Listen 0:00

Quantum Technology का क्रिप्टो पर क्या प्रभाव पड़ता है? जाने 2025

Quantum technology एक तरफ तो एक क्रन्तिकारी मौका है जो इंडस्ट्रीज़ को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर सकती है, लेकिन दूसरी तरफ ये Bitcoin जैसे क्रिप्टोकरेन्सिस के लिए एक सीरियस थ्रेट भी बनती जा रही है।

Quantum technology, जो की क्वांटम मैकेनिक्स से निकली एक क्रन्तिकारी फील्ड है, इंडस्ट्रीज़ को अपनी अनमैच्ड कंप्यूटिंग स्पीड के साथ पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखती है। ये काम्प्लेक्स प्रोब्लेम्स को कुछ ही सेकण्ड्स में सॉल्व कर सकती है। जहाँ एक तरफ ये बहुत बड़ा पोटेंशियल लेकर आती है, वहीँ दूसरी तरफ ये क्रिप्टोकरेन्सिस जैसे Bitcoin के लिए एक सीरियस थ्रेट भी बन सकती है।

Quantum Technology क्या है?

Quantum technology एक ऐसी ज़बरदस्त फील्ड है जो क्वांटम मैकेनिक्स से निकली है—ये फिजिक्स का वो हिस्सा है जो मैटर और एनर्जी को एटॉमिक और सबएटॉमिक लेवल पे स्टडी करता है। 20 वि शताब्दी के शुरुआत में इसकी शुरुआत सिर्फ एक थ्योरी के रूप में हुई थी, लेकिन आज ये ट्रांसिस्टर्स, लाज़रस, MRI मशीन्स और सबसे ज़रूरी—क्वांटम कम्प्यूटर्स जैसे प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स में बदल चुकी है। आज क्वांटम कम्प्यूटर्स ट्रेडिशनल कम्प्यूटर्स से लगभग 300,000 गुना ज़्यादा फ़ास्ट हो सकते हैं। ये काम्प्लेक्स प्रोब्लेम्स को कुछ ही सेकण्ड्स में सॉल्व करने ki क्षमता रखते हैं। 

Albert Einstein का photoelectric effect पे काम, जिसके लिए उन्हें Nobel Prize मिला था, आज quantum technology का फाउंडेशन माना जाता है। आज Google जैसे कम्पनीज़ ने “Willow chip” जैसा इनोवेशन ला कर दिखाया है की quantum computing का फ्यूचर कितना शक्तिशाली हो सकता है।

Quantum Technology से Bitcoin के सिक्योरिटी को क्या खतरा है?

Quantum technology Bitcoin के क्रिप्टोग्राफ़िक सिस्टम के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है—खासकर उसके Elliptic Curve Digital Signature Algorithm (ECDSA) पे निर्भरता के वजह से। Bitcoin वॉलेट्स पब्लिक और प्राइवेट कीज़ बनाने के लिए ECDSA का इस्तेमाल करते हैं। क्लासिकल कम्प्यूटर्स के लिए इन्हे तोडना लगभग नामुमकिन होता है क्यूंकि ये इलिप्टिक कर्व डिस्क्रीट लोगरिथ्म प्रॉब्लम पे बेस्ड होता है। 

लेकिन क्वांटम कम्प्यूटर्स, खासकर Peter Shor के 1994 के क्वांटम अल्गोरिथम का इस्तेमाल करके, किसी भी पब्लिक की से प्राइवेट की निकाल सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो कोई भी डिजिटल सिग्नेचर्स नक़ल करके किसी और के वॉलेट का एक्सेस ले सकता है। इससे Bitcoin नेटवर्क की सिक्योरिटी पे सीधा इम्पैक्ट पड़ सकता है, ख़ास कर उन वॉलेट्स पे जिनके एड्रेसेस बार-बार रियूज हुए हैं या पुराने हैं।

Quantum-Technology

क्या Bitcoin Quantum Technology के खिलाफ कुछ कर रहा है?

Bitcoin का डीसेंट्रलाइज्ड और ओपन-सोर्स नेचर यूज़ इवॉल्व करने में मदद करता है, खास कर नए थ्रेट्स जैसे क्वांटम अटैक्स के खिलाफ। इस वक़्त रिसर्च चल रही है क्वांटम-रेसिस्टेंट वॉलेट्स और नए प्रोटोकॉल्स पे, जैसे 2025 में प्रोपोज़ हुआ Agustin Cruz का Quantum-Resistant Asset Mapping Protocol (QRAMP).

ऐसे क्रिप्टोग्राफ़िक मेथड्स जो क्वांटम रेसिस्टेंट हो सकते हैं, वो ना ही सिर्फ सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं, बल्कि स्केलेबिलिटी भी इम्प्रूव कर सकते हैं और वॉलेट्स को विर्चुअलि अंहकेबल बना सकते हैं। हालाँकि, जो quantum technology ECDSA को तोड़ सकता हैं (जिनमें 13 से 300 million क्यूबिट्स की ज़रूरत पड़ेगी), उनका आना अभी भी सालों दूर है। पर फिर भी, प्रोऐक्टिवली काम करना ज़रूरी है ताकि Bitcoin सिक्योर बना रहे जब quantum technology और मेच्युर हो।

Quantum-Technology

आखिर में…

Quantum technology एक तरफ तो एक क्रन्तिकारी मौका है जो इंडस्ट्रीज़ को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर सकती है, लेकिन दूसरी तरफ ये Bitcoin जैसे क्रिप्टोकरेन्सिस के लिए एक सीरियस थ्रेट भी बनती जा रही है। इसका हाई कंप्यूटिंग पावर क्रिप्टोग्राफ़िक सिस्टम्स जैसे ECDSA को तोड़ने की क्षमता रखता है। 

बिटकॉइन कम्युनिटी अगर स्मार्ट प्रक्टिसेस फॉलो करे—जैसे एड्रेस रियूज न करना, और क्वांटम-रेसिस्टेंट प्रोटोकॉल्स पे रिसर्च को सपोर्ट करना—तो ये नए ज़माने के साथ इवॉल्व कर के अपनी सिक्योरिटी बना के रख सकता है।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

tokenization

Tokenization क्या होती है? समझे 2026

Tokenization आज के इस डिजिटल ज़माने में एसेट्स को हैंडल करने के तरीके को बदल

bitcoin-etf

Bitcoin ETF AUM गिरा $100B के निचे! जाने कैसे?

हाल ही में हुए Bitcoin ETF के AUM की भारी गिरावट ने सभी का ध्यान

xrp-price

XRP Price क्यों गिर रहा है? जाने 2026

XRP price का ट्रेंड काफी समय से निचे रहा है, जिसने इन्वेस्टर और अनलिस्ट्स दोनों