Listen 0:00

Hedera Hashgraph क्या होता है? समझे 2025

Hedera Hashgraph एक ग्राउंड-ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी है जो ब्लॉकचैन के मेजर प्रोब्लेम्स को सॉल्व करने की कोशिश करती है। यह ऑनलाइन कम्युनिकेशन और बिज़नेस करने के तरीके को बदल सकता है।

Hedera Hashgraph ब्लॉकचैन में काफी पॉपुलर हो गया है क्यूंकि ये डीसेंट्रलाइज्ड और डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर में ट्रांसेक्शन्स को मैनेज करने की क्षमता देता है। Bitcoin ब्लॉकचैन का पहला एप्लीकेशन था, जो किसी सेंट्रल अथॉरिटी के बिना ट्रांसेक्शन्स परफॉर्म करता था। Bitcoin ट्रांसपेरेंट ऑपरेट तो करता है, लेकिन एक ट्रांसेक्शन कम्पलीट होने में एक घंटे से ज़्यादा समय लेता है। 

इसलिए, ब्लॉकचैन प्लेटफार्म पर ट्रांसेक्शन्स करने में काफी समय लगता है। जो प्रोब्लेम्स ब्लॉकचैन सुलझा नहीं पाया, उन्ही को देखते हुए एक नयी टेक्नोलॉजी आयी, जो की है Hedera Hashgraph। चलिए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।

Hedera Hashgraph क्या है?

Hedera Hashgraph एक अल्टरनेटिव डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर सिस्टम है, जो स्केलेबिलिटी, परफॉरमेंस और सिक्योरिटी को बेहतर के लिए एक नए एप्रोच का इस्तेमाल करता है। ये अपने पेटेंटेड Hashgraph Consensus Algorithm का इस्तेमाल करता है जो Bitcoin और Ethereum जैसे पुराने ब्लॉकचैन सिस्टम्स के समस्याओं को सुलझाता है। 

Hedera Hashgraph डेटा को हषेस में स्टोर करता है, न की ब्लॉक्स में, जिससे स्पीड और स्केलेबिलिटी जैसे समस्याए ख़तम हो जाती हैं। ये no-fork को सुनिश्चित करता है, जो डीसेंट्रलाइज्ड ऍप्लिकेशन्स बनाने के लिए एक स्टेबल एनवायरनमेंट प्रोवाइड करता है।  

Hedera Hashgraph की प्रॉपर्टीज़ क्या है?

Hedera Hashgraph की 3 एहम प्रॉपर्टीज़ हैं :

  1. फेयर-ये यूनिफार्म टाइम-स्टम्पिंग तकनीक का इस्तेमाल करता है, जो इसे बाकी अल्गोरिथ्म्स के मुकाबले में ज़्यादा निष्पक्ष बनाता है। 
  2. सिक्योर-Asynchronous Byzantine Fault Tolerant (aBFT) सिस्टम के साथ, कोई भी मेंबर कम्युनिटी को कंसेंसस तक पहुंचने से नहीं रोक सकता, और न ही जो कंसेंसस हुआ है उसे बदल सकता है। 
  3. स्पीड-ये एक सेकंड में लाखों ट्रांसेक्शन्स हैंडल कर सकता है और करोडो सिग्नेचर्स वेरीफाई कर सकता है।

Hedera Hashgraph कैसे काम करता है?

Hedera Hashgraph की एफिशिएंसी दो इनोवेशंस पे बेस्ड होती है: Gossip-about-Gossip protocol और Virtual Voting।

  1. Gossip-about-Gossip Protocol: इस प्रोटोकॉल से नेटवर्क में इनफार्मेशन जल्दी शेयर होती है। जब एक ट्रांसेक्शन शुरू होती है, नेटवर्क नोड्स इनफार्मेशन एक्सचेंज करते हैं और कंसेंसस तक पहुंचाते हैं। ये प्रोटोकॉल एक DAG (Directed Acyclic Graph) का इस्तेमाल करता है, जो इवेंट्स का रिलेशन ट्रैक करता है। इससे ट्रांसेक्शन्स को एफेक्टिवेली ट्रैक और वैलिडेट किया जाता है, और ट्रांसमिशन कॉस्ट्स कम होती हैं। 
  2. Virtual Voting: इसमें नोड्स स्वाधीन रूप से गॉसिप हिस्ट्री को एनालाइज करते हैं। यहाँ डायरेक्ट वोटिंग की ज़रुरत नहीं पड़ती, इससे डिले कम होता हैं।

ये दोनों मिलके aBFT (asynchronous Byzantine Fault Tolerance) सुनिश्चित करते हैं, जो सिक्योरिटी को हाईएस्ट लेवल तक ले जाता है।

Hedera Hashgraph कंसेंसस टाइमस्टैम्प कैसे काम करता है?

Hedera Hashgraph में एक कंसेंसस टाइमस्टैम्प होता है, जो ट्रांसेक्शन फाइनल होने के बाद असाइन किया जाता है। ये टाइमस्टैम्प तब सेट होता है जब ज्यादातर नोड्स ट्रांसेक्शन को रिसीव करके एकनॉलेज करते हैं। 

जब एक ट्रांसेक्शन कंसेंसस तक पहुँचती है, तब वो इम्यूटेबल हो जाती है और पब्लिक लेजर पर स्थाई रूप से रिकॉर्ड हो जाती है।

Hedera Hashgraph के सर्विसेस क्या है?

  1. Hedera Consensus Service (HCS)-ये डिस्ट्रिब्यूटेड ऍप्लिकेशन्स के लिए टैम्पर-प्रूफ और ट्रांसपेरेंट डेटा लॉगिंग प्रोवाइड करता है। ये इवेंट ऑर्डरिंग और टाइमस्टैम्पिंग को सपोर्ट करता है जो डेटा इंटीग्रिटी को सुनिश्चित करता है। 
  2. Hedera Token Service (HTS)-ये डिजिटल टोकंस क्रिएट, मेन्टेन और ट्रांसफर करने का काम करता है। ये फंजीबल टोकंस और NFTs को सपोर्ट करता है और कस्टम टोकन सेटअप्स और लौ प्रेडिक्टेबल फीस जैसे फीचर्स ऑफर करता है। 
  3. Hedera Smart-Contract Services (HSCS)-ये डेवलपर्स को DApps बनाने का ऑप्शन देता है जो Ethereum Virtual Machine (EVM) कम्पेटिबल हो। हाई-स्पीड नेटवर्क की वजह से, ये कॉन्ट्रैक्ट्स जल्दी और लौ-कॉस्ट पे एक्सेक्यूट होते हैं। DeFi, गेमिंग और एंटरप्राइज ऑटोमेशन इसके मेजर यूज़ केसेस हैं।

Hedera-Hashgraph

Hedera Governing Council क्या है?

Hedera Hashgraph ने अपना गवर्नेंस मॉडल एस्टब्लिश किया है जिसमे इंडस्ट्री लीडर्स का काफी बड़ा सपोर्ट है। Hedera Governing Council, जो 39 तक ग्लोबली रेकग्नाइज़्ड कम्पनीज़ का ग्रुप है (Google, IBM, Dell, इत्यादि), इस नेटवर्क को मैनेज करता है। 

हर कॉउंसिल मेंबर को सामान वोट मिलता है जिससे उनको सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स, ट्रेज़री मैनेजमेंट, नेटवर्क प्राइसिंग पे निर्णय लेने में मदद मिलती है।

Hedera-Hashgraph

आखिर में….

Hedera Hashgraph एक ग्राउंड-ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी है जो ब्लॉकचैन के मेजर प्रोब्लेम्स को सॉल्व करने की कोशिश करती है। यह ऑनलाइन कम्युनिकेशन और बिज़नेस करने के तरीके को बदल सकता है। अगले कुछ सालों में इसके कई सारे नए यूज़ केसेस और इनोवेशंस देखने को मिल सकते हैं, जब ज़्यादा से ज़्यादा बिज़्नेसेस और डेवलपर्स इस टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करेंगे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक