Listen 0:00

Dark Skippy Attack क्या होता है? 2025 में इनसे कैसे बचे?

Dark Skippy attacks एक एडवांस्ड थ्रेट हैं जो Bitcoin hardware wallets को टारगेट करते हैं। ये अटैक्स वॉलेट फर्मवेयर में कमज़ोरियों का शोषण करते हैं और मैलवेयर और फिशिंग जैसे टैक्टिस का इस्तेमाल कर के प्राइवेट कीज़ को एक्सेस कर लेते हैं और Bitcoin ट्रांसेक्शन्स को मैनिपुलेट करते हैं।

जब बात साइबर थ्रेट्स की होती है तब हम ये बड़ी आसानी से कह सकते है की साइबरक्रिमिनल्स आपका इनफार्मेशन चुराने के लिए नए तरीके ढूंढ़ते रहते है। पहले जो भी तरीके इस्तेमाल किए जाते थे, उनमें ज़्यादातर phishing emails रहती थी जो असली कम्पनीज़ की तरह ही दिखती थी, पर होते नकली ही थे, साथ में ऐसे viruses जो आपके कंप्यूटर को डैमेज कर सकते थे और आपका इनफार्मेशन चुरा सकते थे, और ransomware जो आपका कंप्यूटर लॉक कर देते थे और अनलॉक करने के लिए पैसे मांगते थे।

पर ये सब अब पुराना हो चूका है, आजकल  एक नया तरीका इस्तेमाल हो रहा है जिसे Dark Skippy attack कहते हैं। अब ये शायद सुनने में खतरनाक ना लगे, लेकिन क्रिप्टो यूज़र्स के लिए ये एक काफी बड़ी दिक्कत का कारण बन सकता है। पर Dark Skippy attack आखिर है क्या, और इससे आप अपने फंड्स को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं? चलिए, समझते हैं।

Dark Skippy Attack Kya Hai?

Dark Skippy attack एक ऐसा तरीका है जिसमे transaction  signatures के मदद से एक हैक्ड साइनिंग डिवाइस चुपके से आपके प्राइवेट कीज़ को लीक कर देता है। ये अटैक Bitcoin hardware wallets को टारगेट करता है, जिसमे मेलीशियस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होता है। हालाँकि अभी तक इस अटैक का विवरण ज़्यादातर लिखित रूप में मिला है, Dark Skippy attacks अब तक रियल-वर्ल्ड में बहुत कम देखे गए हैं।

ये दरअसल आपके सिस्टम में किसी एक छोटी भेद्यता के मदद से एंटर होता है और काफी समय तक अनडिटेक्टेड रहता है, और धीरे धीरे आपके डिजिटल एसेट्स, जैसे क्रिप्टोकरेन्सिस, को चुराता रहता है। और सबसे बुरी बात? आपको कुछ पता भी नहीं चलता; जब आपका क्रिप्टो चला जाता है, तो वो ज़्यादा तर कभी वापस नहीं आता!

Dark Skippy attack का लेटेस्ट वर्शन 5 August, 2024 को Nick Farrow, जो की Frostsnap के को-फाउंडर और CEO हैं, के एक ट्वीट में खुलासा किया गया।

Dark-Skippy-Attack

Dark Skippy Attack कैसे काम करता है?

Dark Skippy attacks एहम रूप से Bitcoin साइनिंग डिवाइसेस को टारगेट करते हैं। आइए समझते हैं की ये काम कैसे करता है :

  1. ट्रांसेक्शन साइनिंग: जब आप अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर Bitcoin ट्रांसेक्शन शुरू करते हैं, तो वो ट्रांसेक्शन डिटेल्स साइनिंग डिवाइस को भेजी जाती हैं। 
  2. सिक्योर साइनिंग प्रोसेस : प्राइवेट की को सुरक्षित रूप से डिवाइस में स्टोर करके, ये डिवाइस digital signature बनाता है बिना आपके कंप्यूटर या इंटरनेट को सीक्रेट बताए। फिर साइंड ट्रांसेक्शन को दोबारा आपके PC पर भेजा जाता है जिसे Bitcoin network पर ब्रॉडकास्ट करना होता है। 
  3. एक्सपोज़र को रोकना: साइनिंग डिवाइस प्राइवेट की को अपने हार्डवेयर में सुरक्षित रूप से स्टोर करके, मैलवेयर और फिशिंग जैसे थ्रेट्स से बचाता है।

Dark Skippy attack इन डिवाइसेस को टारगेट करता है और मेलीशियस फर्मवेयर का इस्तेमाल करके सेंसिटिव इनफार्मेशन जैसे master seed को निकालता है।

Dark-Skippy-Attack

Dark Skippy Attack से कैसे बचे?

अपने फंड्स को Dark Skippy attack से बचाने के लिए कुछ ज़रूरी चीज़ों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। निचे दिए गए इन तरीक़ो से आप अपने एसेट्स को सुरक्षित रख सकते हैं:

  1. भरोसेमंद सोर्सेस से ही खरीदें: अपना हार्डवेयर वॉलेट किसी भरोसेमंद सोर्स से डायरेक्टली खरीदें। सेकंड-हैंड डिवाइसेस या अनजान सोर्सेस से बचकर रहें, क्यूंकि वो कोम्प्रोमाईज़ हो सकते हैं।
  2. एक्स्ट्रा सिक्योरिटी ऐड करें: अपने एकाउंट्स और डिवाइसेस पर multifactor authentication का इस्तेमाल करें। ये एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर ऐड करता है, जो अटैकर्स के लिए आपके क्रिप्टो तक पहुंचना मुश्किल बना देता है। 
  3. असामान्यताएं चेक करें: अपने क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स पर नज़र रखें। किसी भी असामान्य विथड्रावल को देख कर आप अर्ली स्टेज पर Dark Skippy attack को डिटेक्ट कर सकते हैं। 
  4. Firmware signatures वेरीफाई करें: कुछ एडवांस्ड हार्डवेयर वॉलेट्स firmware signatures को वेरीफाई करने का ऑप्शन देते हैं। अगर आपका डिवाइस ये फीचर सपोर्ट करता है, तो इसे ज़रूर इस्तेमाल करें। 
  5. डिवाइसेस को शारीरिक रूप से सुरक्षित करें: अपने हार्डवेयर वॉलेट को किसी सुरक्षित जगह पर रखें। दुसरो को उसका एक्सेस ना दे। 
  6. जटिल passphrases बनाएं: अगर आप passphrases का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रहे की वो मज़बूत और यूनिक हो। हालंकि ये आपको Dark Skippy attack से पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रखेगा, लेकिन अटैकर्स का काम मुश्किल बना देगा। 
  7. एडुकेट हो जाएँ: लेटेस्ट सिक्योरिटी न्यूज़ से हमेशा अपने आप को अपडेटेड रहे। नए थ्रेट्स और उनसे डील करने के तरीकों को जानना, आपको इन अटैक्स से एक कदम आगे रखेगा।
आखिर में…

Dark Skippy attacks एक एडवांस्ड थ्रेट हैं जो Bitcoin hardware wallets को टारगेट करते हैं। ये अटैक्स वॉलेट फर्मवेयर में कमज़ोरियों का शोषण करते हैं और मैलवेयर और फिशिंग जैसे टैक्टिस का इस्तेमाल कर के प्राइवेट कीज़ को एक्सेस कर लेते हैं और Bitcoin ट्रांसेक्शन्स को मैनिपुलेट करते हैं।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

tokenization

Tokenization क्या होती है? समझे 2026

Tokenization आज के इस डिजिटल ज़माने में एसेट्स को हैंडल करने के तरीके को बदल

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों