Listen 0:00

DeepSeek AI क्या है?

DeepSeek AI का टेक्नोलॉजिकल लैंडस्केप में एक शानदार शुरुआत हुआ है। इसका AI स्पेस में एक प्रवल दावेदार बनना ग्लोबल टेक्नोलॉजी कम्पटीशन का शिफ्ट दिखाता है।

China का AI स्टार्टअप, DeepSeek AI के लॉंच ने रविवार और सोमवार को क्रिप्टो मार्केट में काफी हलचल मचाई, जिसके वजह से पूरा क्रिप्टो मार्केट लगभग 6.49% तक गिर गया, और अब ₹304.81 Trillion पे है। इस लॉंच से खासकर AI कॉइन सेक्टर 10.20% तक नीचे आ गया। पर ये प्रोजेक्ट इतना खास क्यों है? चलिए देखते हैं।

DeepSeek AI क्या है?

DeepSeek AI एक AI मॉडल है (एक चैटबॉट), जो ChatGPT की तरह काम करता है। इससे यूज़र्स कोडिंग, रीज़निंग, और मैथमेटिकल प्रोब्लेम्स सॉल्व कर सकते हैं। ये मॉडल 670 billion पैरामीटर्स के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल है। 

DeepSeek AI ने दो मॉडल्स डेवलप किए हैं: v3 और R1। R1 मॉडल रीज़निंग के लिए बेस्ट है, क्यूंकि ये ह्यूमन थॉट प्रोसेस को मिमिक करते हुए रेस्पॉन्स देता है, जिससे मेमोरी कम इस्तेमाल होती है और कॉस्ट एफिशिएंसी भी होती है। DeepSeek AI अपने इस कॉस्ट-एफिशिएंसी के लिए ही जाना जाता है, क्यूंकि इसे बनाने में सिर्फ $6 million का खर्चा आया, जबकि OpenAI का GPT-4 डेवलप करने में $100 million से ज़्यादा लगे थे। 

ये मॉडल अपने कॉम्पिटिटर्स जैसे ChatGPT, Google Gemini, Grok, और Claude AI से काफी अलग है, और Andreessen Horowitz के जनरल पार्टनर Marc Andreessen ने इसे US AI के लिए “Sputnik moment” कहा है, जो अमेरिकी दबाव का एक बड़ा उदहारण है।

DeepSeek-AI

DeepSeek AI के एहम फीचर्स क्या है?

  1. कॉस्ट एफिशिएंसी: DeepSeek-V3 मॉडल सिर्फ $6 million में डेवलप हुआ है, जो OpenAI जैसी कम्पनीज़ के मॉडल्स के मुकाबले में काफी कम है। ऐसा इसीलिए संभव होता है क्युकी ये कम पावर वाले हार्डवेयर का इस्तेमाल करता है। 
  2. ओपन-सोर्स मॉडल:ये मॉडल ओपन-सोर्स है, इसका मतलब इसमें यूज़र्स कॉड को मॉडिफाई कर सकते हैं, रिसर्च कर सकते हैं, इत्यादि। 
  3. बेहतर परफॉरमेंस: DeepSeek AI ने इंडिपेंडेंट बेंचमार्क टेस्ट्स में ज़बरदस्त परफॉरमेंस दिखाई है। इस मॉडल ने OpenAI और दूसरी US कम्पनीज़ को कई सारे टास्कस में आउटपरफॉर्म किया है, जैसे प्रॉब्लम सॉल्विंग और कोडिंग।

DeepSeek-AI

DeepSeek AI का क्रिप्टो मार्केट पर क्या असर पड़ा?

DeepSeek AI के लॉंच के बाद क्रिप्टो मार्केट में एक बड़ा मोड़ आया, जिसमे Bitcoin में 7% से ज़्यादा की गिरावट देखी गयी। इससे BTC की प्राइस $100,000 से नीचे चली गयी, जो की 10 दिन में पहली बार हुआ। Bitcoin की वैल्यू के गिरने का प्रभाव स्टॉक मार्किट में भी देखने को मिला, जहाँ NASDAQ 3% से ज़्यादा गिर गया। 

ये लॉंच यह भी दिखाता है की क्रिप्टो मार्केट और ट्रेडिशनल फिनांशियल मार्केट के बीच एक बढ़ती कोरिलेशन है। जैसे जैसे टेक सेक्टर में अनसर्टेनिटी बढ़ रही है, इन्वेस्टर्स और भी ज़्यादा रिस्क-एवर्स हो रहे हैं, जिससे टेक स्टॉक्स और क्रिप्टोकरेन्सिस दोनों में काफी ज़्यादा सेल-ऑफ देखने को मिल रहा है। अगर ट्रेडिशनल मार्केट्स स्टैबिलाइज़ नहीं होते, तो क्रिप्टो मार्केट को एक एक्सटेंडेड करेक्शन देखने को मिल सकता है। 

इसके अलावा भी, DeepSeek AI के नाम पर काफी सारे नकली टोकंस मार्केट में पॉपुलर हो रहे हैं, जो अपने लॉंच के समय बाकी AI टोकंस से काफी आगे निकल गए थे ,पर अब इनका प्राइस काफी गिर चूका है। हालांकि यह CoinMarketCap में वेरिफाइड है, फिर भी इनके मदद से काफी स्कैम्स को अंजाम दिया जा रहा है और इनसे ट्रेडर्स इन्वेस्टमेंट से पीछे हट रहे है।

DeepSeek-AI

आखिर में…

DeepSeek AI का टेक्नोलॉजिकल लैंडस्केप में एक शानदार शुरुआत हुआ है। इसका AI स्पेस में एक प्रवल दावेदार बनना ग्लोबल टेक्नोलॉजी कम्पटीशन का शिफ्ट दिखाता है। हालांकि अभी के लिए इस लॉंच का क्रिप्टो और टेक स्टॉक्स पे नेगेटिव प्रभाव पड़ा है, लेकिन इसका लॉन्ग-टर्म आउटलुक अभी स्पष्ट नहीं है। इन्वेस्टर्स को समझदारी दिखानी चाहिए और मार्केट डेवलपमेंट्स पर कड़ी निग्राणी रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक