Solana memecoins की फ़ास्ट-मूविंग दुनिया में, एक प्लेटफार्म ने पूरे 2025 के दौरान कन्सिस्टेंटली सीन को डोमिनेट किया है – Pump fun। टोकन क्रिएशन को बहुत ही आसान बनाकर, एक ट्रांसपेरेंट लिक्विडिटी मॉडल के साथ पेअर करके इस प्लेटफार्म ने हज़ारों डेप्लॉयर्स और ट्रेडर्स की इमेजिनेशन (और वॉलेट्स) कैप्चर करने में मदद की। इसी बात पर आइए समझते है की कैसे इस प्लेटफार्म ने ये डोमिनेनेन्स अचीव की।
Pump fun क्या है और कैसे काम करता है?
Pump fun एक Solana-नेटिव लॉन्चपैड है जिससे कोई भी बिना कोडिंग के सिर्फ कुछ क्लिक्स में memecoin क्रिएट और लॉंच कर सकता है। ट्रेडिशनल फेयर-लॉन्चेस या प्रिसेल मॉडल्स जहाँ स्कैम्स काफी कम थे, Pump fun एक बॉन्डिंग-कर्व मैकेनिज्म यूज़ करता है जो अर्ली प्राइस डिस्कवरी को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर देता है।
चलिए विस्तार से समझते है:
- एक नया कॉइन अप्प्रोक्स 800 million टोकंस के साथ बॉन्डिंग-कर्व कॉन्ट्रैक्ट में शुरू होता है।
- बाइयर्स सिक्वेन्शियलि टोकंस पर्चेस करते हैं; हर बाई के साथ प्राइस प्रेडिक्टब्ली राइज़ होती है क्यूंकि कर्व पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और ऑन-चैन होता है।
- जब पूरा बॉन्डिंग-कर्व सप्लाई सेल हो जाता है (मार्केट कैप प्रीडिफाइंड थ्रेशहोल्ड हिट करती है), टोकन अपने आप “ग्रेजुएट” हो जाता है।
- ग्रेजुएशन के बाद लिक्विडिटी PumpSwap (Pump fun का खुद का DEX) पर माइग्रेट होती है और LP टोकंस परमानेंटली बर्न हो जाते हैं।
- LP टोकंस बर्न करने से लिक्विडिटी हमेशा के लिए लॉक हो जाती है – इसे सिर्फ नार्मल ट्रेडिंग के मदद से रिमूव किया जा सकता है, जिससे क्लासिक रग-पुल रिस्क्स लगभग एलिमिनेट हो जाते हैं।
- क्रिएटर्स को लॉंच करने के लिए अपफ्रंट कुछ पे नहीं करना पड़ता; सिर्फ ~0.015 SOL का छोटा सा फिक्स्ड फी फाइनल लिक्विडिटी पूल से डेडक्ट होती है।
यही स्टैण्डर्ड, लौ-फ्रिक्शन पाथ ही असली कारण है जिससे Pump fun 2025 में Solana डिजेन्स की डिफ़ॉल्ट चॉइस बन गया .
Pump fun ने Solana Memecoins को कैसे कैप्चर किया?
Pump fun की डोमिनेंस का सीक्रेट सिंपल है: प्लेटफार्म ने क्रिएटर्स और बाइयर्स के दो बड़े पैन पॉइंट्स सॉल्व कर दिए है – हाई फ्रिक्शन और रग -पुल का निरंतर डर। कॉम्पिटिटर्स थे, लेकिन किसी ने भी इस प्लेटफार्म के इंस्टेंट लॉन्चेस, ट्रांसपेरेंट बॉन्डिंग-कर्व प्राइसिंग, और परमानेंटली लॉक्ड लिक्विडिटी का कॉम्बिनेशन मैच नहीं किया।
जब 2025 की Solana मीम सीजन एक्सप्लोडे हुई, ट्रेडर्स वहीँ गए जहाँ मैक्सिमम एक्शन कंसन्ट्रेटेड था। ये सेल्फ-रेफोर्सिंग फ्लाईवील ही Pump fun को अपसविंग्स के दौरान सभी ग्रेजुएटेड टोकंस में ~75-80% मार्केट शेयर पर सस्टेन करता रहा। जब July 2025 में चैलेंजर LetsBonk ने रेवेन्यू और वॉल्यूम में इस प्लेटफार्म को ब्रिफ्ली ओवरटेक किया, डेप्लॉयर्स और बोट्स जल्दी वापस आ गए जब Pump fun ने अग्ग्रेसिव PUMP टोकन बाईबैक्स और लुक्रेटिव Project Ascend क्रिएटर रेवेन्यू-शेयरिंग प्रोग्राम लॉंच किया।

Pump fun ने अपने मार्केट शेयर और रेवेन्यू को कैसे बढ़ाया?
2025 एक रोलरकास्टर साल था, लेकिन Pump fun बार-बार अपनी रेसिलिएंस को साबित करता रहा। January के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फी डेज़ से लेकर July के डिप तक, प्लेटफार्म हर बार मज़बूती से बाउंस-बैक करता रहा। August 2025 में Pump fun ने ~74% सेवन-डे मार्केट शेयर रिक्लेम किया, $13.5 million का रेवेन्यू वीक जेनेरेट किया और क्युमुलेटिव फीस को $800 million लाइफटाइम क्रॉस कर दिया। स्ट्रेटेजिक बाईबैक्स (कई बार वीकली रेवेन्यू का 90%+ तक इस्तेमाल करते हुए) और Project Ascend पेआउट्स जो $16 million क्रॉस कर गए, मोमेंटम को फिर से रोर करने वाले असली वेपन्स थे।
क्या Pump fun अपने डोमिनेंस को मेन्टेन कर पायेगा?
August का रिबाउंड ये साफ़ दिखाता है की Pump fun का कोर फ्लाईवील – इजी लॉन्चेस + लॉक्ड लिक्विडिटी + ट्रेडर कंसंट्रेशन, अभी भी स्ट्रांग स्पिन कर रहा है। जब तक अग्ग्रेसिव बाईबैक्स और क्रिएटर इन्सेन्टिव्स कंटिन्यू करते रहेंगे, इस प्लेटफार्म के 70-80% Solana memecoins लॉन्चेस पर होल्ड बनाए रखने के काफी मज़बूत चान्सेस हैं, यहाँ तक की क्वाइट पीरियड्स में भी।
लेकिन, July ने ये भी साबित किया की डोमिनेंस कभी भी स्लिप हो सकती है अगर कोई हुंगरिएर राइवल फीस अंडरकट करे या एक्सेक्यूशन इम्प्रूव करे। ऑनगोइंग क्लास-एक्शन लिटिगेशन एक और वाइल्डकार्ड है जो लिस्टिंग रूल्स, रेवेन्यू प्रोग्राम्स, या ग्रेज्युएशन्स मॉडल में चेंजेस फाॅर्स कर सकता है।
आखिर में…
Pump fun पुरे memecoin इकोसिस्टम का डिफ़ॉल्ट इंफ्रास्ट्रक्चर बन गया है। अब ये देखना इंटरेस्टिंग होगा की क्या ये प्लेटफार्म नई कॉम्पिटिटर्स और लीगल हेदविन्डस के अगेंस्ट अपनी पोजीशन डिफेंड कर पाटा है या नहीं। एक चीज़ तो सर्टेन है: जब तक memecoins Solana की धरकन बने रहेंगे, Pump fun एक्शन के सेंटर में ही रहेगा।
Disclaimer: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।