क्रिप्टोकरेंसी मार्केट लेट 2025 में privacy coins की एक ज़बरदस्त कमबैक देख रहा है। नवंबर की शुरुआत तक, इस सेक्टर का कंबाइंड मार्केट कैप लगभग 80% तक ऊपर भाग गया, और थोड़ी देर के लिए $24–25 billion मार्क को क्रॉस कर दिया। इस रैली को लीड करते हुए, Zcash (ZEC) ने पिछले सात सालों का अपना हाईएस्ट प्राइस हिट किया, जबकि Dash (DASH) ने तीन साल का हाई टच किया। पर अब सवाल ये आता है की privacy coins के इस धमाकेदार रैली के पीछे क्या वजह है? चलिए समझते है।
Privacy Coins क्या होते है?
Privacy coins वो क्रिप्टोकरेन्सिस होती हैं जो खासकर इस तरह से डिज़ाइन की जाती हैं की यूज़र की गोपनीयता को सुरक्षित रखा जा सके—ट्रांसेक्शन के सेन्डर, रिसीवर, और अमाउंट जैसे डिटेल्स को छुपाके। Bitcoin के पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट लेजर से अलग, जहाँ एनालिटिक्स फर्म्स काफी बार आइडेन्टिटीज़ ट्रेस कर लेती हैं, privacy coins एडवांस्ड क्रिप्टोग्राफ़िक टेक्निक्स, जैसे zero-knowledge proofs, रिंग सिग्नेचर्स, या मिक्सिंग प्रोटोकॉल्स—इस्तेमाल करती हैं ताकि ऑन-चैन लिंकबिलिटी ब्रेक हो जाए और फाइनेंसियल प्राइवेसी बेहतर हो।

Zcash मज़बूत प्राइवेसी कैसे प्रदान करता है?
Zcash, privacy coins में प्रोटोकॉल-लेवल प्राइवेसी का फ्लैगशिप बना हुआ है। ये दो तरीकों के ट्रांसेक्शन्स ऑफर करता है:
- Transparent (पब्लिक, Bitcoin जैसा)
- Shielded (जीरो-नॉलेज प्रूफ्स के ज़रिए फूल प्राइवेसी)
Network Upgrade 5 (NU5) और Halo 2 प्रूविंग सिस्टम पर स्विच के बाद, Zcash ने “ट्रस्टेड सेटअप” सेरेमनी को हटा दिया, जिससे इसका प्राइवेसी मॉडल पूरी तरह से ट्रस्टलेस हो गया। एहम इम्प्रूव्मेंट्स में शामिल है:
- यूनिफाइड अड्रेस्सेस जो फंड्स को अपने आप शील्डेड Orchard pool में रूट करती हैं।
- शील्डेड ट्रांसेक्शन्स अब और फ़ास्ट और चीप हो गयी हैं।
- ऑन-चैन एडॉप्शन का ग्रोथ—ज़्यादा कॉइंस और हाई पर्सेंटेज ट्रांसेक्शन्स अब शील्डेड हो रही हैं।
- आने वाला हाल्विंग इवेंट जो एक सप्लाई-शॉक कैटेलिस्ट का काम कर रहा है।
इन अपग्रेड्स ने Zcash को आज के टाइम के सबसे टेक्निकली एडवांस्ड privacy coins में से एक बना दिया है।

Dash ने ऑप्शनल प्राइवेसी कैसे अचीव किया?
Dash privacy coins के बीच एक अलग एप्रोच लेकर आता है: स्पीड और युजबिलिटी को ऑप्शनल प्राइवेसी के साथ प्रिऑरिटाइज़ करके। इसका प्राइवेसी फीचर, जो पहले PrivateSend के नाम से जाना जाता था, CoinJoin पर बेस्ड है—एक नॉन-कस्टोडियल मिक्सिंग मैकेनिज्म जो मास्टरनोड के मदद से कोआर्डिनेट होता है। यूज़र्स मिक्सिंग को मैन्युअली इनेबल कर सकते हैं और ज़्यादा स्ट्रांग प्लॉसिबल डिनायबिलिटी के लिए राउंड्स भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
प्राइवेसी के अलावा, Dash ऑफर करता है:
- InstantSend, जिससे ट्रांसेक्शन्स नियर-इंस्टेंट फाइनलाईज़ हो जाती हैं।
- Chain Locks, जो ब्लॉकचैन रीऑर्गनाइजेशंस को प्रिवेंट करता है।
- एक्सट्रेमली लौ फीस और कंस्यूमर-फ्रेंडली वॉलेट एक्सपीरियंस
ये कॉम्बिनेशन Dash को एक प्रैक्टिकल “digital cash” बनाता है जिसमे ऑप्ट-इन प्राइवेसी है, डिफ़ॉल्ट अनोनिमिटी नहीं।

Privacy Coins ने ज़बरदस्त ग्रोथ दी कैसे?
Privacy coins के करंट सर्ज के पीछे चार मेजर फोर्सेस हैं:
- प्राइवेसी का नया डिमांड: जैसे-जैसे KYC-हैवी ऑन-रैम्पस और ब्लॉकचैन सर्वेलेंस टूल्स एग्रेसिव हो रहे हैं, ट्रेडर्स उन एसेट्स में रोटेट कर रहे हैं जो अभी भी मीनिंगफुल फाइनेंसियल प्राइवेसी ऑफर करते हैं।
- टेक्निकल ब्रेकआउट्स: Zcash ने अपना मल्टी-ईयर दोनट्रेंड तोड़ दिया, जिससे ट्रेंड-फॉलोइंग अल्गोरिथ्म्स ट्रिगर हुए और पूरा privacy coins सेक्टर पंप हो गया।
- डेरिवेटिव्स फीडबैक लूप: ओपन इंटरेस्ट स्पाइक, शार्ट स्क्वीज़ेस, और पोसिटिव फंडिंग रेट्स ने रैली को और एम्प्लिफाई कर दिया।
- नरेटिव और अटेंशन: मल्टी-ईयर हाइस की हेडलाइंस, हाई-प्रोफाइल कॉल्स, और आने वाले Zcash halving ने फ्रेश मोमेंटम क्रिएट किया।
आखिर में…
नवंबर 2025 में privacy coins का 80% रैली सिर्फ शार्ट स्क्वीज़ नहीं लगता—ये सिग्नल करता है की मार्केट दोबारा फाइनेंसियल प्राइवेसी को वैल्यू कर रहा है, ख़ासकर जब सर्वेलेंस ग्रो हो रही है। Zcash और Dash दोनों फ़ण्डामेंटली अलग अप्प्रोचेस इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जैसे ही नेरेटिव गोपनीयता और सेंसरशिप रेसिस्टेंस की तरफ शिफ्ट होता है, दोनों बेनिफिट करते हैं।
हालांकि, रेगुलेटरी हेदविन्डस privacy coins की लॉन्ग-टर्म विजबिलिटी के सबसे बड़े थ्रेट्स हैं। इन्वेस्टर्स को एक्सपोज़र लेने से पहले लोकल रेगुलेशंस, एक्सचेंज अवेलेबिलिटी, और प्रॉपर प्राइवेसी प्रक्टिसेस को अच्छे से रिसर्च करना चाहिए। हमेशा की तरह इन कॉइंस में इन्वेस्ट करते वक़्त क्लियर रिस्क मैनेजमेंट और इवॉल्विंग ग्लोबल रेगुलेटरी लैंडस्केप का अवेयरनेस ज़रूरी है।
Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।