वोलैटिलिटी, इन्फ्लेशन, क्रिप्टो एडॉप्शन का आभाव, और मर्चेंट्स के बीच भरोसे की कमी – ये कुछ ऐसे प्रोब्लेम्स हैं जो क्रिप्टो इंडस्ट्री को दुनियाभर तक पहुंचने से रोक रही हैं।
लेकिन यहां आता है Reserve Rights Token (RSR), जो अपने ड्यूल-टोकन सिस्टम के मदद से की इन दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश कर रहा है ।
क्रिप्टो के डेवलपमेंट के एक काफी ज़रूरी स्टेज पर, