Listen 0:00

Pump fun ने 12 मिंटो में $600M कैसे रेज़ किए? क्या ये अब भी ग्रो कर रहा है?

Pump fun का $600 million ICO एक लैंडमार्क मोमेंट है, पर अभी ये कॉइन पूरी तरह से गिरा हुआ है, और देखना ये है की क्या यह टोकन दोबारा क्रिप्टो मार्केट में अपना नाम बना पाता है या नहीं।

Pump fun जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिटेल क्रिप्टो यूज़र्स का ध्यान काफी यूनिक तरह से खींचा है। Solana पर लांच हुए इस प्लेटफार्म ने टोकन क्रिएशन के प्रोसेस को एकदम वायरल बना दिया है, बस ये नहीं, लाइवस्ट्रीम्ड लॉन्चेस और आसान मैकेनिक्स की वजह से ये प्लेटफार्म रिटेल इन्वेस्टर्स के बीच एक फेनोमेनन बन गया है। 

July 2025 के $600 million के Initial Coin Offering (ICO) के बाद, Pump fun ने DeFi की दुनिया में काफी बड़ा इम्पैक्ट डाला। चलिए समझते हैं की इस प्लेटफार्म ने इतने पैसे कैसे रेज़ किए।

Pump fun का टोकन लॉंच इतना यूनिक क्यों है?

Pump fun की सबसे बड़ी ताकत है उसकी एक्सेसिबिलिटी, कहने का मतलब है कोई भी बंदा सिर्फ कुछ मिंटो में अपना टोकन क्रिएट करके लॉंच कर सकता है। इतना लो बैरियर होने की वजह से रिटेल यूज़र्स ने इस प्लेटफार्म पर रश कर दिया, इतना ही नहीं, 2024 के अंत तक Solana के 71% टोकन लॉन्चेस Pump fun के थ्रू हो रहे थे। 

प्लेटफार्म का खुद का टोकन, PUMP, लॉंच हुआ था 125 billion टोकंस के सेल के साथ— जो की टोटल 1 trillion सप्लाई का सिर्फ 12.5% था। ये टोकंस सिर्फ 12 मिंटो में सेल आउट हो गए और $600 million जेनेरेट किए — कुछ ऑनचैन स्वैप्स के थ्रू, और बाकी मेजर एक्सचैंजेस जैसे Kraken और KuCoin पर। ट्रांसफर 72 घंटो तक डिसएबल होने की वजह से अर्ली FOMO और ज़्यादा बढ़ गया, और इससे ये एक हाई-स्पीड मीम इंजन बन गया।

pump-fun

Pump fun के $600 Million सेल ने DeFi को कैसे बदला?

Pump fun का ICO एक $700 million प्राइवेट सेल के बाद आया, जिससे प्लेटफार्म ने टोटल $1.2 billion कैपिटल रेज किया, और वैल्यूएशन $4 billion तक पहुंच गयी। ये पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट हुआ, जैसे की Kolscan का एक्वीजीशन, जिससे रियल-टाइम टोकन कॉन्ट्रैक्ट विजिबिलिटी मिलती है। 

Pump fun का ट्रेडिंग प्लेटफार्म, PumpSwap, ने सिर्फ 48 घंटो में $60 million से ज़्यादा फीस जेनेरेट की — जिसका एक हिस्सा टोकन बाईबैक्स में गया ताकि सप्लाई कम हो सके। कुछ समस्याएं Gate.io जैसे एक्सचैंजेस पर आए, लेकिन Pump fun ने प्रतिपूर्ति देकर DeFi के प्रति अपना कमिटमेंट दिखाया।

Pump fun के रिटेल FOMO का राज़ क्या है?

Pump fun का पूरा इकोसिस्टम रिटेल FOMO पर चलता है। Solana की लौ-कॉस्ट ट्रांसेक्शन्स और वायरल मार्केटिंग का कॉम्बो इसे काफी पावरफुल बनाता है:

  • वायरल मैकेनिक्स: लाइवस्ट्रीम्ड टोकन लॉन्चेस और क्रिएटर्स के लिए इन्सेन्टिव्स एक फीडबैक लूप क्रिएट करते हैं — थोड़ा Shiba Inu जैसे वाइब्स, लेकिन 2025 के रिटेल लोगों के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया।  
  • स्पीड & स्केल: $600 million सेल सिर्फ 12 मिंटो में पूरा हुआ — और ये साबित करता हैं प्रूफ है की Pump fun हाई-फ्रीक्वेंसी इवेंट्स में माहिर है । 
  • स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग: Hyperliquid पर PUMP token 40%-75% तक ऊपर ट्रेड हो रहा था अपने $0.004 ICO प्राइस से — यहाँ पीक प्राइस $0.007 तक गया, PumpSwap के वॉल्यूम और फ्रंट-रनिंग की वजह से।

pump-fun

इमेज: Pump fun का इंटरफ़ेस

क्या Pump fun का हाइप अभी भी मौजूद है?

अब ये तो हो गयी पुराणी बातें, सच्चाई तो ये है की ये टोकन अभी पूरी तरह से गिरा हुआ है। PUMP टोकन अब अपने July 14 के लांच प्राइस $0.0054 से लगभग 55% डाउन है, और इस वक़्त $0.0024 पर ट्रेड कर रहा है — जो इसका ऑल-टाइम लौ है। अभी तक कोई रेवेर्सल के साइंस भी नहीं दिख रहे। इस टोकन का लॉंच शुरू से ही काफी ख़राब रहा — न कम्युनिकेशन ठीक से हुआ, न एयरड्रॉप का प्रॉपर कन्फर्मेशन मिला, और न ही यूज़र्स को टोकन के फ्यूचर का कोई क्लियर रोडमैप दिया गया। 

July 26 को खबर आयी की टीम एक बायबैक स्कीम लांच कर रही है और इससे इकोसिस्टम रिवाइव होगी। ये खबर सुनते ही प्राइस थोड़ा ऊपर गया — लेकिन फिर भी प्राइस ब्रेकआउट नहीं कर पाया। ये नंबर्स साफ़ दिखाते हैं की अभी भी बियरीश सेंटीमेंट काफी स्ट्रांग है, और लगता है की टोकन और भी नीचे जाएगा।

pump-fun

आखिर में…

Pump fun का $600 million ICO एक लैंडमार्क मोमेंट है — जिसमे Solana की स्पीड और रिटेल फ्रेंज़ी का परफेक्ट कॉम्बो दिखाई दिया। पर अभी ये कॉइन पूरी तरह से गिरा हुआ है, और अब देखना ये है की क्या यह टोकन दोबारा क्रिप्टो मार्केट में अपना नाम बना पाता है या नहीं।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक