Listen 0:00

DeFi 2.0 क्या होता है? इससे क्या प्रभाव पड़ता है?

DeFi 2.0 डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की दुनिया में एक अनोखा एवोलुशन है, जो अपने पहले वर्शन के कमज़ोरियों को एड्रेस करता है और इन्वेस्टर्स और यूज़र्स के लिए नए मौके लाकर रखता है।

डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का ओरिजिनल सेक्टर काफी सालों से मार्किट में है, लेकिन सही माइनो में यह 2020 में ही बड़ा हुआ। जब यह पहली बार स्पॉटलाइट में आया, तो काफी सफल प्रोजेक्ट्स आए। लेकिन, जैसे पुराणी क्रिप्टोकरेंसिस के साथ हुआ था, वैसे ही डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस के शुरुआती दिनों में भी काफी दिक्कते आयी थी, इसलिए अब क्रिप्टो इंडस्ट्री अपना अगला कदम उठाने के लिए काम कर रही है, और इसलिए डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का एक नया वर्शन आ रहा है, जिसे DeFi 2.0 कहा जाता है।

DeFi 2.0 है क्या?

DeFi 2.0 एक ऐसा नया मूवमेंट है जो असली डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस सेक्टर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करता है। जब डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस 2020 में बढ़ा, तब इसे एक क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी के रूप में देखा गया था, क्यूंकि यह क्रिप्टो वॉलेट वालों को ब्लॉकचैन-बेस्ड फिनांशियल सर्विसेस ऑफर कर रहा था, लेकिन जैसे-जैसे यह और भी डेवलप हुआ, कुछ कमज़ोरियाँ सामने आयी।

किसी भी नयी टेक्नोलॉजी को पहली बार परफेक्ट बनाना काफी मुश्किल है। जैसे समय के साथ सेकंड-जनरेशन क्रिप्टोस ने Bitcoin के गलतियों को सुधारा, वैसे ही DeFi 2.0 डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की सारी कमज़ोरियों को सुधारने के लिए बनाया गया है।

डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की कमज़ोरियाँ क्या थी?

जब डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस आया, यूज़र्स ने जल्द ही समझ लिया की इसकी पहली समस्या यूज़ेबिलिटी ही थी। क्रिप्टो इंडस्ट्री में यह एक जनरल दिक्कत बन गयी थी – सिस्टम काफी जटिल था, और यूज़र इंटरफ़ेस भी उतना अच्छा नहीं था। इससे कुल यूज़र एक्सपीरियंस पर एक नेगेटिव प्रभाव पड़ा। जो लोग इसे इस्तेमाल कर पाए, उनको तो यह मुश्किल लगा ही, पर जो नहीं कर पाए, उन्होंने इसे छोड़ ही दिया। 

एक और मसला स्केलेबिलिटी का था। डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को हाई फीस, लम्बी वेटिंग टाइम और ऐसे और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह सब Ethereum पे होने की वजह से हो रहा था, क्यूंकि Ethereum का स्केलेबिलिटी इशू काफी पुराना है। पर अब DeFi 2.0 इसको इम्प्रूव करने के बारे में सोच रहा है।

DeFi 2.0 ने लिक्विडिटी के मसले को भी सुलझाया। डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस (DEXs) को काम करने के लिए हाई लिक्विडिटी की ज़रूरत होती है। उन्हें अपने लिक्विडिटी पूल्स से कस्टमर्स के ऑर्डर्स को मैच करना पड़ता है। लेकिन, जो फंड्स पूल्स में दिए जाते हैं, वो क्रिप्टो कम्युनिटी से आते हैं। क्यूंकि क्रिप्टो मार्केट्स काफी वोलेटाइल होते हैं, यूज़र्स लिक्विडिटी प्रोवाइडर बनने  का रिस्क लेना नहीं चाहते।

DeFi-2.0

DeFi 2.0 का एहम उद्देश्य क्या है?

