिश हफ्ता रहा है। इसी बात पे आइए देखते हैं इस हफ्ते के कुछ टॉप क्रिप्टो गेनर्स और लूज़र्स पर:

Breaking Crypto Market Trends से जाने क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसा हुआ?
पिछले हफ्ते, क्रिप्टो मार्केट ने अपने लम्बे समय से चले आ रहे बियर रन को तोड़ कर एक बुलिश रन में एंटर किया। Bitcoin ने लीड लिया, और ₹8,953,127.18 तक का नया ऑल-टाइम हाई टच किया। ये प्राइस की बढ़ोत्तरी @DonaldTrump के स्टेटमेंट के वजह से देखी गयी, जिसमे उन्होंने कहा था “हम क्रिप्टोकरेंसी के साथ बहुत अच्छा करेंगे” जिसने मार्केट में उत्साह को और बढ़ावा दिया, और इससे एक लम्बे बुल रन की शुरुवात हुई।
इसके अलावा, अगले हफ्ते होने वाले Fed इंटरेस्ट रेट मीटिंग की वजह से मार्केट में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है, जहाँ इन्वेस्टर्स 25 बेसिस पॉइंट के रेट कट की उम्मीद कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो मार्किट अगले महीने भी बुल रन में रहेगा।
Breaking Crypto Market Trends: पिछले हफ्ते की बड़ी खबरे
▪️Coinbase Global Inc. हेडलाइंस में था जब Bit Global ने इसे एक नए लोसूट में डिफेंडेंट बनाया। Bit Global ने कहा की Coinbase ने गैर क़ानूनी तरीके से उनके WBTC कॉइन को डीलिस्ट किया और कंपीटिंग cbBTC को प्रमोट किया।
▪️US के नए CPI डेटा ने यह दिखाया की इन्फ्लेशन नवंबर में 2.7% तक बढ़ गया, पिछले महीने के 2.6% के तुलना से। लेकिन यह बढ़ावा मार्केट के उम्मीदों के साथ मैच करता है, जो Fed रेट कट के चान्सेस को सपोर्ट करता है।
▪️V. Anantha Nageswaran, Indian Economic Advisor (CEA), ने कहा की रेगुलेटर्स को क्रिप्टो, Bitcoin, और गेमिंग इनोवेशन को रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने यह स्टेटमेंट भारतीय रेगुलेटर्स को दिया, जो पहले क्रिप्टो व्यापारों के लिए बैंकिंग की सुविधाएँ बेन कर रहे थे और उनपे हाई टैक्स भी लगा रहे थे।
Breaking Crypto Market Trends पर सनक्रिप्टो की राय
क्रिप्टो मार्किट का बुलिश ट्रेंड जो अभी दिख रहा है, वो मार्केट की डायनामिक एवोलुशन को दर्शाता है, जिसमे काफी प्रॉफ़िट्स और इन्वेस्टर उत्साह का ग्रोथ देकने को मिल रहा है। यह उन्नति बढ़ते हुए इंटरेस्ट और टेक्नोलॉजिकल उत्थान को भी दिखाता है।
लेकिन, मार्केट की वोलैटिलिटी अभी भी है। इसलिए, इन्वेस्टर्स को ध्यान से चलना चाहिए, गहरी रिसर्च करनी चाहिए, और अपने स्ट्रेटेजीज को डाइवर्सिफाई करना चाहिए। यह बुलिश ट्रेंड काफी अच्छा है, लेकिन क्रिप्टो मार्किट को संभलके और लॉन्ग-टर्म वाले सोच के साथ एप्रोच करना बहुत ज़रूरी है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।