Listen 0:00

पॉलीगॉन के फाउंडर ने किया अपडेट्स का ऐलान

अभी कुछ समय पहले, पॉलीगॉन के फाउंडर संदीप नेलवाल ने POL टोकन की उन्नति के साथ-साथ Polygon 2.0 के मूल्य स्तर को संबोधित करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया था।

संदीप नैलवाल जो की पॉलीगॉन के फाउंडर हैं, उन्होंने हाल ही में अपने कुछ ट्वीटस से पॉलीगॉन  में आने वाले  कुछ अपडेट्स  के बारे में जानकारी दी जिसमे उन्होंने POL की क्षमताओं के बारे में बताया जो की एक इनोवेटिव एनहांसमेंट है Polygon 2.0 के लिए , यह डेवलपमेंट, लेयर 2 (L2)सोलूशन्स में ज़रूरी बदलाव लाने का मकसद रखती हैं ,जिससे स्टेकिंग और नेटवर्क सिक्योरिटी बेहतर बनती है। POL लोगों को अपने टोकनस को अलग अलग ब्लॉकचैनस में स्टेक करने देगा और वापस स्टेक करने से जुड़े रिस्क को भी काम करेगा। और जब भी Polygon 2.0 आएगा तब पूरा सिस्टम एक चेंन से बदल कर L2 सोलूशन्स का एक नेटवर्क बन जाएग। 

पॉलीगॉन के फाउंडर ने दिए अपडेट्स  

POL आजाने के बाद पॉलीगॉन का प्रूफ ऑफ़ स्टेक (POS) एक L2 सोलूशन्स के बड़े नेटवर्क में बदल जाएगा।  वैलिडेटर्स  अब सिर्फ एक काम तक सीमित नहीं रहेंगे।  वो अब हब सिक्यूरिटी, क्रिप्टोग्राफ़िक प्रुफ को बनाना और सीक्वेंसर्स की तरह ग्रुप ट्रांसक्शन्स भी कर सकते हैं।

POL के आने के साथ एक कांसेप्ट और आया है जिसे “enshrined re-staking” कहा गया।  ये यूज़र्स को नेटवर्क में रह कर अपने टोकंस अलग अलग चेन्स में स्टेक करने देता है। और ये  सेंट्रलाइज़ेशन से जुड़े खतरों को भी कम करता है।  और तो और POL की दो सबसे बड़ी विशेषताएं हैं कि, चेन सिक्यूरिटी तो देता ही है पर साथ ही साथ लेयर्स और DACs को भी एकत्रित करता है।  

संदीप नैलवाल का ट्वीट

बिटकॉइन और इथेरेयम की तरह, POL टोकन, टोकन डिज़ाइन में तीसरी ईवोलुशनरी स्टेज को और पॉवरफुल बना रहा है ।  नैलवाल ने बताया है कि, POL एक अलग तरह का टोकन है क्युकी इसमें होल्डर्स को कई सारे नेटवर्क्स को सिक्यूरिटी देने का और अलग अलग रोल्स निभाने का मौका मिलता है जो की इसे एक बहुत ही प्रोडक्टिव और वर्सटाइल टोकन बनता है।   

क्या इतनी हलचल के बाद बढ़ेगा पॉलीगॉन का दाम? 

17 अगस्त को ऑल्टकॉइन का मार्केट क्रैश होने के बाद MATIC का प्राइस  $0.60 (₹50) के नीचे ही रहा है।  लेकिन पॉलीगॉन ब्लॉकचैन की एक्टिविटी को देखते हुए नेटवर्क की आर्थिक स्तिथि में बढ़त देखि गयी है। 20 अगस्त को पॉलीगॉन नेटवर्क को इस्तेमाल करने वाले एक्टिव एड्रेस 182,370 पे गिरे।  पर 28 अगस्त ये वापस 238,690 पर छलांग मारे। एक्टिव एड्रेसेस, वॉलेट ऍड्रेसेस की वो संख्या होती है जो हर दिन ट्रांसक्शन करती है।  इस संख्या के बढ़ने का मतलब है की लोग ट्रांसक्शन करने के लिए नेटिव टोकन का ज़्यदा इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे मार्केट डिमांड बढ़ जाती है।  

ध्यान देने वाली बात ये है की MATIC का प्राइस 20 % गिरने के बाउजूद, नेटवर्क में एक्टिविटी का 30% उछाल है।  ये प्राइस गिरने और नेटवर्क एक्टिविटी में उछाल का अंतर एक संकेत हो सकता है कि बुलिश मार्केट का आगमन जल्द ही होने वाला है। और तो और संदीप नैलवाल का POL  टोकन का ऐलान साफ़ साफ़ जता रहा है की आने वाले दिनों में नेटवर्क में और एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।  

निष्कर्ष

पॉलीगॉन के फाउंडर संदीप नैलवाल का POL  टोकन और Polygon का ऐलान करना Layer 2 सलूशन की तरफ एक बड़ा कदम है।  POL के अपने कुछ खास फायदे हैं जैसे क्रॉस चेन स्टेकिंग और enshrined re-staking जो टोकंस की सेंट्रलाइज़ेशन की दिक्कत को देखता है और टोकंस की यूटिलिटी को बदल सकता है। पॉलीगॉन के प्राइस में उतर चढाव होने के बाउजूद, नेटवर्क एक्टिविटी काफी देखने को मिली।  और ये मार्केट में एक पॉजिटिव बदलाव ला सकता है। POL टोकन का आना एक अच्छा संकेत है क्युकी ये MATIC होल्डर्स को एक आत्मविश्वास देती है ताकि ज़्यदा से ज़्यदा लोग नेटवर्क में शामिल हो। 

पॉलीगॉन के फाउंडर संदीप नैलवाल से संबंधित और भी जानकारी के लिए , Suncrypto Academy पर जाएं।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Related Posts

tokenization

Tokenization क्या होती है? समझे 2026

Tokenization आज के इस डिजिटल ज़माने में एसेट्स को हैंडल करने के तरीके को बदल

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों