Ethereum Holdings अक्सर हमें ये दिखाते है की 2025 में ETH की ओनरशिप कैसे अलग अलग एन्टिटीज़ के बीच फेल रही है । ऑन चैन डेटा के मुताबिक, टॉप 10 होल्डर्स के पास लगभग 61% Ethereum की सर्कुलटिंग सप्लाई है, जो की करीब 120.71 million है। इस कंसंट्रेशन को देखकर दिमाग में ये सवाल तो ज़रूर आता है की असल में मेजोरिटी Ethereum Holdings किसके पास है – चलिए आज इसी बात के तेह तक जाते है।
Ethereum Holdings में सबसे ऊपर कौन है?
Ethereum Holdings को ज़्यादातर प्रोटोकॉल-लेवल एन्टिटीज़ डोमिनेट करती हैं, न की इंडिवीडुअल्स। Beacon Deposit Contract, जो वेलिडेटर्स का एंट्री पॉइंट है, उसके पास लगभग 68 million ETH है, जो की टोटल सप्लाई का 56% है।
ये सबसे बड़ा सिंगल होल्डर है, जिससे नेटवर्क के स्टेकिंग मैकेनिज्म का पता चलता है जहाँ वेलिडेटर्स ब्लॉकचैन को सिक्योर करने के लिए कम से कम 32 ETH डिपॉज़िट करते हैं । 2023 से विथड्रावल ऑप्शंस होने के बावजूद, प्रोसेस में डिले और पेनल्टीज़ हैं, जो एकाउंटेबिलिटी को सुनिश्चित करता है लेकिन कंसन्ट्रेटेड Ethereum Holdings से सिस्टमिक रिस्क्स के बारे में चिंता भी उठाता है।

Ethereum Holdings में एक्सचैंजेस की क्या भूमिका है?
सेंट्रलाइज़्ड एक्सचैंजेस Ethereum Holdings में एक बहुत ज़रूरी भूमिका निभाते है, जो लिक्विडिटी और कस्टोडियल सर्विसेस देते हैं। जैसे, Coinbase के पास 5.16 million ETH (सप्लाई का लगभग 4.2%), Binance के पास 4.06 million ETH (3.3%), Robinhood के पास 1.37 million ETH (1.1%), और Upbit के पास 1.35 million ETH।
ये Ethereum Holdings ट्रेडिंग, स्टैकिंग डेरिवेटिव्स, और क्रॉस-चैन ब्रिजेस के लिए एक्टिवली इस्तेमाल होते हैं, जो Ether की यूटिलिटी को DeFi और इंस्टीटूशनल ऑपरेशन्स में दिखाता है। डॉर्मेंट Bitcoin वॉलेट्स से अलग, ये एड्रेसेस डायनामिक हैं, जो Ethereum Holdings के एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर को अंडरलाइन करता है।
ETFs ने Ethereum Holdings को कैसे प्रभावित किया?
इंस्टीटूशनल Ethereum Holdings में ETFs के एक साथ एक काफी बड़ा बूस्ट देखने को मिला है, जो रेगुलेटेड इन्वेस्टमेंट व्हीकल्स की तरफ शिफ्ट दिखाता है। BlackRock का iShares Ethereum Trust (ETHA) 3 million ETH से ज़्यादा होल्ड करता है (लगभग 2.5% सप्लाई) $9.74 billion के नेट इन्फ़्लोज़ के बाद। Grayscale का ETHE 1.13 million ETH मैनेज करता है, और Fidelity का FETH भी इन्फ़्लोज़ के मामले में के बड़े मात्रा तक पहुँच चूका है।
साथ में, ये इंस्टीटूशन्स 5 million ETH से ज़्यादा (4.4% सप्लाई) कण्ट्रोल करते हैं, जो की Ethereum Holdings को स्टैकिंग-अवेयर, ETF-बेस्ड स्ट्रैटेजिज़ के साथ ट्रांसफॉर्म करता है जो एक नए क्लास के रेगुलेटेड इन्वेस्टर्स को अपील करता है।

कौन सी कॉर्पोरेशंस Ethereum Holdings बिल्ड कर रही हैं?
- Bitmine Immersion Technologies (NYSE: BMNR) 1.8 million ETH से ज़्यादा के साथ कॉर्पोरेट Ethereum Holdings में लीड करता है, जिसकी वैल्यू $7.8 billion के करीब है।
- SharpLink Gaming (Nasdaq: SBET) ने June से 797,700 ETH जमा किया है, जो $3.5 billion के बराबर है, और इससे अपनी ट्रेज़री स्ट्रेटेजी में इंटेग्रेट भी किया है।
- Bit Digital (Nasdaq: BTBT) के पास 120,300 ETH है, जो Bitcoin से शिफ्ट करके Ethereum की प्रोग्रामेबिलिटी का फायदा उठाने के लिए इक्विटी रेज़ेस के बाद लिया गया।
- BTCS (Nasdaq: BTCS) के पास लगभग 70,028 ETH ($307 million) है, जो कनवर्टिबल नोट्स से फण्ड किया गया और 3%-5% APY के लिए एक्टिवली स्टैक्ड है।

आखिर में
2025 में Ethereum Holdings एक मेच्योर इकोसिस्टम को दिखाता है जहाँ 60% से ज़्यादा सप्लाई टॉप 10 एड्रेसेस के पास है, खासकर स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स जैसे Beacon Deposit Contract, एक्सचैंजेस, ETFs, कॉर्पोरेशंस, और कुछ बड़ी हस्तियां।
इस साल ग्रोथ के मामले में ETH को एक काफी बड़ा उछाल देखने को मिला है, अब देखने वाली बात ये होगी की आगे चलकर इस बढ़ते हुए होल्डिंग्स से प्राइस और भी ऊपर जाती है या गिरकर नीचे आती है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।