Listen 0:00

आज Ethereum Price क्यों गिरा | जून 21, 2025

क्रिप्टो मार्केट अपनी वोलैटिलिटी के लिए जाना जाता है, और Ethereum price भी इससे कुछ ज़्यादा अलग नहीं है। आज ETH की वैल्यू में बियरीश प्राइस एक्शन देखने को मिला, जहाँ एक छोटी सी बुलिश रैली के बाद, प्राइस फिर से $2,500 के रेंज को रेटेस्ट कर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुज़रा, नेगेटिव सेंटीमेंट ने Ethereum price को नीचे धकेल दिया, जिसकी वजह से इन्वेस्टर्स थोड़े से चिंतित हो गए हैं। 

Ethereum Price पे बियरीश सेंटीमेंट क्यों है?

Options market से हमें Ethereum price के करंट ट्रेंड के बारे में काफी ज़रूरी इनसाइट्स मिलते हैं। Laevitas के डेटा के मुताबिक, ETH ऑप्शंस में काफी एक्टिविटी देखने को मिल रही है — 21 June 2025 को एक्सपायर होने वाले टोटल 56.35K कॉन्ट्रैक्ट्स एक्टिव हैं (32.84K कॉल्स और 23.51K पुट्स). पुट्स की ज़्यादा वॉल्यूम ये दिखाता है की ट्रेडर्स में बियरीश सेंटीमेंट बढ़ रहा है, जो प्राइस पे डाउनवर्ड प्रेशर दाल सकता है। साथ ही, नियर-टर्म एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स के अराउंड ज़्यादा ट्रेडिंग एक्टिविटी मार्केट वोलैटिलिटी या पॉसिबल मणिपुलेशन्स की तरफ भी इशारा करती है, जो Ethereum price को शार्ट-टर्म में इम्पैक्ट कर सकती है।

Ethereum-Price

Ethereum Price से ऑउटफ्लोस क्यों बढ़ रहे हैं?

ऑन-चैन डेटा ये दिखाता है की ETH चैन पे एक्टिविटी में ध्यान देने वाली डिक्लाइन देखने को मिली है, जो Ethereum price पे सीधा असर दाल रहा है। पिछले 45 दिनों में, ETH का ऑन-चैन सप्लाई 6 May को 27.99 million के पीक से गिरके अब 25.22 million पे आ गया है — लगभग 10% की गिरावट। ये बताता है की इन्वेस्टर्स Ethereum इकोसिस्टम से धीरे धीरे निकल रहे हैं, जो की इन्वेस्टर्स के आत्मविश्वास की कमी को दिखाता है। इस टाइप का ऑउटफ्लो आम तौर पर शार्ट-टर्म बियरीश सेंटीमेंट का इंडिकेटर होता है।

टेक्निकल इंडीकेटर्स का Ethereum Price पे क्या असर पड़ता है?

टेक्निकल एनालिसिस से हमें Ethereum price ट्रेंड को समझने में और मदद मिलती है। Simple Moving Averages (SMA) — 10, 50, 100, और 200 दिन के लिए — प्राइस एक्शन को मेज़र करते हैं। फिलहाल, 100-डे और 200-डे SMAs एक नेगेटिव क्रॉसओवर की तरफ बढ़ रहे हैं, जो एक बियरीश सिग्नल माना जाता है। ये क्रॉसओवर लगभग $2,565 पे हो रहा है, जहाँ से ETH ने रेजिस्टेंस फेस किया और प्राइस $2,500 के नीचे गिर गया। ये एक लिक्विडेशन ज़ोन भी दिखाता है। साथ ही, लेटेस्ट प्राइस कैंडल में शार्प ट्रेडिंग वॉल्यूम स्पाइक हुआ है — इसका मतलब है सेलिंग एक्टिविटी तेज़ी से बढ़ी है, जो बियरीश प्रेशर को और कन्फर्म करता है।

Ethereum-Price

 

Ethereum Price मूवमेंट के की लेवल्स क्या हैं?

अभी के मार्केट कंडीशंस के हिसाब से, Ethereum price एक क्रिटिकल स्थिति पे खड़ा है। इमीडियेट सपोर्ट लेवल $2,475 है। अगर बियरीश प्रेशर और बढ़ता है, तो प्राइस गिरके $2,384.75 तक आ सकता है। अगर रेवेर्सल होता है और बायर्स एक्टिव होते हैं, तो ETH की प्राइस वापस $2,525 के रेजिस्टेंस लेवल को टेस्ट कर सकता है, और अगर मोमेंटम स्ट्रांग रहा, तो अपर रेजिस्टेंस $2,578 तक भी जा सकता है। इन्ही लेवल्स पे प्राइस का शार्ट-टर्म डायरेक्शन पर निर्भर करेगा— ट्रेडर्स इन्हे क्लोस्ली मॉनिटर कर रहे हैं।

Ethereum-Price

आखिर में…

Ethereum price अभी एक चैलेंजिंग फेज़ से गुज़र रहा है — बियरीश सेंटीमेंट, चैन ऑउटफ्लोस, और टेक्निकल रेजिस्टेंस सब एक्टिव हैं। ऑप्शंस एक्सपाइरी डेटा ये सजेस्ट करता है की सेलिंग प्रेशर अब भी काफी ज़्यादा है, जबकि ऑन-चैन एक्टिविटी में गिरावट इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस की कमी को दिखाती है। मार्केट काफी तेज़ी से इवॉल्व करता है, इसलिए जानकार रहना और मार्केट सिग्नल्स को समझना इन्वेस्टमेंट के फैसलों के लिए काफी ज़रूरी है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक