Listen 0:00

Iceberg Orders क्या होते है? इन्हे कैसे इस्तेमाल करे?

Iceberg orders एक ऐसा तरीका है जो बड़े क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स के लिए काम आते है, जिसमे इन्वेस्टर्स अपने बड़े ऑर्डर्स को छोटे पार्ट्स में तोड़ते हैं, जो मार्केट में कम दिखते हैं।

हम अक्सर समुन्दर में “Iceberg” को देखते है, यह वो बर्फ के विशालकाय टुकड़े होते है जो की पानी के ऊपर दिखाई तो देते है पर उनका अधिकतर हिस्सा पानी के अंदर ही रहता है। 

क्या आपको पता है, ऐसा ही कुछ क्रिप्टो में भी होता है? हम बात कर रहे है Iceberg Orders के बारे में, यह ऑर्डर्स बड़े ऑर्डर्स को छोटे साइज वाले लिमिट ऑर्डर्स में डिवाइड करते हैं, जो की विज़िबल और हिडन पार्ट्स में स्प्लिट होते हैं। चलिए अच्छे से समझते है। 

Iceberg Orders क्या होते हैं?

आसान भाषा में कहा जाए, तो Iceberg orders एक तरह से क्रिप्टोकरेंसी बाई और सेल करने के तरीके होते है, खासकर तब जब लार्ज क्वान्टिटीज़ में ट्रांसेक्शन्स हो। अगर मार्केट में बड़ी शिफ्ट्स हो रही हो, जैसे की एक बार में 50,000 Bitcoin बाई या सेल करना, तो ये ट्रांसेक्शन आर्डर बुक्स में बहुत प्रोमिनेन्ट हो जाता है।

जब इन्वेस्टर्स को ऐसे बड़े ट्रांसेक्शन्स एक्सेक्यूट करने होते हैं, तब iceberg orders उनको छोटे छोटे ऑर्डर्स में डिवाइड करते हैं। क्रिप्टो मार्केट की हाई एक्टिविटी के बीच, ऐसे छोटे ट्रांसेक्शन्स को कोई नोटिस नहीं करता। और जब तक कोई नोटिस करता भी है, तब तक इन्वेस्टर ने ट्रांसेक्शन्स एक्सेक्यूट कर लिए होते हैं। 

हमे Iceberg Orders का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?

Iceberg orders मार्केट में पैनिक को प्रिवेंट करने का एक अच्छा तरीका है। एक स्ट्रक्चर्ड प्लेन के बेसिस पे, ट्रांसेक्शन्स को एक्सेक्यूट किया जाता है। इससे क्रिप्टोकरेन्सिस और डिमांड में ज़्यादा बड़ा बदलाव से बचाव होता है। ये ट्रेड्स आम तौर पर ब्रोकर के मदद से एक्सेक्यूट होते हैं जब तक स्केड्यूल कम्पलीट न हो जाए और टोटल आर्डर सेटल न हो जाए। 

Iceberg-Orders

Iceberg Orders कैसे काम करते है?

जब इन्वेस्टर्स को बड़े परिमाण में क्रिप्टो बाई या सेल करना होता है, तो वो iceberg orders का इस्तेमाल करते हैं। यह उन लोगों के लिए होते है जो ट्रेड करना चाहते हैं लेकिन मार्केट को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते। अपने आर्डर को छोटे पार्ट्स में डिवाइड करके, वो मार्केट पे डिमांड या सप्लाई का असर नहीं डालते क्यूंकि वह रेडर से दूर रहते हैं। 

उनका एहम गोल ये होता है की उनके सारे ऑर्डर्स चहिते प्राइस पर एक्सेक्यूट हो जाए। जैसे मान लो अगर आप ज़्यादा परिमाण में BTC बाई या सेल कर रहे हो, तो आप एक ट्रेडर होने के नाते यह तो नहीं ही चाहेंगे की दूसरे इन्वेस्टर्स के बाइंग प्रेशर से करेंसी का प्राइस इन्फ्लेट हो जाए। 

पर, आप iceberg order को कैसे आइडेंटिफाई करेंगे? शुरू करने के लिए, आपको लेवल-2 आर्डर बुक्स में डिगिंग करनी पड़ेगी। लेवल 1 बेसिक प्राइस डेटा देता है और यहाँ और कोई डिटेल नहीं होती। लेवल 2 ज़्यादा इनफार्मेशन देता है और मार्केट डेप्थ को दिखाता है, जो की 10 बेस्ट बिड्स और ऑफर प्राइसेस तक होता है। 

आखिर में…

Iceberg orders एक ऐसा तरीका है जो बड़े क्रिप्टो ट्रांसेक्शन्स के लिए काम आते है, जिसमे इन्वेस्टर्स अपने बड़े ऑर्डर्स को छोटे पार्ट्स में तोड़ते हैं, जो मार्केट में कम दिखते हैं। इससे मार्केट में अस्थिरता और बाइंग प्रेशर को रोका जाता है, जो प्राइस को चेंज कर सकता है। 

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।

 

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक