2024 में क्रिप्टो मार्केट ने काफी ग्रोथ दिखाई, लेकिन यह ग्रोथ एक बड़ी दिक्कत भी साथ लेकर आयी और वो थे crypto scams। एक्सचैंजेस, क्रॉस-चैन ब्रिजेस, और डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्लेटफॉर्म्स पर हुए Crypto Scams ने इन्वेस्टर्स को काफी नुकसान पहोचाया। यह हैक्स, जिसमे हाई-प्रोफाइल हैक्स से लेकर चालाकी से डिज़ाइन किए गए एक्सप्लॉइट्स तक शामिल हैं, इंडस्ट्री के पोटेंशियल पर सवाल उठाते हैं, और उनकी भेद्यता को एक्सपोज़ करते हैं। जैसे-जैसे मार्केट बढ़ रही है, वैसे-वैसे खतरे भी बढ़ रहे हैं जो इन कमज़ोरियों का फ़ायदा उठाते हैं।
Chainalysis के एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में crypto scams से चुराए गए फंड्स में लगभग 21.07% का इज़ाफ़ा हुआ, जो की $2.2 billion तक पहुँच गया। साथ ही, हैकिंग घटनाओ की संख्या 2023 में 282 से बढ़ कर 2024 में 303 हो गयी। आप नीचे दिए गए ग्राफ को देख कर स्कैम्स की बढ़ोत्तरी का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

आइये इसी बात पर नज़र डालते है 2024 के कुछ बड़े crypto scams के ऊपर जिन्होंने इंडस्ट्री को हिला के रख दिया।
DMM Bitcoin के साथ क्या Crypto Scam हुआ?
May 2024 में, Japan के क्रिप्टो एक्सचेंज DMM Bitcoin को एक बड़े हैक का सामना करना पड़ा, जब एक बड़े crypto scam के ज़रिए हैकर्स ने 4,500 BTC चुरा लिए। उस वक़्त, यह लुटे गए डिजिटल एसेट्स की वैल्यू $300 million से ज़्यादा थी।
एक्सपर्ट्स यह नहीं समझ पाए की यह crypto scam कैसे हुआ, लेकिन जाँचकर्ताओ ने कहा की North Korea से जुड़े हैकर्स ने एक्सचेंज के चुराए हुए प्राइवेट कीज़ का इस्तेमाल किया।
इस हैक ने सिर्फ एक्सचेंज को फाइनेंशियली नुकसान ही नहीं पहंचाया, बल्कि कई यूज़र्स को अपने एकाउंट्स का एक्सेस तक खोना पड़ गया था। DMM Bitcoin की पैरेंट कंपनी ने जल्दी से एक्सचेंज की ऑपरेशन्स बंद कर दी और यूज़र एकाउंट्स को राइवल प्लेटफार्म SBI VC Trade पर ट्रांसफर कर दिया।
इस हादसे ने कंपनी की रेपुटेशन को काफी नुकसान पहंचाया और यह बात दुसरे सेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस के लिए एक चेतावनी बन गयी।
PlayDapp के साथ दो बार Crypto Scam कैसे हो गया?
हैकर्स ने PlayDapp को February 2024 में दो बार टारगेट किया। उन्होंने प्लेटफार्म की मैनेजमेंट की कमज़ोरियों का फायदा उठाया और $290 million के PLA टोकंस चुरा लिए।
यह crypto scam और भी ज़्यादा बदनाम इसीलिए हुआ क्यूंकि हैकर्स ने $1 million की बाउंटी को भी इग्नोर कर दिया, जो उनको चुराए गए पैसो को वापस करने के लिए दिया गया था।
PlayDapp ने चुराए हुए फंड्स को ट्रैक करने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे, और अभी तक वो मिसिंग टोकंस का पता नहीं लगा पाई है। इस वजह से, प्लेटफार्म की ऑपरेशन्स को काफी नुकसान हुआ, और अब वो अपने यूज़र्स का भरोसा वापस जीतने की कोशिश कर रहा है।
WazirX के साथ किस तरह का Crypto Scam हुआ?
