क्रिप्टो की दुनिया काफी अनप्रेडिक्टेबल है, और कुछ अप्रत्याशित घटनाओ से प्राइस कभी भी ऊपर या निचे जा सकती है। 31st दिसंबर 2024 को एक ऐसी ही घटना घटी जिसने क्रिप्टो मार्केट को हिला दिया, ख़ास कर PEPE Coin के कम्युनिटी को। इस सर्ज का एहम कारण था Elon Musk का अपने X (पहले Twitter) प्रोफाइल पर किया गया एक छोटा सा बदलाव, जीससे PEPE Coin में इन्वेस्टर्स की इंटरेस्ट बढ़ गयी, जिसकी पहले काफी उपेक्षा की गयी थी। पर Musk ने ऐसा कौनसा बदलाव किया जो PEPE Coin की प्राइस को इतना बूस्ट दे गया? चलिए देखते हैं।
Musk ने ऐसा क्या किया जो PEPE Coin की प्राइस को इतना ऊपर ले गया?
Elon Musk, जो की क्रिप्टो स्पेस में मीम कल्चर के लीडर है, ने हमेशा अपने छोटे छोटे इशारों से मार्केट ट्रेंड्स को प्रभावित किया है। Dogecoin (DOGE) और Shiba Inu (SHIB) जैसे कॉइंस के प्राइस सर्ज में उनकी भागीदारी के बारे में तो सबको पता है, और उन्होंने यह पहले भी दिखाया है की उनका एक ट्वीट या एक्शन मार्केट प्राइस पे कितना बड़ा प्रभाव दाल सकता है। कुछ इसी तरह 31st दिसंबर को, Musk ने Memecoin सिन पे एक सूक्ष्म पर तगड़ा पंच दिया, जो ना सिर्फ इन्वेस्टर्स, बल्कि पब्लिक को भी सरप्राइज कर गया।
Musk ने अपने X अकाउंट का नाम “Kekius Maximus” रखा और अपनी प्रोफाइल पिक्चर को Pepe the Frog मीम से बदल दिया। जैसे ही उन्होंने यह किया, उनके लाखों फ़ॉलोअर्स में उत्सुख्ता का माहौल बन गया। Musk और Pepe का संगठन कोई रैंडम बात नहीं थी। Pepe मीम काफी पुराणी इंटरनेट कल्चर का हिस्सा है, और समय के साथ, इस मीम ने अपनी आइडेंटिटी को इवॉल्व किया और क्रिप्टो इंडस्ट्री में PEPE Coin के नाम से मशहूर हो गया।

PEPE Coin के होल्डर्स और Memecoin फैंस के लिए, Musk के एक्शन्स एक तरह के वेलिडेशन जैसा था। इस कॉइन की प्राइस, जो काफी समय से फ्लैट थी, अचानक से ऊपर जाने लगी। इन्वेस्टर्स ने इससे यह समझा की इस कॉइन को मेनस्ट्रीम पहचान मिलने की संभावना काफी ज़्यादा है।
अभी PEPE Coin की प्राइस ₹0.001713 है और पिछले 24 घंटो में 12.51% का प्राइस सर्ज देखा गया है। आप नीचे दिए गए ग्राफ से इस सर्ज का अंदाजा लगा सकते हैं।

PEPE Coin के इन्वेस्टर्स ने इतनी तगड़ी रिएक्शन क्यों दी?
कई फैक्टर्स ऐसे हैं जो यह एक्सप्लेन करते हैं की PEPE Coin के इन्वेस्टर्स ने Musk के X प्रोफाइल चेंज पर इतनी जल्दी रियेक्ट क्यों किया। सबसे पहले, Musk का प्रभाव क्रिप्टो स्पेस में बहुत बड़ा है। उनका Dogecoin को सपोर्ट करना यह प्रमाण करता है की उनकी एक्शन्स मार्केट को मूव करने की क्षमता रखती हैं। PEPE Coin के लिए, Musk का प्रोफाइल चेंज सिर्फ एक ऑनलाइन जोक ही नहीं था—यह इस कॉइन के भविष्य का टर्निंग पॉइंट भी हो सकता है।
दूसरा, Memecoins का नेचर ही ऐसा होता है की वो वायरल ट्रेंड्स और कम्युनिटी-ड्रिवेन हाइप के ऊपर काम करते हैं। Musk का मीम कल्चर के लिए प्यार काफी जाना माना है, और यह घटना उस प्रेम भाव को और बढाती है। क्योंकि इन्वेस्टर्स क्रिप्टोकरेंसी के मज़ेदार पक्ष से आकर्षित होते हैं, इसलिए वो इस घटना से भी काफी उत्सुकः हुए। उनको लगा की PEPE Coin फिरसे वायरल हो सकता है, क्यों की अब यह कॉइन एक ऐसे पर्सनालिटी के साथ जुड़ गया है जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक है।
PEPE Coin का प्राइस सर्ज Memecoin मार्केट के लिए क्या मायने रखती है?
31st दिसंबर 2024 को PEPE Coin की प्राइस में जो सर्ज देखा गया, वो सिर्फ एक शार्ट-टर्म स्पाइक नहीं था। यह Memecoin स्पेस में एक बड़ा ट्रेंड है, जहाँ कम्युनिटी का प्रभाव और सेलिब्रिटी इंडोर्समेंट इतनी ज़रूरी हो गयी है की अब यह टेक्नोलॉजी या इकनोमिक फॉउण्डेशन्स से ज़्यादा मायने रखते हैं। जैसे जैसे हम 2025 में आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे की कैसे और भी Memecoins सेलिब्रिटी इन्वॉल्वमेंट, वायरल ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर की वजह से प्राइस सर्ज देखेंगे।
आखिर मे…
PEPE Coin का सर्ज यह साबित करता है की Memecoin मार्केट और कल्चरल फिगर्स का फिनांशियल मार्किट पे प्रभाव कितना ज़्यादा हो सकता है। जब तक इंटरनेट कल्चर ज़िंदा रहेगा और Musk जैसे फिगर्स इसमें भाग लेते रहेंगे, तब तक मीम और पैसो के बीच की रेखा धुंदली होती जायेगी, और क्रिप्टो की दुनिया में नए सरप्राइज़ेज़ देखने को मिलते रहेंगे।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।