Listen 0:00

Latest Crypto News | 30th जून, 2025

इस हफ्ते का latest crypto news एक डायनामिक मार्केट को दिखाता है जो रेगुलेटरी प्रोग्रेस और altcoin ग्रोथ से फ्यूल हो रहा है, लेकिन चुनौतियाँ अभी भी हैं।

इस हफ्ते क्रिप्टो मार्केट एक सकारात्मक दौर से गुज़र रहा है, क्यूंकि न सिर्फ Bitcoin ग्रीन में है, बल्कि Ethereum ने भी गेन किया है, और साथ में altcoins भी काफी ऊपर गए हैं। और जानने के लिए इस हफ्ते की latest crypto news को डिटेल में पढ़िए। 

30th जून 2025 को, Coin Market Cap ने ₹285.24 trillion का ग्लोबल मार्केट कैप रिपोर्ट किया, जो की रीसेंट डिप्स से रिकवरी का सिग्नल देता है। ये एक बुलिश मार्केट को हाईलाइट करता है जिसे नए इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस का सपोर्ट मिला है, जिसका पूर्ण रूप से श्रेय जाता है प्रोग्रेसिव वर्ल्ड रेगुलेटरी न्यूज़ और ग्लोबल एक्सेप्टेन्स को। 

Latest crypto news के मुताबिक, Bitcoin अभी ₹9,273,743.52 पे ट्रेड कर रहा है और आखरी 24 घंटो में 1.12% का जम्प देखा गया है, जबकि पिछले 7 दिनों में एक ज़बरदस्त 7.07% का हाइक हुआ है। Ethereum, जिसका प्राइस ₹213,889.12 है, जो की पिछले 24 घंटो में 2.16% से ऊपर गया है और पिछले 7 दिनों में 11.78% की ग्रोथ दिखाई है, जो मार्केट के लीडिंग क्रिप्टोकरेन्सिस का स्ट्रांग मोमेंटम शो करता है।

Latest Crypto News के मुताबिक टॉप ट्रेंडिंग कॉइंस

इस latest crypto news में तीन स्टैंडआउट altcoins की बात की गयी है: Chainlink (LINK), Sui (SUI), और Hedera (HBAR).

  1. Chainlink, ₹1,148.97 पे ट्रेड कर रहा है, और इसने पिछले 7 दिनों में 13.13% से सर्ज किया है। 
  2. Sui, जिसका प्राइस ₹13.25 है, पिछले एक हफ्ते में 12.20% ऊपर गया है। 
  3. Hedera, ₹12.91 के प्राइस पर है, और इसने पिछले हफ्ते 9.82% का गेन भी दिखाया है, जो डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस में बढ़ती एडॉप्शन के चलते हुआ है।

Latest Crypto News के मुताबिक टॉप गेनर्स और लूज़र्स

Latest crypto news के मुताबिक, इस हफ्ते को 2025 का सबसे बुलिश हफ्ता माना जा रहा है। चलिए देखते हैं इस हफ्ते के टॉप गेनर्स और लूज़र्स कौन रहे:

Latest-Crypto-News

Latest Crypto News से जाने क्रिप्टो मार्केट बुलिश कैसे हुआ?

Latest crypto news एक ऐसे मार्केट को रिफ्लेक्ट करता है जहाँ पोसिटिव रेगुलेटरी सिग्नल्स और इंस्टीटूशनल इंटरेस्ट से थोड़ी बहुत राहत आयी है। Crypto Fear and Greed Index 62 तक पहुँच गया है, जो ये दिखाता है की इन्वेस्टर्स उम्मीद में हैं। ये इम्प्रूवमेंट Jerome Powell का क्रिप्टो के साथ बैंकिंग के काम को लेकर पोसिटिव ऐटिटूड, और भारत के Bitcoin reserve में दिलचस्पी, जैसे डेवलपमेंट्स से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही Ripple और SEC के बीच पेनल्टी को लेकर कोर्ट में चल रहे एक्टिव कांटेस्ट भी इस मार्केट सेंटीमेंट का हिस्सा हैं।

Latest Crypto News: पिछले हफ्ते की ट्रेंडिंग खबरे
  1. BJP के स्पोक्सपर्सन Pradeep Bhandari ने भारत सरकार को Bitcoin reserve कंसीडर करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो की आगे चलकर भारत में क्रिप्टो का फ्यूचर डिफाइन करने वाला एक ट्रेंड बन सकता है और ओवरआल मार्केट ऑप्टिमिस्म को बूस्ट करेगा। 
  2. FED Chairman Jerome Powell ने कहा है की Federal Reserve को बैंक्स के क्रिप्टो-सम्भंदित एक्टिविटीज़ में एंगेज करने से कोई दिक्कत नहीं है। ये इंस्टीटूशनल एडॉप्शन के लिए एक पोसिटिव सिग्नल है और मार्केट में आगे चलकर एक बुलिश सेंटीमेंट ट्रिगर कर सकता है। 
  3. Latest crypto news के मुताबिक, U.S. federal जज Analisa Torres ने Ripple और SEC के जॉइंट रिक्वेस्ट को $125M पेनल्टी कम करने के लिए मना कर दिया है, जिससे रेगुलेटरी अनिश्चितता बढ़ गयी है।
Latest Crypto News पर SunCrypto की राय

इस हफ्ते का latest crypto news एक डायनामिक मार्केट को दिखाता है जो रेगुलेटरी प्रोग्रेस और altcoin ग्रोथ से फ्यूल हो रहा है, लेकिन चुनौतियाँ अभी भी हैं। इन्वेस्टर्स को इस बुलिश मूवमेंट का फायदा उठाना चाहिए लेकिन सावधान भी रहना चाहिए; उन्हें अच्छी रिसर्च करनी चाहिए और मैक्सिमम ग्रोथ पोटेंशियल के लिए अपनी स्ट्रैटेजिज़ डाइवर्सिफाई करनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए, SunCrypto Academy को फॉलो करे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर