सोचो एक ऐसी दुनिया जहाँ तुम्हारा इस्तेमाल न किया गया इंटरनेट बैंडविड्थ तुम्हे क्रिप्टो कमा के दे सकता है, और AI (Artificial Intelligence) को भी आगे बढ़ाने में मदद करता है। काफी दिलचस्प लग रहा है ना?
यही आईडिया लेकर आया है Grass Token – एक नया और मज़ेदार क्रिप्टो प्रोजेक्ट जो लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रहा है। ये टोकन Solana ब्लॉकचैन पे बना है, और सिर्फ एक डिजिटल कॉइन नहीं, बल्कि डीसेंट्रलाइज्ड टेक को रियल-वर्ल्ड यूज़ के साथ जोड़ने का एक नया तरीका है। चलो समझते हैं की Grass Token क्यों एक यूनिक प्रोजेक्ट है।

Grass Token क्या है?
Grass Token यानी $GRASS, Grass network का नेटिव टोकन है, जो Wynd Labs ने बनाया है। बाकी क्रिप्टो टोकंस की तरह सिर्फ ट्रेडिंग या स्पेक्युलेशन के लिए नहीं, बल्कि Grass Token का इस्तेमाल एक ऐसे सिस्टम में होता है जो AI डेवलपमेंट के लिए पब्लिक वेब डाटा कलेक्ट करता है।
ये Solana blockchain के लेयर 2 पे काम करता है – जिसका मतलब हाई स्पीड और लो फीस। इसमें लोग अपना इस्तेमाल न किया गया इंटरनेट बैंडविड्थ शेयर कर के ज़रूरी डेटा क्रिएट करते हैं, जिसका इस्तेमाल AI मॉडल्स ट्रैन करने में होता है।
प्राइस मूवमेंट की बात करें तो Grass Token अभी ₹160.95 के प्राइस रेंज पे ट्रेड हो रहा है और पिछले 7 दिनों में इसने 14.96% का ग्रोथ दिखाया है।

Grass Token कैसे काम करता है?
यूज़र्स एक छोटी सी ऐप या ब्राउज़र एक्सटेंशन इनस्टॉल करते हैं, जिससे उनका डिवाइस एक Grass Node बन जाता है। ये नोड पब्लिक वेब डेटा कलेक्ट करता है तुम्हारे स्पेयर इंटरनेट बैंडविड्थ के मदद से।
ये डेटा अज्ञात होता है, यानी तुम्हारी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है। डेटा को एक स्मार्ट सिस्टम – जिसे ZK (Zero Knowledge) प्रोसेसर कहते हैं – के मदद से प्रोसेस किया जाता है। वेलिडेटर्स डेटा चेक करते हैं और राउटर्स डेटा को नोड्स के बीच मैनेज करते हैं।
इस योगदान के बदले, यूज़र्स को Grass Points मिलते हैं, जिसे बाद में Grass Token में कन्वर्ट किया जा सकता है।
Grass Token के फायदे क्या हैं?
- पैसिव इनकम का मौका: तुम्हारा इस्तेमाल न हुआ इंटरनेट अब पैसा कमा के दे सकता है। सिर्फ एक नोड चलाओ और बिना कुछ एक्टिवली किए, Grass Points कमाओ।
- AI डेवलपमेंट में मदद: तुम्हारा बैंडविड्थ एडवांस्ड AI मॉडल्स ट्रैन करने में इस्तेमाल होता है। तुम AI रेवोलुशन का हिस्सा बनते हो, और साथ ही रिवार्ड्स भी मिलते हैं।
- डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क: ये प्रोजेक्ट किसी बड़ी कंपनी के कण्ट्रोल में नहीं है। तुम जैसे लोग इस नेटवर्क के रियल ओनर्स होते हैं।
- फ़ास्ट और चीप ट्रांसेक्शन्स: क्यूंकि ये Solana के Layer 2 पे बना है, इसमें स्पीड हाई है और फीस कम, जिससे डेटा स्मूथली फ्लो करता है।
- प्राइवेसी और ट्रांसपेरेंसी: तुम्हारा डेटा सिक्योर रहता है, कोई पर्सनल जानकारी लीक नहीं होता। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के वजह से सब कुछ ट्रांसपेरेंट और सिक्योर होता है।
Grass Token के टोकेनोमिक्स क्या है?
- टोटल सप्लाई है 1 billion Grass tokens.
- पहला एयरड्रॉप (Airdrop One) में 10% टोकंस दिए गए थे अर्ली यूज़र्स को।
- 17% फ्यूचर इन्सेन्टिव्स के लिए रखा गया है।
- कुछ हिस्सा Grass Foundation के पास है ऑपरेशन्स और डेवलपमेंट के लिए।
- बाकी टोकंस पार्टनर्स, अपग्रेड्स, स्टैकिंग, गवर्नेंस और नोड ऑपरेटर्स के रिवार्ड्स के लिए इस्तेमाल होते हैं।

SunCrypto पर Grass Token कैसे खरीदे?
भारत में Grass Token या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Storeडाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- Grass Token खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से GRASS को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
Grass Token एक नया और स्मार्ट तरीका है क्रिप्टो और AI इनोवेशन को जोड़ने का। तुम्हारा एक्स्ट्रा इंटरनेट अब एक कीमती एसेट बन सकता है। Solana ब्लॉकचैन की स्पीड और सिक्योर सिस्टम के साथ, Grass Token एक इको-फ्रेंडली और फ्यूचर-रेडी आईडिया है जिसमे काफी पोटेंशियल है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।