June 2024 में, WazirX पर North Korean हैकर्स का अटैक हुआ। टोटल $235 million एक्सचेंज के वॉल्ट्स से गायब हो गया, जिसके बाद एक्सचेंज ने सभी विथड्रॉवल्स को ससपेंड कर दिया।
इस crypto scam के बाद, ऐसा सुनने को मिला की WazirX ने $75 million यूज़र फंड्स Bybit और KuCoin को भेजे, जिसने हालात को और भी जटिल बना दिया।
WazirX की पैरेंट कंपनी, Zettai Pte Ltd, को भी लीगल इशूज़ का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपने फाइनेंस को ठीक करने के लिए ब्रेक भी माँगा। रिकवरी की कोशिश अभी भी रुकी हुई है, पर यूज़र्स अभी भी उपदेट्स का इंतज़ार कर रहे हैं।
Ripple के Co-Founder को Crypto Scams से नुक्सान कैसे हुआ?
January 2024 में, Chris Larsen, जो Ripple के co-founder हैं, ने यह रिवील किया की हैकर्स ने उनके पर्सनल XRP एकाउंट्स को हैक कर लिया। उन्होंने कहा की हैकर्स ने 213 million XRP चुरा लिए, जो उस समय पर $112.5 million के थे।
हालाँकि इस crypto scam ने सीधे Ripple को टारगेट नहीं किया, लेकिन कंपनी के दूसरे एक्सेक्यूटिव्स अभी भी हाई टारगेट पर हैं। उस समय, ZachXBT ने यह पता लगाया की चुराए हुए एसेट्स को कई एक्सचैंजेस के मदद से लॉन्डर किया गया था।
Larsen की रिकवरी की कोशिश के बाद भी, चुराया गया क्रिप्टो अभी तक मिल नहीं पाया है, और यह क्रिप्टो की दुनिया में पर्सनल सेफ्टी की चिंता को और भी बढ़ाता है।
हैकर्स ने Orbit Chain से $80 Million कैसे चुराए?
2024 की शुरुआत एक बहुत बड़े crypto scam के साथ हुई, जो DeFi प्रोजेक्ट Orbit Chain पर हुआ।
हैकर्स ने कमज़ोरियों का फायदा उठाया और $80 million के Ethereum (ETH) और DAI चुरा लिए।
चुराए गए फंड्स को आख़िरकार Tornado Cash के मदद से रूट किया गया, यह एक कॉइन मिक्सर है जो इल्लीगल ट्रांसेक्शन्स को छुपाने के लिए जाना जाता है। Orbit Chain की टीम ने ब्रीच के बाद जल्दी ही माफ़ी मांगी, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी।
यह घटना क्रॉस-चैन प्रोटोकॉल्स के रिस्क्स को हाईलाइट करता है और यह दिखाता है की चुराए गए एसेट्स को ट्रैक करना कितना मुश्किल हो सकता है।
Read More:- क्या आपने भी खेला Hamster Kombat?
आखिर मे…
2024 के crypto scams हमे यह दिखाते हैं की क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स में इन्वेस्टमेंट करने के साथ काफी रिस्क्स जुड़े हुए हैं। जैसे-जैसे मार्केट इवॉल्व होता है, वैसे-वैसे साइबर क्रिमिनल्स स्कैम करने के नए रास्ते ढूंढेंगे।
लेकिन डरने की ज़रुरत नहीं है, जैसे जैसे क्रिप्टो मार्केट इवॉल्व हो रहा है, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स भी मज़बूत हो रहे है। अगर आप सनक्रिप्टो जैसे सुरक्षित क्रिप्टो एक्सचेंज पर ट्रेड करते है, तो आप हर तरह के crypto scams से बच सकते है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।