कड़ोड़ों यूज़र्स और हर दिन बिलियन डॉलर्स के ट्रांसेक्शन्स के साथ, क्रिप्टो मार्केट पिछले कुछ सालों में काफी ग्रो हुआ है। लेकिन इस निरंतर ग्रोथ के साथ कुछ चुनौतियाँ भी आयी हैं, खासकर लिक्विडिटी के मामले में। जब एक क्रिप्टो एक्सचेंज के पास अपनी इमीडियेट फिनांशल कमिटमेंट्स को कवर करने के लिए पर्याप्त लिक्विड एसेट्स नहीं होते, तब liquidity crisis हो सकती है। और हैक्स आजकल इस प्रॉब्लम का एक मेजर कारण बन गए हैं। इसी बात पे, चलिए इसको थोड़ा और गहराई से समझते हैं।
Liquidity Crisis क्या है?
जब कोई भी क्रिप्टो एक्सचेंज किसी अप्रत्याशित घटना, जैसे हैक या मार्केट क्रैश के वजह से कैश की कमी महसूस करता है, तो उसे liquidity crisis कहते हैं। ऐसे हालत में, एक्सचेंज के लिए अपने फिनांशल कमिटमेंट्स पूरे करना और विथड्रावल रिक्वेस्ट्स फुलफिल करना मुश्किल हो जाता है।
अगर हैक के केस में hot wallets (वो ऑनलाइन वॉलेट्स जो डेली ट्रांसेक्शन्स के लिए इस्तेमाल होते हैं) से फंड्स कोम्प्रोमाईज़ हो जाते हैं, तो एक्सचेंज का लिक्विडिटी ड्रेन हो सकता है। अगर एक्सचेंज विथड्रॉ रिक्वेस्ट्स को प्रोसेस नहीं कर पाता, तो यूज़र्स पैनिक कर सकते हैं। जब लोग ज़्यादा विथड्रावल रिक्वेस्ट्स करते हैं, तो एक्सचेंज के रिज़र्व्स पे और भी ज़्यादा प्रेशर पड़ता है और liquidity crisis और बढ़ जाता है।

हैक्स का Liquidity Crisis पर कैसा असर पड़ता है?
हैक्स क्रिप्टो एक्सचैंजेस के लिए liquidity crisis का एक मेजर कारण बन गए हैं। अगर हॉट वॉलेट्स सही तरीके से सुरक्षित नहीं हैं, तो हैक होने पर फंड्स परमानेंटली छुप जाते है। इससे एक्सचेंज की सॉल्वेंसी पे भी रिस्क आ जाता है, और फिनांशल लॉसेस भी तुरंत हो जाते हैं।
जब बात फैलती है, यूज़र्स जल्दी से अपने पैसे निकालने लगते हैं, ताकि और लॉस न हो। इस विथड्रावल रिक्वेस्ट्स की बढ़ोत्तरी से liquidity crisis की समस्या और भी बदतर हो सकती है। अगर ये liquidity crisis की समस्या जल्द से नहीं सुलझती, तो एक्सचेंज इन्सॉल्वेंसी का शिकार हो सकता है, जिससे वो या तो ऑपरेशन्स बंद कर देगा या फिर बाहरी फंडिंग की तलाश में रहेगा।
एक्सचेंज हैक्स के बाद फंड्स को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम लेते हैं?
जब हैक हो जाता है, क्रिप्टो एक्सचैंजेस को तुरंत एक्शन लेना पड़ता है, ताकि फंड्स को सुरक्षित किया जा सके और liquidity crisis को मैनेज किया जा सके। आम तौर पर ये स्टेप्स लिए जाते है:
- एसेट मूवमेंट्स को फ्रीज़ करना: एक्सचेंज डिपॉजिट्स और विथड्रॉवल्स को ससपेंड कर सकता है, जिससे liquidity crisis को कण्ट्रोल किया जा सके और नुकसान से बचा जा सके। जैसे 2019 में Binance ने एक हफ्ते के लिए ट्रांसेक्शन्स फ्रीज़ किए, और KuCoin ने हैक के बाद तुरंत फंड्स को फ्रीज़ कर दिया और हैक्ड वॉलेट्स से एसेट्स को मूव कर दिया।
- ट्रांसपेरेंट कम्युनिकेशन: ओपन कम्युनिकेशन से पैनिक को अवॉयड किया जा सकता है। उदहारण के तौर पर, Bybit के CEO ने, 2025 के हैक के बाद बस 30 मिनट्स के अंदर ही कम्युनिटी से बात की थी और लाइव स्ट्रीम के ज़रिए रिकवरी प्लान को समझाया था।
- इंडस्ट्री कोआर्डिनेशन: एक्सचैंजेस मिलके हैकर के एड्रेसेस को ब्लैकलिस्ट करते हैं, ताकि चुराए हुए फंड्स ट्रांसफर या लॉन्डर न हो सके। इस कंबाइंड एक्शन से हैकर का फंड्स लेकर भागना मुश्किल हो जाता है।
- सिक्योरिटी इन्वेस्टीगेशन: एक्सचैंजेस अपनी इंटरनल टीम को ब्रीच की जांच करने के लिए भेजते हैं। फॉरेंसिक एनालिसिस से ये समझना ज़रूरी होता है की हैक आखिर हुआ कैसे?

