Quantum computing अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक गेम-चेंजर बनने वाला है। यह टेक्नोलॉजी जटिल गणना को तेज़ी से करने की क्षमता को बढाती है जो की अभी तक क्लासिकल कम्प्यूटर्स के लिए नामुमकिन था। पर क्या यह टेक्नोलॉजी क्रिप्टो के लिए एक खतरा बन सकती है? आइये गहराई से समझते है।
Quantum Computing क्या है?
Quantum computing एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो क्वांटम मैकेनिक्स का इस्तेमाल करके जटिल गणना करने की गति को बढाती है जो अभी तक क्लासिकल कम्प्यूटर्स नहीं कर पायी है।
क्लासिकल कम्प्यूटर्स जहा बिट्स का इस्तेमाल करते हैं (0 या 1 के रूप में इनफार्मेशन एनकोड करने के लिए), वहा क्वांटम कम्प्यूटर्स क्वांटम बिट्स या “क्यूबिट्स” इस्तेमाल करते हैं। इन क्यूबिट्स की वजह से quantum computing कई सारे चीज़ों को एक साथ रिप्रेजेंट कर सकते हैं, जिससे कही सारे हिसाब एक साथ किए जा सकते हैं।

Quantum Computing क्रिप्टोकरेंसी के लिए खतरा कैसे बन सकता है?
Quantum computing की शक्ति ऐसे काम करने में मदद करती है जो पहले या तो नामुमकिन थे या बहुत ज़्यादा समय लेते थे। यह कंप्यूटिंग पावर किसी भी क्रिप्टोकरेंसी की क्रिप्टोग्राफ़ी को तोड़ सकती है। आम कम्प्यूटर्स के पास इतनी प्रोसेसिंग की क्षमता नहीं होती की वो क्रिप्टो को सिक्योर करने वाले एल्गोरिथ्म्स को तोड़ सके, लेकिन quantum computing यह काम तुरंत कर सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉकचैन पर ट्रांसेक्शन को परफॉर्म करने के लिए पब्लिक और प्राइवेट की पर निर्भर करते हैं। हालांकि अभी पब्लिक की से प्राइवेट की का पता लगाना नामुमकिन है, लेकिन quantum computing अपनी क्षमता से डिस्क्रीट लोगारिथम्स और इन्टिजर फेक्टराइज़ेशन को सुलझाकर इसको मुमकिन कर सकता है।
अगर यह एन्क्रिप्शन टूट गया, तो लोगों को प्राइवेट की का एक्सेस मिल सकता है और इससे जो भी quantum computing का इस्तेमाल कर रहे होंगे, वो क्रिप्टो वॉलेट्स से पैसा चुरा भी सकते हैं। इससे पूरी इंडस्ट्री की वैल्यू ख़तम हो जाएगी।
अपने क्रिप्टो को आप Quantum Computing के खतरों से कैसे बचा सकते है?
Quantum computing थोड़ा डरावना लग रहा है? चिंता मत कीजिए, आइये जानते है आप अपने क्रिप्टो को इससे कैसे बचा सकते है:
- ब्लॉकचैन बदलो: जैसे ही क्वांटम-रेसिस्टेंट क्रिप्टोकरेंसी अवेलेबल होती है, उसकी तरफ मूव करना ही इन खतरों से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। जैसे-जैसे दुनिया क्वांटम टेक्नोलॉजी के करीब जा रही है, यह एक मज़बूत इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी बन सकती है, जिसमे आप ऐसे क्रिप्टो को होल्ड कर सकते हो जो आगे चलकर मार्केट ट्रेंड बन सकती हैं।
- मल्टीसिग्नेचर वॉलेट्स: मल्टीसिग्नेचर वॉलेट्स सिक्योरिटी का एक एक्स्ट्रा लेयर प्रोवाइड करते हैं, क्यूंकि इनमें आपको मल्टीप्ल एन्क्रिप्टेड कीस की ज़रूरत होती है अपने क्रिप्टो को एक्सेस करने के लिए।
- कोल्ड स्टोरेज: कोल्ड स्टोरेज जैसे बेस्ट स्टोरेज प्रक्टिसेस को इस्तेमाल करना ऐसे खतरों को कम करने में मदद करता है, क्यूंकि इससे आप अपने क्रिप्टो को ऑफलाइन रखते हो .
- नियमित अपडेट्स: वॉलेट अपडेट्स पे ध्यान रखिए, इससे नियमित रूप से सिक्योरिटी मेजर्स इम्प्रूव हो जाते हैं।
- क्वांटम-रेसिस्टेंट वॉलेट्स: लॉन्ग-टर्म क्वांटम-रेसिस्टेंट स्टोरेज अभी डेवलप हो रहा है, जैसे Anchor Wallet, जो लोगों को हैकिंग करने से रोक सकता है।
Bitcoin पर Willow का क्या प्रभाव पड़ा है?
Google के तरफ से Willow चिप का परिचय अभी से ही क्रिप्टो मार्केट में काफी हलचल पैदा कर रहा है। इन्वेस्टर्स को डर इस बात का है की जब यह क्वांटम टेक्नोलॉजी और भी ज़्यादा डेवलप होगी, तब यह Bitcoin और दुसरे क्रिप्टो एसेट्स की सिक्योरिटी फ़्रेमवर्क्स के साथ छेड़खानी कर सकता है। इसी डर के वजह से हाल ही में Bitcoin के प्राइस में हलकी गिरावट भी देखी गयी। लेकिन एक्सपर्ट्स का यह कहना है की अभी Bitcoin सुरक्षित है।
भले Willow कुछ दिक्कतों को क्लासिकल कम्प्यूटर्स से तेज़ सुलझा सकता है, लेकिन यह अभी Bitcoin के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए काफी नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है की कम से कम 13 मिलियन क्यूबिट्स चाहिए होंगे Bitcoin की सिक्योरिटी को तोड़ने के लिए, जबकि Willow के पास अभी सिर्फ 105 क्यूबिट्स ही हैं।
और एक सफल क्वांटम अटैक के लिए क्यूबिट्स को ना सिर्फ शक्तिशाली, बल्कि स्टेबल और एरर-फ्री भी होना चाहिए, जो अभी तक कोई भी क्वांटम कंप्यूटर नहीं बन पाया है। इसका मतलब यह है की हम अभी उस समय से काफी दूर है जब quantum computing वाकई में Bitcoin के लिए खतरा बन सके।
आखिर में….
हालांकि quantum computing का प्रभाव क्रिप्टोकरेंसी पर दिख रहा है, हमारे लिए यह भी जानना ज़रूरी है की इंडस्ट्री भी तेज़ी से इवॉल्व हो रही है। डेवलपर्स नए क्रिप्टोग्राफ़िक एल्गोरिथ्म्स पर काम कर रहे हैं जिससे आने वाले कल के लिए quantum computing के खतरे को टाला जा सके।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।