सेंट्रलाइज्ड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अक्सर क्रिएटर्स पर हाई कॉस्ट्स, लिमिटेड कण्ट्रोल, और सेंसरशिप के रिस्क का बर्डन डालते हैं, जिससे कंटेंट को सही तरीके से डिलीवर करना मुश्किल हो जाता है। ये सिस्टम्स मेहेंगे इंफ्रास्ट्रक्टर पर निर्भर करते हैं, जिसके कारण छोटे क्रिएटर्स के लिए कम्पीट करना काफी मुश्किल हो जाता है। यही पर आता है Livepeer, एक डीसेंट्रलाइज्ड, ब्लॉकचैन-बेस्ड सलूशन जो कॉस्ट्स को काफी कम करता है और यूज़र्स को एम्पोवेर करता है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
Livepeer क्या है?
Livepeer एक ब्लॉकचैन प्लेटफार्म है जो लाइव वीडियो ब्राडकास्टिंग के लिए एक डीसेंट्रलाइज्ड और डेमोक्रेटिक प्लेटफार्म क्रिएट करने पर फोकस करता है। इसका लक्ष है एक ट्रांसपेरेंट और ओपन इकोसिस्टम डेवलप करना जहाँ कोई भी लाइव वीडियोस ब्रॉडकास्ट, स्ट्रीम, और व्यू करने में भाग ले सके।
Livepeer यूज़र्स को अपने लाइव वीडियो ब्रॉडकास्टस होस्ट और ट्रांसकोड करने की सुविधा देता है, और नेटवर्क में उनके कंट्रिब्यूशंस के लिए उन्हें रिवॉर्ड भी करता है, जैसे की उनके कंप्यूटर की कम्प्यूटेशनल पावर प्रोवाइड करना। इसका एहम लक्ष है लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एक इन्क्लूसिव और एक्सेसिबल इंफ्रास्ट्रक्चर एस्टाब्लिश करना, जिसमे ट्रेडिशनल सोलूशन्स के तुलना में कम कॉस्ट और बेहतर क्वालिटी हो। अपने डीसेंट्रलाइज़ेशन के फोकस के साथ, Livepeer सेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म्स जैसे YouTube और Twitch का एक विकल्प प्रोवाइड करता है, जहाँ कण्ट्रोल और सेंसरशिप अक्सर क्रिटिसिज्म का सब्जेक्ट होते हैं।
जहाँ तक प्राइस मूवमेंट की बात है Livepeer के नेटिव टोकन LPT ने पिछले 24 घंटो में 7.97% का ग्रोथ दिखाया है और अभी ₹707 पे ट्रेड हो रहा है।

Livepeer कैसे काम करता है?
Livepeer लाइव वीडियो ब्रॉडकास्टस होस्ट और ट्रांसकोड करने के लिएडीसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। ये प्लेटफार्म एक टोकन इकॉनमी का इस्तेमाल करता है जिसमे यूज़र्स अपने नेटवर्क कंट्रिब्यूशंस के लिए रिवॉर्ड पाते हैं, चाहे वो अपना कंप्यूटर अवेलेबल करवा रहे हो या किसी और तरीके से कंट्रीब्यूट कर रहे हो। ये पूरा प्रोसेस कुछ इस तरह का होता है:
- एन्कोडिंग और स्ट्रीमिंग: एक यूज़र अपना लाइव वीडियो स्ट्रीम Livepeer नेटवर्क पर अपलोड करता है। वीडियो को मल्टीप्ल फोर्मट्स में एनकोड किया जाता है ताकि वो अलग अलग डिवाइसेस पर स्ट्रीम हो सके।
- ट्रांसकोडिंग: उसके बाद वीडियो मल्टीप्ल “transcoders” को डिस्ट्रीब्यूट की जाती है। ये ट्रान्सकोडर्स Livepeer नेटवर्क के नोड्स होते हैं जो वीडियो को अलग-अलग फोर्मट्स और रसोलूशन्स में री-एनकोड करते हैं। इससे वीडियो अलग अलग डिवाइसेस और इंटरनेट स्पीड्स के लिए एक्सेसिबल बन जाता है।
- ट्रान्सकोडर सिलेक्शन: ट्रान्सकोडर्स को सेलेक्ट किया जाता है एक स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के ज़रिए जो LPT टोकन का इस्तेमाल करता है। ट्रान्सकोडर्स वीडियो ट्रांसकोड करने का अधिकार पाने के लिए बिड करते हैं और उनकी वर्क क्वालिटी और कंप्यूटर पावर के बेस पर उन्हें LPT टोकंस से रिवॉर्ड दिया जाता है।

Livepeer के फायदे क्या है?
Livepeer के काफी सारे फायदे हैं, जैसे की:
- ये काफी सारे मेजर क्रिप्टोकरेंसी एक्सचैंजेस में इंटीग्रेटेड है।
- स्ट्रीमिंग और वीडियो कंटेंट को आसानी से शेयर किया जा सकता है।
- पैसिव इनकम के मौके भी अवेलेबल हैं।
- डेवलपर फैसिलिटीज़ की कोई कमी नहीं है।
- Ethereum foundation के कारण काफी हाई कम्पेटिबिलिटी भी मिलती है।
SunCrypto पर Livepeer कैसे खरीदे?
भारत में Livepeer या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से LPT को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
Livepeer सिर्फ एक टोकन नहीं है — ये एक परमिशनलेस, AI-एनहांस्ड वीडियो इकोसिस्टम के इंजन का काम करता है। चाहे बात हो जेनेरेटिव विज्युअल्स की या कॉस्ट-सेविंग इंफ्रास्ट्रक्चर की, ये स्ट्रीमिंग के नए युग की फाउंडेशन रख रहा है — जो क्रिएटिव, डीसेंट्रलाइज्ड, और ब्लॉकचैन पॉवर्ड है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।