एक्सचैंजेस हैक के बाद Liquidity Crisis को कैसे मैनेज करते हैं?
Liquidity crisis का मैनेजमेंट रिकवरी का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा होता है। आम तौर पर इन स्ट्रैटेजिज़ का इस्तेमाल होता है:
- इन्शुरन्स और इमरजेंसी रिज़र्व्स: एक्सचैंजेस अपने पास इन्शुरन्स फंड्स या इमरजेंसी रिज़र्व्स रखते हैं। Jaise 2019 के हैक के बाद, Binance ने अपने Secure Asset Fund for Users (SAFU) से $40 million Bitcoin थेफ़्ट को कवर किया था और ये सुनिश्चित किया था की कोई भी यूज़र फंड्स कोम्प्रोमाईज़ न हो।
- कॉर्पोरेट कैपिटल और लोन्स: अगर रिज़र्व्स काफी नहीं होते, तो एक्सचैंजेस अपने कॉर्पोरेट कैपिटल या इमरजेंसी लोन्स लेते हैं। जैसे 2021 में, Liquid Global ने $120 million का लोन लिया था FTX से जब उन्होंने $90 million का लॉस एक्सपीरियंस किया था।
- एक्टिविटी ससपेंड करना: कुछ एक्टिविटीज़ को ससपेंड करना भी liquidity crisis मैनेजमेंट का एक हिस्सा हो सकता है। ट्रेडिंग कंटिन्यू रख सकते हैं ताकि मार्केट में पैनिक ना हो, लेकिन विथड्रॉवल्स को ससपेंड कर दिया जाता है जब तक एक्सचेंज अपनी फिनांशल पोजीशन की जांच नहीं कर लेता।
- ट्रांसपेरेंसी और गारंटी: यूज़र को भरोसा देने के लिए कम्युनिकेशन ज़रूरी होता है। कई एक्सचैंजेस proof of reserves पब्लिश करते हैं या स्टेटमेंट्स देते हैं, ये बताने के लिए की उनके पास पर्याप्त फंड्स हैं ताकि वो लोसेसे कवर कर सकें। Bybit ने भी ये बताया था की उनके सारे क्लाइंट’ एसेट्स 1:1 collateralized हैं, $1.5 billion हैक के दौरान भी।
क्रिप्टो एक्सचैंजेस चुराए हुए फंड्स को कैसे रिकवर करते हैं?
क्रिप्टो एक्सचैंजेस आम तौर पर किसी थेफ़्ट को परमानेंट नहीं समझते। ब्लॉकचैन ट्रांसेक्शन्स ट्रांसपेरेंट होने की वजह से चुराए हुए फंड्स को ट्रेस किया जा सकता हैं।
जैसे, 2020 में जब KuCoin हैक हुआ था, अटैकर्स के वॉलेट एड्रेसेस को इन्वेस्टिगेटर्स ने कुछ ही घंटो में ट्रेस कर लिया था, जिससे चुराया हुआ पैसा वापस मिल गया था।
कभी-कभी, हैकर्स खुद से ही चुराया हुआ पैसा वापस कर देते हैं, चाहे रिवॉर्ड के लिए हो या सेटलमेंट क पार्ट। जैसे 2021 के Poly Network हैक में हैकर ने $610 million से ज़्यादा पैसे वापस कर दिए थे जब उन्हें बाउंटी ऑफर की गयी थी।

आखिर में…
हैक्स की वजह से liquidity crisis एक क्रिप्टो एक्सचेंज को काफी नुक्सान पहुचा सकता है। लेकिन क्रिप्टो की दुनिया ने अतीत में हुए ब्रीचेस से काफी एक्सपीरियंस गेन किया है। मज़बूत मैनेजमेंट मेज़र्स जैसे इन्शुरन्स रिज़र्व्स, ओपन कम्युनिकेशन, और स्मार्ट लिक्विडिटी मैनेजमेंट एक्सचैंजेस को ऐसे हालातों से बचा सकता है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।