Listen 0:00

Exclusive Crypto Rewind| 21st जुलाई, 2025

इस crypto rewind में Ethereum और Dogecoin जैसे स्ट्रांग परफॉर्मर्स दिख रहे हैं – जिसका क्रेडिट रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क्स और ETF इनफ्लौस को जाता है।

इस हफ्ते का crypto rewind एक मिक्स्ड सेंटीमेंट देख रहा है – जहाँ Ethereum का राइज़ और दूसरे altcoins के पॉज़िटिव रिजल्ट्स एक तरफ हैं, वहीँ दूसरी तरफ है Bitcoin का पिछले एक हफ्ते में गिरना और एक बड़े एक्सचेंज का हैक होना। पूरी डिटेल्स के लिए हमारे एक्सक्लूसिव crypto rewind को ज़रूर पढ़ें। 

21 जुलाई 2025 के मुताबिक, CoinMarketCap ने ₹339.22 trillion का ग्लोबल मार्केट कैप रिपोर्ट किया, जो रीसेंट टर्बुलेन्स के बाद भी मार्केट की शक्ति दिखाता है। इस crypto rewind में एक इवॉल्विंग मार्केट दिख रही है जो एक बैलेंस ढूंढने की कोशिश कर रही है – एक तरफ Ethereum की बढ़ती पावर और रेगुलेशन में इम्प्रूवमेंट, और दूसरी तरफ सिक्योरिटी से जुडी प्रोब्लेम्स। 

Crypto rewind के मुताबिक Bitcoin इस हफ्ते ₹10,229,967.35 पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 24 घंटो में 0.41% का राइज़ हुआ लेकिन पूरे हफ्ते में 2.21% की गिरावट देखने को मिली। Ethereum, जो पहले ₹324,753.63 पर था, 24 घंटो में 2.82% और पूरे हफ्ते में 23.71% का ज़बरदस्त जम्प दिखाते हुए इस हफ्ते के मार्केट अपडेट का स्टार बन गया। 

Crypto Rewind के मुताबिक टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस

इस crypto rewind में तीन ट्रेंडिंग altcoins हाईलाइट किए गए हैं: Dogecoin (DOGE), Chainlink (LINK), और Cardano (ADA).

  1. Dogecoin ₹23.43 पर ट्रेड कर रहा है और इसने पिछले 7 दिनों में 31.79% का ज़बरदस्त सर्ज दिखाया है। 
  2. Chainlink, जिसका प्राइस ₹1682.49 है, उसने पिछले हफ्ते में 20.73% का गेन दिखाया, जो मार्केट के मोमेंटम को रिफ्लेक्ट करता है। 
  3. Cardano, ₹74.87 पर ट्रेड कर रहा है, 14.16% का स्टेडी राइज़ दिखाते हुए इन्वेस्टर इंटरेस्ट को शोकेस करता है।

Crypto Rewind के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स

इस हफ्ते का crypto rewind ये बताता है की ये हफ्ता 2025 के सबसे बुलिश हफ्तों में से एक रहा। चलिए इसी बात पर टॉप गेनर्स और लूज़र्स पर एक नज़र डालते है।

crypto-rewind

Crypto Rewind से जाने क्रिप्टो मार्केट इतना मिक्स्ड क्यों है?

इस crypto rewind से पता चलता है की मार्केट हाई एनर्जी पे चल रहा है – जिसमे Ethereum ने $3300 का लेवल टच किया, और US House ने लैंडमार्क क्रिप्टो बिल्स पास किए। Crypto Fear & Greed Index अब 68 पे है, जो ऑप्टिमिस्म का सिग्नल देता है। लेकिन crypto rewind की इस उत्सुख्ता को थोड़ा कम किया है BigONE एक्सचेंज के $27 million के हैक ने। ये साफ़ तरीके से दिखाता है की सिक्योरिटी कंसर्नस अभी भी हैं, और इन्वेस्टर्स को और ध्यान रखना होगा। 

Crypto Rewind की टॉप स्टोरीज़ क्या हैं?
  • Ethereum ने $3,300 का लेवल क्रॉस किया, जिसका श्रेय जाता ETH ETF इन्फ़्लोज़ को– जो इस हफ्ते के crypto rewind के पॉज़िटिव सेंटीमेंट के मेजर ड्राइवर्स थे, और इंस्टीटूशनल कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया। 
  • BigONE एक्सचेंज पे 16 जुलाई को एक थर्ड-पार्टी अटैक हुआ, जिसमे $27 million का नुकसान हुआ। अटैकर्स ने BigONE के सर्वर लॉजिक में सप्लाई चैन से छेड़छाड़ की और फंड्स विथड्रॉ किए। 
  • US House of Representatives ने हाल ही में डिजिटल एसेट्स के रेगुलेशन के लिए 3 ज़रूरी बिल्स पास किए: GENIUS Act, CLARITY Act, और Anti-CBDC Act। ये बिल्स क्रिप्टो को एक रेगुलेटेड मार्केट बनाने के प्रोसेस का बहुत ज़रूरी हिस्सा हैं। 
Crypto Rewind पर SunCrypto की राय

इस crypto rewind में Ethereum और Dogecoin जैसे स्ट्रांग परफॉर्मर्स दिख रहे हैं – जिसका क्रेडिट रेगुलेटरी फ़्रेमवर्क्स और ETF इनफ्लौस को जाता है। लेकिन BigONE जैसे सिक्योरिटी ब्रीचेस इन्वेस्टर्स को ये याद दिलाते हैं की रिस्क अभी भी है। इस वोलेटाइल एनवायरनमेंट में बचने का एक ही तरीका है – डाइवर्सिफिकेशन और इन-डेप्थ रिसर्च।

अधिक जानकारी के लिए, SunCrypto Academy को फॉलो करे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर