Listen 0:00

2025 में Honeypot Scam से कैसे बचे?

Honeypot scams क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा नुक्सान करने वाले फ्रॉड्स में से एक है। ये स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को मैनिपुलेट करते हैं और इन्वेस्टर्स के FOMO और लालच का फायदा उठाते हैं। 

क्रिप्टो की दुनिया काफी दिलचस्प मौके लाता है, लेकिन यहाँ ऐसे कही सारे ऐसे स्कैमर्स भी होते है जो भोले भाले इन्वेस्टर्स को फसा कर उनसे पैसा छीन लेते हैं। Honeypot scam इसमें से एक तरीका है जिसको ऐसे स्कैमर्स इस्तेमाल करते है। ये स्कैम्स लोगों को एक प्रोजेक्ट में पैसा डालने के लिए राज़ी करते हैं, बस बाद में ये पता चलता है की उनका सारा पैसा लॉक हो गया है और कुछ भी वापस नहीं मिल सकता। चलिए, इस स्केम को और अच्छे से समझते हैं।

Honeypot Scams क्या होते हैं? और यह क्यों किए जाते हैं?

Honeypot scam एक ऐसा झूट होता है जिसमे फ्रौड़स्टर्स लोगों को ऐसे इन्वेस्टमेंट के मौके दिखाते हैं जो बहुत प्रॉफिटेबल लगते है, लेकिन बाद में उन्हें उनके पैसे के एक्सेस से वंचित कर दिया जाता है। 

साइबरसिक्योरिटी में “honeypot” का मतलब होता है एक ऐसा सिस्टम जो हैकर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है ताकि उनकी एक्टिविटीज़ ट्रैक की जा सके। स्कैमर्स ऐसे smart contracts का इस्तेमाल करते है जो असली लगते हैं, पर असल में उनमें ऐसे हिडन फीचर्स होते हैं जो यूज़र्स को अपना पैसा बेचने या विथड्रॉ करने से रोक देते हैं, ऐसे स्कैम्स बहुत ही आम होते हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट्स आम तौर पर सिंपल चेक्स पास कर लेते हैं, जिस वजह से उन्हें बिना एनलाइसिस के पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

Honeypot Scams कैसे काम करते हैं?

हर honeypot scam अलग हो सकता है, लेकिन ज़्यादा तर स्कैम्स एक ही तरीके से काम करते हैं। पर आम तौर पर ये कुछ इस तरह से काम करते है:

स्टेप 1

स्कैमर्स एक नया क्रिप्टोकरेंसी टोकन या smart contracts बनाते हैं जो बहुत प्रॉफिटेबल लगता है। ये एडवर्टाइजमेंट्स करते हैं जैसे:

  1. एक नयी DeFi इनिशिएटिव जो एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज़ का इस्तेमाल करती है। 
  2. एक ऐसा टोकन जो पैसिव इनकम या तगड़े रिवार्ड्स कमाने का पोटेंशियल रखता है। 

स्कैमर्स अपने प्रोजेक्ट को ऑथेंटिक दिखाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल वेबसाइट्स और फेक टेस्टीमोनिअल्स का भी इस्तेमाल करते हैं।

स्टेप 2

जब लोग इसमें इन्वेस्ट करते हैं, प्रोजेक्ट को ट्रैक्शन मिलती है और टोकन की प्राइस बढ़ जाती है। इससे FOMO (Fear Of Missing Out) वाले लोग ज़्यादा आकर्षित होते है। 

कुछ स्कैमर्स पहले छोटे सेल्स अलाव करते हैं ताकि ये लगे की बिज़नेस ठीक चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे लोग इन्वेस्ट करते हैं, ट्रैप टाइट हो जाता है।

स्टेप 3

आखिर में, इन्वेस्टर्स को पता चलता है की वो अपना पैसा बेच नहीं सकते या विथड्रॉ नहीं कर सकते। ये होता है उनके स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट लिमिटेशंस की वजह से, जो की हो सकती हैं:

  1. ऐसे वाइटलिस्ट फीचर्स जो सेल्स को सिर्फ कुछ स्पेसिफिक एड्रेस्सेस तक रेस्ट्रिक्ट करते हैं। 
  2. हाई सेलिंग टैक्स जो ट्रांसेक्शन्स को रोक लेता है। 
  3. लिक्विडिटी लॉक जो पैसा निकालने नहीं देता। 

जब तक इन्वेस्टर्स समझते हैं, scammers liquidity drain करके सारा पैसा लेकर भाग जाते हैं।

Honeypot-Scams

Honeypot कितने तरीके के होते है?

जटिलता पर निर्भर करके Honeypot चार तरीके के होते है: 

  1.  हाई इंटरेक्शन honeypot: इनकी तुलना pure honeypot से की जा सकती है, क्यूंकि ये बहुत सारे सर्विसेस रन करता है, लेकिन ये कम जटिल होने के साथ साथ कम डेटा होल्ड करता है। High-interaction honeypots का पर्पस फुल-स्केल प्रोडक्शन सिस्टम्स को रेप्लिकेट करना नहीं होता, लेकिन ये प्रोडक्शन सिस्टम्स के सारे कॉमन सर्विसेस रन करते हैं, जिसमे फंक्शनिंग ऑपरेटिंग सिस्टम्स भी शामिल होते हैं। 
  2. मिड इंटरेक्शन honeypot: ये एप्लीकेशन लेयर के कैरेक्टरिस्टिक्स को इमीटेट करते हैं, लेकिन इनका अपना कोई ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं होता है।
  3. लौ इंटरेक्शन honeypot: ये सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला honeypot होता है जो प्रोडक्शन एनवायरनमेंट में होता है। Low-interaction honeypots बस कुछ ही सर्विसेस रन करते हैं और इनका प्राइमरी पर्पस अर्ली वार्निंग डिटेक्शन टूल का होता है। बहुत सारे सिक्योरिटी टीम्स अपने नेटवर्क के अलग अलग सेग्मेंट्स में honeypots इनस्टॉल करते हैं क्यूंकि इसे सेट अप करना और मेन्टेन करना सिंपल होता है। 
  4. प्योर honeypot: ये लार्ज-स्केल, प्रोडक्शन सिस्टम होता है जो मल्टीप्ल सर्वर्स पे रन करता है। इसमें सेंसर्स होते हैं और कॉन्फिडेंशियल डेटा और यूज़र इनफार्मेशन शामिल होते है।

Honeypot-Scams

Honeypot Scams को कैसे पहचानें?

ट्रेड हिस्ट्री को देखकर honeypot scams को आइडेंटिफाई कर सकते हैं। क्रिप्टो को आपको कभी भी बाई और सेल करने की फैसिलिटी मिलनी चाहिए। अगर लोग बाई कर रहे हैं लेकिन सेल नहीं कर पा रहे, तो ये honeypot scams का इशारा हो सकता है। 

Data science का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसेक्शन बिहेवियर को एनालाइज कर के honeypot या नॉन-honeypot कॉन्ट्रैक्ट्स को आइडेंटिफाई किया जा सके।

Honeypot Scams से कैसे बचे?

Honeypot scams से बचने के लिए रिसर्च और डिटेल्स पे ध्यान देना काफी ज़रूरी है। ये रहे कुछ प्रीकॉशन्स:

  1. DYOR (Do Your Own Research): इन्वेस्टमेंट करने से पहले, हमेशा कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस को चेक करें। सिक्योरिटी ऑडिट्स को वेरीफाई करें।  अगर प्रोजेक्ट का वाइटपेपर कुछ ज़्यादा ही अच्छा लग रहा हो, तो शायद वह फ्रॉड हो। 
  2. भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स ही इस्तेमाल करें: सिर्फ भरोसेमंद सेंट्रलाइज्ड (CEX) और डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस (DEX) पर ही ट्रेड करें। अज्ञात टोकंस के लिंक्स से बचके रहे। 
  3. हाई रिटर्न्स पर विश्वास न करे: अगर कोई प्रोजेक्ट “गैरन्टीड प्रॉफ़िट्स” या 1000% APY की बात करे, तो वो honeypot scams हो सकते है। 
  4. इंवेस्टमेंट्स को डाइवर्सिफाई : कभी अपना पूरा पैसा एक टोकन में न लगाएं। डाइवर्सिफाई  करने से स्केम का रिस्क कम होता है।
आखिर मे…

Honeypot scams क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा नुक्सान करने वाले फ्रॉड्स में से एक है। ये स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को मैनिपुलेट करते हैं और इन्वेस्टर्स के FOMO और लालच का फायदा उठाते हैं। 

क्रिप्टोकरेंसी और DeFi की इवॉल्विंग दुनिया में इन्फोर्मेड रहना ही इनसे बचने का सबसे बेहतर तरीका है। जानकार बनिए ,सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक