क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया तेज़ी से बदलते ट्रेंड्स, टेक्नोलॉजिकल उन्नति, और अनोखे घटनाओ से अनजान नहीं है। 2024 क्रिप्टो के इतिहास का एक सबसे डायनामिक साल साबित हुआ, जिसमे कुछ ऐसे यादगार crypto moments थे जो इंडस्ट्री के भविष्य को आकर दे गए।
Bitcoin ETFs के लांच से लेकर Trump के जीत तक, यह साल इन्वेस्टर्स, डेवेलपर्स, और उत्सको के लिए एक रोलरकॉस्टर राइड था। जैसे-जैसे ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी मेनस्ट्रीम स्वीकृति पा रही है, यह घटनाए क्रिप्टोकरेंसी के ग्लोबल फाइनेंस और कल्चर पर बढ़ते हुए प्रभाव को दिखाते हैं। चलिए, इसी बात पर 2024 के कुछ ऐसे crypto moments पर नज़र डालते है।
Bitcoin ETF पहली बार कैसे लॉंच हुआ?
क्रिप्टो की दुनिया में 2024 की शुरुआत हुई Bitcoin ETF के गेम-चेंजिंग लॉंच के साथ। काफी सालों के इंतज़ार और रेगुलेटरी चुनौतियों के बाद, Bitcoin ETFs को SEC ने आखिरकार 10 January 2024 को अप्रूव किया, जिससे इन्वेस्टर्स को Bitcoin को ट्रेडिशनल स्टॉक एक्सचैंजेस पर ट्रेड करने का मौका मिला। यह crypto moment मार्केट के लिए एक बहुत बड़ा शिफ्ट था, क्यूंकि इसने क्रिप्टोकरेंसिस की डीसेंट्रलाइज्ड दुनिया और ट्रेडिशनल फिनांशियल मार्केट के बीच के अंतर को कम किया। Bitcoin ETF ने इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स, पेंशन फंड्स, और रिटेल ट्रेडर्स को Bitcoin तक एक्सेस देना आसान बना दिया।
इस रेगुलेटरी उपलब्धि ने क्रिप्टो मार्केट को एक बहुत बड़ा बूस्ट दिया और इसे मेनस्ट्रीम एडॉप्शन की तरफ एक बड़ा कदम माना गया। ETF लॉंच के बाद Bitcoin का प्राइस सर्ज हुआ, जो नए इन्वेस्टर्स की उत्साह को दिखाता है। जैसे-जैसे इंस्टीटूशनल प्लेयर्स मार्किट में ज़्यादा एंटर करते गए, यह बात साफ़ हो गयी की 2024 क्रिप्टो के लिए एक बढ़िया साल होगा।
BRICS अलायन्स क्यों बना?
2024 के सबसे बड़े ग्लोबल डेवलपमेंट्स में से एक March 2024 में हुआ जब BRICS नेशंस—Brazil, Russia, India, China, और South Africa ने एक ऑफिशियल अलायन्स बनाया ताकि ग्लोबल ट्रेड में डिजिटल करेंसिस के इस्तेमाल को प्रोमोट किया जा सके। इस अलायन्स का मुख्य लक्ष था US dollar के दबाव को चुनौती देना और फिनांशियल स्वाधीनता को बढ़ाने के लिए ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजीज़ को और भी बेहतर तरीके से एक्स्प्लोर करना।
यह काफी ज़रूरी crypto moments में से एक था, क्यूंकि BRICS नेशंस काफी समय से एक यूनिफाइड डिजिटल करेंसी बनाने का आईडिया एक्स्प्लोर कर रहे थे, जो ट्रेडिशनल फ़िएट करेंसिस का विकल्प बन सके। डिजिटल करेंसिस और ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप को अलाइन करके, BRICS नेशंस ने ग्लोबल फिनांशियल लैंडस्केप में एक बहुत बड़ा कदम उठाया।

Bitcoin Halving इतना ज़रूरी Crypto Moment कैसे बना?
