Listen 0:00

Decentralized Identity क्या है? आइये गहराई से समझते है

Decentralized Identity (DID) का भविष्य काफी शानदार लगता है। यह हमारे पर्सनल डेटा को मैनेज करने और ऑनलाइन इंटरेक्शन्स को प्रमाणित करने का तरीका बदल सकता है।

जैसे-जैसे डिजिटल दुनिया बदल रही है, कही सारे संगठन और व्यक्ति-विशेष को डेटा प्राइवेसी, आइडेंटिटी वेरिफिकेशन, और फ्रैग्मेण्टेड सिस्टम्स को मैनेज करने में दिक्कत हो रही है। Decentralized identity एक ऐसा सलूशन है जो यूज़र्स को अपने डेटा पर कण्ट्रोल देने के साथ-साथ, प्लेटफॉर्म्स के बीच सिक्योर और आसान इंटरेक्शन को भी बढ़ावा देता है।

Decentralized Identity होता क्या है?

Decentralized Identity (DID) एक ऐसा आइडेंटिटी मैनेजमेंट सिस्टम है जिसमे लोग अपने डिजिटल आइडेंटिटी को बिना किसी स्पेसिफिक सर्विस प्रोवाइडर के कण्ट्रोल कर सकते हैं। इस सिस्टम में इशूअर, होल्डर और वेरिफाइअर होते हैं। 

DID आपका डेटा डिजिटल फॉर्मेट में स्टोर करता है जिससे ना तो छेड़खानी की जा सकती है, ना ही चुराया जा सकता है। आपका डेटा आपके कण्ट्रोल में होता है, जिसमे आप डिसाइड करते हैं की किस सर्विस प्रोवाइडर के साथ आपको कितना इन्फॉर्मेशन शेयर करना है।

Decentralized-Identity

Decentralized Identity काम कैसे करता है?

  1. यूज़र्स (होल्डर्स) अपने क्रेडेंशियल्स इशूअर्स (जैसे सरकार, शिक्षा संस्था, नियोक्ता) से लेते हैं। 
  2. ये क्रेडेंशियल सिक्योर डिजिटल वॉलेट में स्टोर होते हैं। 
  3. यूज़र्स अपने क्रेडेंशियल वेरिफाइयर्स के पास रखते हैं जो उनकी क्लेम्स या ऐट्रिब्यूट्स को वेरीफाई करते हैं। 
  4. वेरिफिकेशन ब्लॉकचैन-बेस्ड लेजर या डीसेंट्रलाइज्ड सिस्टम्स के मदद से होती है। 
  5. क्रिप्टोग्राफ़िक प्रूफ्स से क्रेडेंशियल की प्रामाणिकता साबित होती है बिना किसी एक्स्ट्रा इन्फॉर्मेशन को रिवील किए।

Decentralized Identity क्यों ज़रूरी होता है?

ट्रेडिशनल आइडेंटिटी मॉडल्स यूज़र्स के इंटरेस्ट को प्रोटेक्ट नहीं कर पाते है और उनका पर्सनल इन्फॉर्मेशन असुरक्षित हो सकता है।  Decentralized Identity डिजिटल आइडेंटिटी के कई सारे दिक्कतों को हल करने में मदद करता है, जैसे:

  1. डेटा ब्रीच: कई संघठन अपने ज़रूरी और पर्सनल डेटा को एक सेंट्रल लोकेशन पे स्टोर करते हैं, जो डेटा ब्रीच के रिस्क को बढ़ाता है। 
  2. फ्रैग्मेण्टेड ऑनलाइन एक्सपीरियंस: अभी भी लोग अलग-अलग सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ अलग से प्रमाणिकता साबित करते हैं। 
  3. डिजिटल Disenfranchisement: करीब 850 मिलियन लोग ऐसे हैं जो अपनी डिजिटल आइडेंटिटी का ओनरशिप क्लेम नहीं कर सकते, जिससे वो कई ज़रूरी सर्विस और टेक्नोलॉजी में पूरी तरह से भाग नहीं ले पाते। 
  4. बढ़ता हुआ रेगुलेटरी प्रेशर: GDPR और CCPA जैसे स्ट्रिक्ट डेटा प्रोटेक्शन के कानून प्राइवेसी से जुड़ी आइडेंटिटी सलूशन की ज़रूरत को और ज़्यादा  बढ़ा देते हैं।

Decentralized Identity से क्या लाभ मिलता है?

Decentralized Identity का मॉडल डेटा को स्टोर और सिक्योर करने का तरीका बदलता है, जो यूज़र्स, संघठन और डेवलपर्स, तीनो के लिए लाभदायक होता है :

यूज़र्स के लिए लाभ:

  1. सिक्योर क्रेडेंशियल स्टोरेज: डिजिटल वॉलेट्स एन्क्रिप्शन और बाइओमेट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। 
  2. बेहतर प्राइवेसी: सिस्टम एक इन्फोर्मड कंसेंट मांगता है और मेटाडेटा को छुपाकर ट्रैकिंग को रोकता है। 
  3. बेहतर सिक्योरिटी: ब्लॉकचैन जैसे एन्क्रिप्टेड डीसेंट्रलाइज्ड स्टोरेज सिस्टम्स डेटा चोरी के रिस्क को कम करते हैं। 
  4. ज़्यादा कण्ट्रोल: यूज़र्स अपनी आइडेंटिटी मैनेज करते हैं और डिसाइड करते हैं की किस्से क्या शेयर करना है। 

संघठन के लिए लाभ:

  1. कम लायबिलिटी: कम डेटा स्टोर करने से साइबरअटैक का रिस्क भी कम होता है। 
  2. आसान कंप्लायंस: कम डेटा स्टोरेज के साथ कंप्लायंस भी आसान हो जाता है। 
  3. ज़्यादा भरोसा: सिर्फ ज़रूरी क्रेडेंशियल रिक्वेस्ट करने से ट्रांसपेरेंसी बढ़ती है। 

डेवलपर्स के लिए लाभ:

  1. बेहतर एप डिज़ाइन: Decentralized Identity से यूजर-फ्रेंडली ऍप्लिकेशन्स बनाये जा सकते हैं। 
  2. आसान प्रमाणिकता: पासवर्ड या किसी जटिल प्रमाणिकता की ज़रूरत नहीं पड़ती। 
  3. ओपन इकोसिस्टम: डेवलपर्स एक स्टैंडर्ड्स-बेस्ड इकोसिस्टम में भाग लेते हैं जिससे इनोवेशन और कोलैबोरेशन होता है।

सनक्रिप्टो पर टॉप Decentralized Identity टोकंस 

सनक्रिप्टो अपने प्लेटफार्म पर यूज़र्स को दो Decentralized Identity टोकंस ट्रेड करने का मौका देती है। आइये उनके बारे में जान लेते है:

  1. Worldcoin (WLD)- Worldcoin (WLD) एक ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल है, जो हर किसी को ग्लोबल इकॉनमी तक एक्सेस देने में मदद करने के लिए बनाया गया है।  इसका डिज़ाइन डीसेंट्रलाइज्ड है, मतलब इसका सुपरविशन और डिसिशन मेकिंग आखिरकार उसकी यूज़र्स के हाथ में ही होगा। आपको यह कॉइन सनक्रिप्टो पर INR pair में ट्रेड करने को मिल जायेगा।
  2. SelfKey(KEY)- SelfKey (KEY) एक ब्लॉकचैन-बेस्ड आइडेंटिटी प्लेटफार्म है। यह टेक्नोलॉजी व्यक्ति विशेष, कंपनी, एक्सचेंज, फिनटेक स्टार्टअप और बैंक को एक प्लेटफार्म देती है जहाँ वो अपनी आइडेंटिटी डेटा मैनेज कर सकते हैं।आप यह कॉइन सनक्रिप्टो पर USDT pair में ट्रेड कर सकते हैं।
आखिर मे….

Decentralized Identity (DID) का भविष्य काफी शानदार लगता है। यह हमारे पर्सनल डेटा को मैनेज करने और ऑनलाइन इंटरेक्शन्स को प्रमाणित करने का तरीका बदल सकता है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर के, DID अपने यूज़र्स को अपने डेटा पर ओनरशिप और कण्ट्रोल देते हैं, इससे यूज़र्स को अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन सिर्फ ज़रूरी चीज़ों के लिए शेयर करने का ऑप्शन मिलता है, बिना किसी सेंट्रलाइज्ड प्लेटफार्म या सरकारी डेटाबेस पे निर्भर किए। यह प्राइवेसी, सिक्योरिटी, और यूज़र ऑटोनोमी के लिए नए मौके लाकर देता है, खासकर जब हम अभी एक और भी ज़्यादा डिजिटल और इंटरकनेक्टेड दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

tokenization

Tokenization क्या होती है? समझे 2026

Tokenization आज के इस डिजिटल ज़माने में एसेट्स को हैंडल करने के तरीके को बदल

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों