क्रॉस-चैन कम्युनिकेशन DeFi प्रोटोकॉल्स का एक काफी ज़रूरी हिस्सा है। Hashflow Token एक हाइली-इंटरऑपरेबल मल्टी-चैन प्रोटोकॉल है जो बिना किसी टोकन ब्रिज के यूज़र्स को टोकन स्वैप करने की सुविधा देता है। ये प्रोटोकॉल Hashverse के मदद से गवर्नेंस में भी एक ज़रूरी रोल प्ले करता है, जो की Hashflow का गैमीफाइड DAO है। आईये इसे डिटेल में समझते हैं।
Hashflow Token क्या होता है?
Hashflow Token, Hashflow इकोसिस्टम का नेटिव गवर्नेंस टोकन है। इस टोकन की मदद से होल्डर्स को गवर्नेंस में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलता है। जो यूज़र्स Hashflow token स्टेक करते हैं उन्हें प्रोटोकॉल फीस, इकोसिस्टम डेवलपमेंट, और मार्केटिंग से जुड़े वोटिंग राइट्स मिलते हैं। ज़्यादा अमाउंट और ज़्यादा टाइम तक स्टेक करने पर यूज़र्स को और भी ज़्यादा वोटिंग पावर मिलती है। साथ ही, टोकन स्टेक करना उसे सर्कुलेशन से हटा देता है, जो दुर्लभता की छवि बनाता है।
जहा तक प्राइस मूवमेंट की बात है, तो Hashflow Token ने पिछले 24 घंटो में 71.26% का ग्रोथ शो किया है और अभी यह ₹10.89 पर ट्रैड हो रहा है।

Hashflow Token कैसे काम करता है?
Hashflow Token एक हाइब्रिड एप्रोच फॉलो करता है जिसमे ये मार्केट मेकर्स द्वारा दी गयी ऑन-चैन और ऑफ-चैन क्रिप्टो डेटा को फेच करता है। इसमें इस्तेमाल होता है RFQ इंजन– RFQ यानी Request for Quotation, एक ओरेकल फीचर है जो अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर एसेट प्राइसेस फेच करता है। इन प्राइस कोट्स को मार्केट मेकर्स क्रिप्टोग्राफिकली साइन करते हैं ताकि ट्रेडर या इन्वेस्टर को वही क्वोट मिले और ट्रेड के टाइम पर प्राइस चेंज न हो। ये प्लेटफार्म सुनिश्चित करता है की zero slippage हो, जिससे यूज़र के चुने एसेट के प्राइस मूवमेंट से ट्रेड प्राइस पर कोई असर न पड़े।
Hashflow Token को कोनसी चीज़ यूनिक बनाती है?
- बृजलेस क्रॉस-चैन स्वैप्स: Hashflow Token यूज़र्स को क्रॉस-चैन एसेट्स स्वैप करने देता है बिना किसी ब्लॉकचैन ब्रिज की ज़रूरत के।
- MEV प्रोटेक्शन: क्रिप्टोग्राफिक सिग्नेचर्स के मदद से फ्रंट-रनिंग पूरी तरीके से हट जाती है, यानी यूज़र्स अपने एंट्री प्राइस पर ही ट्रेड कर सकते हैं।
- जीरो Slippage: Hashflow Token जीरो slippage सुनिश्चित करता है RFQ इंजन और मार्केट मेकर्स के वजह से, जिससे यूज़र्स को बिलकुल लॉक्ड प्राइस पर ट्रेड करने का फायदा मिलता है।
- Hashverse: Hashverse एक यूनिक नैरेटिव-ड्रिवेन गामीफइड DAO और गवर्नेंस प्लेटफार्म है जहाँ यूज़र्स अपने HFT टोकंस स्टेक करते हैं, क्वेस्ट्स में भाग लते हैं, और Hashflow के प्रोटोकॉल्स को इम्प्लीमेंट करने में मदद करते है।

Hashflow Token के टोकेनोमिक्स क्या है?
19.32% Hashflow Token का डिस्ट्रीब्यूशन Hashflow कोर टीम के लिए एलोकेट किया गया है। अर्ली इन्वेस्टर्स को 25% एलोकेशन मिलेगा, और 2.5% टीम एक्सपेंशन के लिए रिज़र्व है। बचे हुए 53.18% टोकंस इकोसिस्टम डेवलपमेंट के लिए रिज़र्व हैं, जिसमे पार्टनर प्रोग्राम्स, रिवार्ड्स, मार्केट मेकर लोन्स, और कम्युनिटी ट्रेज़री शामिल हैं। टीम और इन्वेस्टर टोकंस का 25% एक साल तक वेस्ट किया गया है पोस्ट टोकन लांच, जबकि बचा हुआ 75% लीनियर मंथली वेस्टिंग शेड्यूल के मुताबिक 3-5 साल तक चलेगा।

SunCrypto पर Hashflow Token कैसे ख़रीदे?
भारत में Hashflow Token या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से HFT को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
Hashflow Token एक नया प्राइसिंग मैकेनिज्म का इस्तेमाल करता है जो slippage और फ्रोंटरनिंग को क्रॉस-चैन DEX पर आने से रोकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको साइन-अप या वेरिफिकेशन प्रोसेस से नहीं गुज़रना पड़ता – बस अपना Web3 वॉलेट कनेक्ट करो और इस्तेमाल करना शुरू करो। सारे ट्रांसेक्शन्स कमीशन-फ्री होते हैं, और प्राइस कोट्स मार्केट प्राइसेस पर ही कम्पलीट होते हैं, जिससे आप अपने ट्रेड्स का मैक्सिमम फायदा ले सकते हो।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।