April 2024 का Bitcoin halving सबसे अपेक्षित crypto moments में से एक था। यह इवेंट हर चार साल में एक बार होता है, जिसमे नए Bitcoin ब्लॉक्स माईन करने का रिवॉर्ड आधा हो जाता है, जिससे नए Bitcoins का सर्कुलेशन में आने का रेट कम हो जाता है। इतिहास गवाह है, Bitcoin halving ने प्राइस को हमेशा बढ़ाया है, क्यूंकि नए कॉइंस की सप्लाई कम हो जाती है और डिमांड बढ़ती है, जो प्राइस को ऊपर ले जाता है।
April में भी यही हुआ था, जिसमे Bitcoin का प्राइस इवेंट के बाद नए हाई तक पहुँच गया। हाल्विंग ने Bitcoin माइनिंग में नए इंटरेस्ट को जगाया, क्यूंकि माइनर्स को नए रिवार्ड्स के हिसाब से अपनी स्ट्रैटेजिज़ को एडजस्ट करना पड़ा।
Ethereum ETF के लॉंच से क्रिप्टो मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ा?
23 May 2024 को, क्रिप्टो वर्ल्ड ने एक और बड़ा crypto moment देखा जब SEC ने पहली बार Ethereum ETF को अप्रूव किया। Ethereum लम्बे समय से मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी थी, लेकिन अब तक, इन्वेस्टर्स को ETH में इन्वेस्ट करने के लिए क्रिप्टो एक्सचैंजेस या थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर करना पड़ता था। Ethereum ETF का इंट्रोडक्शन, Bitcoin ETF के लॉंच के तरह, क्रिप्टोकरेंसी को मेनस्ट्रीम फिनांशियल मार्केट्स तक ले आया। Ethereum ETF ने इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स को एक आसान और रेगुलेटेड तरीके से ETH में इन्वेस्ट करने का मौका दिया, बिना क्रिप्टोकरेंसी को सीधे खरीदके या स्टोर करके। यह मूव Ethereum के बढ़ते प्रभाव को रीइन्फोर्स करता है, क्यूंकि नेटवर्क के स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की सुविधाएं DeFi और दूसरे ब्लॉकचैन-बेस्ड ऍप्लिकेशन्स में डोमिनेट कर रहे हैं।
Trump की जीत एक बड़ी Crypto Moment कैसे बन गयी?
November 2024 में, फॉर्मर US President Donald Trump ने presidential election में Kamala Harris को हरा कर जीत हासिल की, जो क्रिप्टो मार्किट के लिए काफी ज़रूरी आशय लेकर आयी। Trump का स्टान्स क्रिप्टोकरेंसिस के लिए इस पूरे टाइम पॉज़िटिव रहा था, क्यूंकि उन्होंने इस साल July में क्रिप्टो के हक़ में कई वादे किए थे। उनकी जीत का सीधा प्रभाव मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ा, जिसमे कुछ इन्वेस्टर्स को रेगुलेटरी दबाव बढ़ने का दर था, जबकि कुछ लोगों का यह मानना था की Trump की क्रिप्टो-फ्रेंडली पॉलिसीस क्रिप्टो इंडस्ट्री को बहुत फ़ायदा दे सकती है।
2024 का सबसे बड़ा Crypto Moment: Bitcoin का $100k क्रॉस करना
2024 का आखरी crypto moment शायद सबसे ज़्यादा अपेक्षित था—Bitcoin का इतिहास में पहली बार $100,000 मार्क क्रॉस करना। यह उप्लभ्धि एक साल के ग्रोथ और एक्ससिटेमेंट के बाद आया क्रिप्टो स्पेस में, जो की इंस्टीटूशनल एडॉप्शन, Bitcoin ETFs का लॉंच, और एसेट के आस-पास के बुलिश सेंटीमेंट से फ्यूल हो रहा था। Bitcoin का प्राइस सर्ज ट्रेडिशनल इन्वेस्टर्स की बढ़ती हुई पार्टिसिपेशन, क्रिप्टोकरेंसिस की बढ़ती हुई एक्सेप्टेन्स, और हाल्विंग इवेंट से हो रही सप्लाई के कमी के वजह से था। यह crypto moment Bitcoin को एक ऐसे डिजिटल एसेट के रूप में सोलिडिफाई करता है।
आखिर में…
2024 एक ऐसा साल था जिसमे काफी ज़रूरी crypto moments हुए थे , और हर एक ने क्रिप्टो के इवॉल्विंग लैंडस्केप में अपना योगदान दिया। Bitcoin और Ethereum ETFs जैसे रेगुलेटरी उप्लभ्धियो से लेकर $100K क्रॉस करने तक, इस साल ने क्रिप्टो को और ज़्यादा मेनस्ट्रीम बनाया। यह crypto moments सिर्फ 2024 को डिफाइन ही नहीं करते, बल्कि एक बेहतरीन भविष्य के लिए स्टेज सेट करते हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।