इन्वेस्टर्स मार्केट की ओवरऑल परफॉरमेंस को बीट करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। Leveraged ETFs उनमे से एक हैं। ये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स आम तौर पर क्रिप्टो मार्किट इंडेक्स, इंडस्ट्री, या एसेट क्लास को ट्रैक करते है, और फण्ड के रिटर्न को बूस्ट करने के लिए डेब्ट का इस्तेमाल करता है। सुनकर दिलचस्प लग रहा है ना? तो आइए, इसे थोड़ा और अच्छे से समझते हैं।
Leveraged ETFs क्या होते है?
Leveraged ETF एक ऐसी सिक्योरिटी होती है जो फाइनेंशियल डेरिवेटिव्स और डेब्ट का इस्तेमाल करके अंडरलाइंग इंडेक्स या किसी और एसेट के रिटर्न्स को एम्प्लिफाई करती है। कुछ Leveraged ETFs सिंगल स्टॉक्स और क्रिप्टो मार्केट के फ्यूचर प्राइसेस को ट्रैक करते हैं, जो पहले से वोलाटाइल ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी को और ज़्यादा कंबस्टिब्ल बना सकते हैं।
जब एक ट्रेडिशनल एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड अपने अंडरलाइंग इंडेक्स की सेक्युरिटीज़ को वन-टू-वन बेसिस पे ट्रैक करता है, वही एक Leveraged ETF आम तौर पर 2:1 या 3:1 रेश्यो का ऐम करता है। ये प्रोडक्ट्स ज़्यादा तर इन्डेक्सेस के लिए अवेलेबल होते हैं, जैसे Nasdaq 100 Index और Dow Jones Industrial Average।

Leveraged ETFs कैसे काम करते है?
Leveraged ETF कैसे काम करते है, ये समझने के लिए हमे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स को समझना होगा और कैसे लेवरेज अप्लाई होता है, ये भी समझना होगा। एक रेगुलर एक्सचेंज-ट्रेडेड फण्ड बस अंडरलाइंग इंडेक्स के एसेट्स को बाई करता है और उसकी परफॉरमेंस को ट्रैक करने का ऐम रखता है। लेकिन एक Leveraged ETF बॉरोइंग और डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल करके रिटर्न्स को मल्टीप्लाई करता है।
जैसे सोचो अगर S&P 500 एक दिन में 1% बढ़ता है, तो एक 2x Leveraged ETF 2% रिटर्न देने की कोशिश करेगा, और एक 3x Leveraged ETF 3% रिटर्न देने की कोशिश करेगा। इसका एहम लक्ष है डेली बेसिस पर एम्प्लिफाइड रिटर्न्स दिया जाए। लेकिन ये याद रखना ज़रूरी है की यह लेवरेज्ड प्रोडक्ट्स रोज़ रीबेलेंस होते हैं, और कम्पाउंडिंग और वोलैटिलिटी डीके के वजह से लॉन्ग-टर्म परफॉरमेंस एक्सपेक्टेड मल्टीप्ल से काफी अलग हो सकता है।

Leveraged ETFs के फायदे क्या हैं?
Ek Leveraged ETF का एहम फायदा है उसका रिटर्न्स को एम्प्लिफाई करने की क्षमता। जो ट्रेडर्स शार्ट-टर्म मार्केट मूवमेंट्स से जल्दी प्रॉफिट कमाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स काफी पोटेंशियल प्रोवाइड करते हैं। एक Leveraged ETF इन्वेस्टर्स को ये मौका देता है की वो बिना पूरा कैपिटल लगाए एक इंडेक्स या सेक्टर का ज़्यादा एक्सपोज़र ले सकें। उदहारण के लिए, एक 3x Leveraged ETF एक इन्वेस्टर को किसी विशेष इंडेक्स की मूवमेंट को तीन गुना कैप्चर करने का मौका दे सकता है, सिर्फ एक छोटे कैपिटल के साथ। ये हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड स्ट्रैटेजिज़ के लिए अपीलिंग होते हैं जहाँ टाइम फ्रेम छोटा हो और गोल रैपिड प्राइस चैंजेस पे कॅपिटलाइज़ करना हो।
बुल और बियर मार्केट्स में Leveraged ETFs कैसे परफॉर्म करते हैं?
Leveraged ETFs बुल और बियर मार्केट्स दोनों में सूटेबल हो सकते हैं, लेकिन ये अलग-अलग रिस्क्स और बढ़िया मौको के साथ भी आते हैं, जो मार्केट कंडीशंस पर निर्भर करते हैं:
बुल मार्केट्स
- एम्प्लिफाइड गेन्स का पोटेंशियल: बुल मार्केट में Leveraged ETFs काफी शाइन करते हैं। अगर अंडरलाइंग क्रिप्टो (जैसे Bitcoin) बढ़ता है, तो 2x या 3x ETF उस गेन को मल्टीप्लाई कर सकता है।
- शार्ट-टर्म फोकस: Leveraged ETFs को डेली रिटर्न्स एम्प्लिफाई करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए ये शार्ट-टर्म ट्रेड्स के लिए बेस्ट काम करते हैं। बुल मार्केट में, अगर आप मार्केट ट्रेंड्स को समझते हैं और जल्दी एक्शन लेते हैं, तो ये तगड़े प्रॉफ़िट्स दे सकते हैं।
- रिवर्सल्स का रिस्क: बुल मार्केट में, अनएक्सपेक्टेड पुलबेक्स से प्रॉफ़िट्स वाइप आउट हो सकते हैं। अगर मार्केट ऊपर भी जा रहा हो, तो भी ये रिवर्सल्स लॉस को ट्रिगर कर सकते हैं।
बियर मार्केट्स
- एम्प्लिफाइड लॉस: बियर मार्केट्स में Leveraged ETFs काफी रिस्की हो सकते हैं। अगर Bitcoin या कोई और क्रिप्टो एसेट गिरता है, तो 2x या 3x वाला ETF एम्प्लिफाइड लॉसेस एक्सपीरियंस करेगा। उदहारण के लिए, अगर Bitcoin 5% तक गिरता है, तो ETF में 10% या 15% का नुकसान हो सकता है।
- शॉर्टिंग के मौके: कुछ Leveraged ETFs मार्केट के गिरने पर प्रॉफिट करते हैं। बियर मार्केट में, अगर आप डिक्लाइन से प्रॉफिट कमाना चाहते हैं, तो ये एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ज़्यादा सूटेबल हो सकते हैं। लेकिन बुल मार्केट्स की तरह, यहाँ भी सही टाइमिंग की ज़रूरत होती है ताकि डेली रिसेट मेकनिज़्म से होने वाले बड़े लोसेसे से बचा जा सके।
- वोलेटाइल मार्केट्स: बियर मार्केट्स काफी वोलेटाइल होते हैं, क्यूंकि यहाँ प्राइस स्विंग्स कभी भी हो सकते हैं। Leveraged ETFs इन फ्लक्चुएशन्स को एम्प्लिफाई करते हैं, जिनको रिस्क मैनेजमेंट के बिना नेविगेट करना मुश्किल हो सकता है।
आखिर में…
Leveraged ETFs एक बहुत ही ख़ास फाइनांशियल इंस्ट्रूमेंट है जो किसी विशेष इंडेक्स या एसेट की डेली परफॉरमेंस को एम्प्लिफाई करने में मदद करता है। ये डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल करके लेवरेज को अचीव करते हैं, जिससे गेन्स और लॉसेस दोनों एम्प्लिफाई होते हैं। ये अनुभवी ट्रेडर्स के लिए आइडियल होते हैं और शार्ट-टर्म ट्रेडिंग स्ट्रैटेजिज़ के लिए परफेक्ट होते हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।