Listen 0:00

भारत में Crypto Taxes कैसे फाइल करे?

जब से भारत में crypto taxes लागू हुए हैं, ट्रेडर्स को थोड़ी परेशानी तो हो रही है, लेकिन यह क्रिप्टो मार्केट को सही तरीके से रेगुलेट भी कर रहे है।

क्रिप्टो की बढ़ती हुई लोकप्रियता ने पैसे और इन्वेस्टमेंट दोनों को देखने का तरीका बदल दिया है। लेकिन, इसी के साथ भारत में crypto taxes भी इवॉल्व हो रहे हैं, खास कर क्यों की भारत सरकार ने क्रिप्टो टैक्सेशन पर अपने विचार को बदला है। Union Budget 2022 में, भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेन्सिस पर एक नया टैक्स फ्रेमवर्क इंट्रोड्यूस किया था, जिसमे क्रिप्टो प्रॉफ़िट्स पर 30% टैक्स और हर क्रिप्टो ट्रांसेक्शन पर 1% TDS (Tax Deducted at Source) लगाया गया।

ये नयी टैक्स पॉलिसी काफी ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स के लिए चिंता का कारण बना है, क्यूंकि इससे उनकी इन्वेस्टमेंट रिटर्न्स पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। तो चलिए, इसी बात पर देकते है की आप भारत में crypto taxes कैसे फाइल कर सकते है?

भारत में Crypto Taxes का रेगुलेशन क्या है? 

1 April 2022 से, भारत ने क्रिप्टो ट्रांसक्शन्स से होने वाली प्रॉफ़िट्स पर 30% टैक्स लगाना शुरू किया, जो लॉन्ग-टर्म और शार्ट-टर्म कैपिटल गेन्स दोनों पर अप्लाई होता है। ये crypto tax काफी बड़ा बदलाव था, क्यूंकि इसका मतलब है की जितनी भी क्रिप्टो प्रॉफ़िट्स होती हैं, चाहे आप बाई करें या सेल करें, उन पर फ्लैट 30% का टैक्स लगता है। सरकार ने हर क्रिप्टो ट्रांसेक्शन पर 1% TDS भी लागू किया। इससे क्रिप्टो मार्केट में एक ज़्यादा रेगुलेटेड परिवेश बन गया, लेकिन काफी ट्रेडर्स को लगता है की का यह सिस्टम उनके लिए बोज बनकर उनकी ग्रोथ को धीमा कर रहा है।

जब से crypto taxes लागू हुए हैं, यह क्रिप्टो को मेनस्ट्रीम फिनांशियल सिस्टम में लाने का एक बड़ा कदम साबित हुआ है, जहा इन्वेस्टर्स को अपनी क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स का डिटेल रिकॉर्ड रखना पड़ता है। भारत में crypto taxes का हिसाब लगाना काफी मुश्किल हो सकता है, और अगर आप गलत रिपोर्टिंग करते हैं तो आप पर पेनल्टीज़ या लीगल इशूज़ हो सकते हैं। जैसे-जैसे क्रिप्टो मार्केट आगे बढ़ रहा है, हमारे लिए ये समझना ज़रूरी है की crypto taxes को सही तरीके से कैसे फाइल किया जाए, ताकि आप सारे कानूनी झंझटो से बच सके।

भारत में Crypto Taxes कैसे फाइल करें?

भारत में crypto taxes फाइल करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर आपको अपने ट्रांसेक्शन्स का सही हिसाब हो, तो यह काफी आसान हो जाता है। आप निचे दिए गए गाइड से अपना टैक्स फाइल कर सकते है:

  1. सारे ट्रांसेक्शन्स को ट्रैक करे: सबसे पहले, अपने सारे क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स का रिकॉर्ड रखें, जैसे बाइस, सेल्स, ट्रेड्स, और ट्रांसफर्स। ये ज़रूरी है क्यूंकि हर ट्रांसेक्शन पर 1% TDS कटता है, इसलिए ये सुनिश्चित करना ज़रूरी है की ये डिडक्शन्स सही तरीके से कैलकुलेट हो। 
  2. गेन और लॉस की गणना करे: जब आपके पास ट्रांसेक्शन्स का रिकॉर्ड हो, तब अपने गेन्स या लॉसेस का सही कैलकुलेशन करें। यह आप परचेस प्राइस और सेलिंग प्राइस के बीच का अंतर देख कर कर सकते हैं। अगर लॉस हैं, तो उन्हें आप फ्यूचर गेन्स को ओफ़्सेट करने के लिए केरी फॉरवर्ड कर सकते हैं, जो आपके ओवरआल टैक्स की लायबिलिटी को कम करेगा। 
  3. ट्रांसेक्शन्स को क्लसिफाई करे: अपने ट्रांसेक्शन्स को क्लसिफाई करना ज़रूरी है, ताकि आप यह समझ सके की वो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स में होंगे या शार्ट टर्म कैपिटल गेन्स। अगर आपने क्रिप्टो एसेट को 3 साल से ज़्यादा होल्ड किया है, तो वो लॉन्ग-टर्म गेन होगा। अगर 3 साल से कम होल्ड किया है, तो शार्ट-टर्म गेन होगा।
  4. अपने टैक्सेबल इनकम का हिसाब लगाए: जब आपके गेन्स और लॉसेस कैलकुलेट हो जाए, तब अपने टैक्सेबल इनकम को कैलकुलेट करें।  सभी ट्रांसेक्शन्स के नेट गेन्स को ऐड करें और उसपे 30% टैक्स रेट अप्लाई करें। 
  5. अपने Income Tax Return (ITR) को फाइल करे: और आखिर में, अपने क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स और टैक्स को अपनी एनुअल Income Tax Return में रिपोर्ट करें। इस बात का ध्यान रखें की आप अपने क्रिप्टो प्रॉफ़िट्स और TDS डिडक्शन्स को ITR के सही सेक्शन में मेंशन करें। FY 2024-2025 के टैक्स को आप Income Tax Form ITR-2 के मदद से फाइल कर सकते है।

Crypto-Taxes

SunCrypto पर Crypto Taxes कैसे कैलकुलेट करे?

आप SunCrypto की मदद से बड़ी ही आसानी से अपने crypto taxes को कैलकुलेट कर सकते हो, कुछ इस तरह से:

  1. एप को ओपन करके प्रोफाइल सेक्शन में जाएँ जहाँ आपको Tax Reports KoinX का ऑप्शन मिल जाएगा। 
  2. जब आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपको KoinX वेबसाइट पर रेडिरेक्ट कर दिया जायेगा, जो की crypto tax रिपोर्टिंग के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। 
  3. KoinX पर आपको अपना फिनांशियल ईयर सिलेक्ट करना होगा, जिसमे आप अपने crypto taxes फाइल करना चाहते हैं। जब आप सिलेक्ट करेंगे, KoinX आपके ट्रांसेक्शन हिस्ट्री के बेसिस पर टैक्स लिएबिलिटीज़ कैलकुलेट करेगा। 
  4. जब आप रिलेवेंट ईयर सिलेक्ट करेंगे, तब KoinX एक डिटेल्ड टैक्स रिपोर्ट जेनेरेट करेगा, जिसके मदद से आप अपने crypto taxes को सही तरीके से फाइल कर सकते हैं।

Crypto-Taxes

आखिर में…

जब से भारत में crypto taxes लागू हुए हैं, ट्रेडर्स को थोड़ी परेशानी तो हो रही है, लेकिन यह क्रिप्टो मार्केट को सही तरीके से रेगुलेट भी कर रहे है। जैसे-जैसे भारत एक बेहतर क्रिप्टो इकोसिस्टम बन रहा है, SunCrypto जैसे प्लेटफॉर्म्स आपके को कैलकुलेट करना और भी आसान बनाते है ताकि आप अपने इंवेस्टमेंट्स पर ज़्यादा ध्यान दे सकें। 

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

1 thought on “भारत में Crypto Taxes कैसे फाइल करे?”

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर