3rd December 2025 को Ethereum नेटवर्क ने साल के दूसरे सबसे बड़े हार्ड फोर्क; Fusaka Upgrade को आखिरकार अपने मैननेट पर लाइव कर ही दिया। May में हुए Pectra upgrade के बाद, ये अपग्रेड Ethereum के एवोलुशन का एक महत्वपूर्ण मोमेंट है, जिसका मैन फोकस लेयर-2 रोलाप्स के स्केलिंग चैलेंजेस को एड्रेस करना है।
आज ये रोलाप्स ट्रांसेक्शन वॉल्यूम और फी रेवेन्यू को डोमिनेट करते हैं, इसलिए Fusaka Upgrade डेटा अवेलेबिलिटी, ब्लॉक कैपेसिटी, और लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी में क्रिटिकल इम्प्रूव्मेंट्स इंट्रोड्यूस करता है। इंटरनल कोडनेमस “Fulu” (Consensus Layer) और “Osaka” (Execution Layer) के फ्यूज़न से बना नाम Fusaka, ये अपग्रेड एक रूटीन अपडेट नहीं, बल्कि एक फॉउण्डेशनल स्टेप है जो की पूरे Ethereum इकोसिस्टम को 100,000 TPS तक ले जाने में सफल रहेगा।

Fusaka Upgrade Ethereum के रोडमैप में कैसे फिट होता है?
Fusaka Upgrade को समझने के लिए ज़रूरी है की उसे Vitalik Buterin के Surge, Verge, Purge, और Splurge फ्रेमवर्क के कॉन्टेक्स्ट में देखा जाए। पहले के माइलस्टोंस—The Merge (2022), Shapella (2023), Dencun (2024), और Pectra (2025)—ने ETH को प्रूफ-ऑफ़-स्टेक पर शिफ्ट करके, स्टैकिंग विथड्रॉवल्स इनेबल करके, EIP-4844 ब्लोब्स के मदद से प्रोटो- डैन्कशार्डिंग इंट्रोड्यूस करके, और अकाउंट एब्सट्रेक्शन इम्प्रूव करके ग्राउंडवर्क सेट किया।
Fusaka Upgrade खुदमे एक यूनिक फीचर इसलिए है क्यूंकि ये रोडमैप के मल्टीप्ल फेसेज़ को एक साथ एडवांस करता है। ये Surge को अक्सेलरेट करता है रोलप डेटा अवेलेबिलिटी काफी हद्द तक इम्प्रूव करके, Verge को पुश करता है लाइटर क्लाइंट सिंक के मदद से, और Purge को सपोर्ट करता है हिस्ट्री एक्सपायरी मेकनिज़्म्स से। एक तरह से Fusaka Upgrade पहली हार्ड फोर्क है जो Ethereum के स्केलिंग विशन के हर मेजर पिलर को टच करता है।

Fusaka Upgrade PeerDAS को कैसे इस्तेमाल करता है?
Fusaka Upgrade का सबसे बढ़िया फीचर है EIP-7594, जिसे PeerDAS (Peer Data Availability Sampling) के नाम से जाना जाता है। ये इनोवेशन एहम रूप से ये बताता है की वालिडेटर्स रोलप ब्लॉब डेटा को कैसे हैंडल करते हैं:
- ब्लोब्स को इरेज़र कोडिंग का इस्तेमाल करके छोटे “सेल्स” में स्प्लिट किया जाता है।
- वालिडेटर्स पूरे ब्लोब्स डाउनलोड करने के बजाए सिर्फ रैंडम पोरशंस सैंपल करते हैं।
- अगर काफी पिर्यस अपने सैम्पल्स प्रोवाइड करते हैं, तो नेटवर्क माथेमैटिक्ली साबित कर सकता है की पूरा डेटा अवेलेबल है या नहीं।
- इससे इंडिविजुअल नोड्स का बैंडविड्थ और स्टोरेज लोड काफी हद्द तक कम हो जाता है, और ब्लॉब थ्रोपुट में फ्यूचर 8x इनक्रीस का पाथ ओपन होता है।
EIP-7892 के Blob Parameter Only (BPO) फोर्क्स के साथ कंबाइन होकर, Fusaka Upgrade डिसरप्टिव, इंफ्रेक्वेंट हार्ड फोर्क्स की जगह स्मूथ, इंक्रीमेंटल कैपेसिटी इन्क्रीज़ेस इनेबल करता है। ये टार्गेटेड मिनी-फोर्क्स सिर्फ तीन पैरामीटर्स एडजस्ट करते हैं—टारगेट ब्लोब्स, मैक्सिमम ब्लोब्स, और बेस फी एडजस्टमेंट—जिससे Ethereum राइजिंग L2 डिमांड के हिसाब से तेज़ी से रेस्पोंद कर सकता है।

एक्सेक्यूशन लेयर में क्या बदलाव है?
डेटा अवेलेबिलिटी के अलावा, Fusaka Upgrade एक्सेक्यूशन लेयर में भी काफी बदलाव इंट्रोड्यूस करता है ताकि लार्जर, ज़्यादा काम्प्लेक्स ब्लॉक्स को आसानी से सपोर्ट किया जा सके।
इफेक्टिव ब्लॉक गैस टारगेट ~45 million से काफी ज़्यादा बढ़ जाता है, जिससे रोलप और DApps को ज़्यादा ब्रीथिंग रूम मिलता है। DoS अटैक्स प्रिवेंट करने के लिए नए गार्डरेल्स सेट किए गए हैं: EIP-7825 गैस पर ट्रांसेक्शन को कैप करता है, EIP-7934 10 MB RLP ब्लॉक साइज लिमिट एनफोर्स करता है, और MODEXP प्रीकम्पाइल का रेप्राइसिंग (EIP-7823, EIP-7883) ये सुनिश्चित करता है की हैवी क्रिप्टोग्राफ़िक ऑपरेशन्स पूरे ब्लॉक को स्टाल न कर दें। ये सारे बदलाव मिलकर Ethereum के बेस लेयर को काफी सुरक्षित बनाते हैं।
Fusaka Upgrade के बाद क्या आता है?
Fusaka Upgrade 2026 के Glamsterdam upgrade के लिए स्टेज सेट करता है, जिसमे एक्सपेक्टेड है proposer-builder separation (ePBS) और ब्लॉक-लेवल एक्सेस लिस्ट्स. PeerDAS, फ्लेक्सिबल BPO फोर्क्स, हिस्ट्री एक्सपायरी, और UX-फोकस्ड EIPs अब लाइव होने के बाद, Fusaka Upgrade एक टर्निंग पॉइंट मार्क करता है: Ethereum अब स्पोराडिक मेगा-अपग्रेड्स से प्रेडिक्टेबल, इंक्रीमेंटल स्केलिंग प्रोग्राम की तरफ शिफ्ट हो रहा है। अगर ये केडेन्स कंटिन्यू होती है, नेटवर्क कॉन्फिडेंटली 100,000+ TPS सपोर्ट करने के ट्रैक पर है—वो भी डीसेंट्रलाइज़ेशन सैक्रिफाइस किए बिना।
आखिर मे…
Fusaka Upgrade एक नार्मल हार्ड फोर्क से काफी ज़्यादा है, ये वो मोमेंट है जहाँ Ethereum का स्केलिंग रोडमैप कोहेरेंट, फ्लेक्सिबल, और रियल-वर्ल्ड एडॉप्शन के लिए लेज़र-फोकस्ड बन गया। रोलप डेटा कंस्ट्रेंट्स को आसान करके, एक्सेक्यूशन सेफगार्ड्स को स्ट्रेंग्थेन करके, और एवरीडे यूज़र एक्सपीरियंस को इम्प्रूव करके, इस अपग्रेड Ethereum को सिर्फ सर्वाइव नहीं, बल्कि ब्लॉकचैन स्केलेबिलिटी के अगला एरा को डोमिनेट करने के लिए पोजीशन करता है।
Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।