  •  प्रोटोकॉल्स का अनोखापन

DeFi 2.0 और बेहतर और सिक्योर प्रोटोकॉल्स डेवलप कर सकता है, जो ट्रांसेक्शन स्पीड और सेक्युरिटी को इम्प्रूव करेगा। 

  • यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना

यूजर-फ्रेंडली इंटरफेसेस और आसान प्रोसेसेस से नॉन-टेक्निकल यूज़र्स के लिए भी डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस में भाग लेना आसान बन गया है। 

  • क्रॉस-चैन इंटीग्रेशन

DeFi 2.0 से अलग अलग ब्लॉकचैन नेटवर्क्स को ब्रिज करके, क्रॉस-चैन ट्रेडिंग और लेंडिंग के नए मौके मिल सकते हैं। 

  • DApps के साथ DeFi 2.0 का इंटीग्रेशन

DeFi 2.0 और डीसेंट्रलाइज्ड ऍप्स का इंटीग्रेशन नए यूज़ केसेस को अनलॉक करेगा, जैसे गेमिंग और सोशल नेटवर्किंग।

DeFi 2.0 के एहम प्रोजेक्ट्स क्या है?

  1. Olympus DAO– Olympus DAO DeFi 2.0 मूवमेंट का लीडर है और अपने यूनिक प्रोटोकॉल-ओन्ड लिक्विडिटी (POL) मॉडल के लिए जाना जाता है। इस प्लेटफार्म का टोकन OHM है, जो डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का रिज़र्व करेंसी बनने की कोशिश कर रहा है।
  2. Abracadabra.money- यह एक ऐसा लेंडिंग प्लेटफार्म है जहाँ आप अपने इंटरेस्ट-बियरिंग टोकंस को कोलैटरल बना के Magic Internet Money (MIM) बोरो या मिंट कर सकते हैं।
  3. Convex Finance- यह DeFi 2.0 प्लेटफार्म Curve Finance (CRV) के ऊपर बेस्ड है और यह लिक्विडिटी प्रोवाइडर्स और स्टैकिंग यूज़र्स को बिना CRV टोकंस लॉक किए बूस्टेड रिवार्ड्स ऑफर करता है।

DeFi 2.0 में इन्वेस्ट कैसे करे?

DeFi 2.0 में इन्वेस्ट करना डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस के जैसे ही कई मौके देता है, बस ज़्यादा ऑप्शन और बेहतर फीचर्स के साथ। एक साधारण तरीका है यील्ड फार्मिंग। यील्ड फार्मिंग में डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस का इस्तेमाल करके रिटर्न्स को मक्सिमाइज़ किया जाता है, जिसमे लोग अपने क्रिप्टो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट करते हैं ताकि ज़्यादा प्रॉफिट हो सके।

DeFi 2.0 इस प्रोसेस को और भी बेहतर बनाता है, क्यूंकि अब LP (Liquidity Provider) टोकंस को कोलैटरल के रूप में लोन्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक्स्ट्रा इन्सेन्टिव्स और यूटिलिटी देता है। एक और ऑप्शन है लेंडिंग, जहाँ इन्वेस्टर्स लोन दे सकते हैं और इंटरेस्ट कमा सकते हैं। DeFi 2.0 सेल्फ-रिपेयिंग लोन को लाता है, जो लेंडर्स और बॉरोअर्स दोनों के लिए ज़्यादा सुरक्षित है, क्यों की उन्हें इससे मानसिक शांति भी मिलती है।

आखिर मे…

DeFi 2.0 डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस की दुनिया में एक अनोखा एवोलुशन है, जो अपने पहले वर्शन के कमज़ोरियों को एड्रेस करता है और इन्वेस्टर्स और यूज़र्स के लिए नए मौके लाकर रखता है। बेहतर यील्ड फार्मिंग, सेल्फ-रिपेयिंग लोन्स, लिक्विडिटी माइनिंग, और स्टैकिंग जैसे इनोवेशन के साथ, DeFi 2.0 एक बेहतर, यूज़र-फ्रेंडली, और सुरक्षित इकोसिस्टम बनाने का वादा करता है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक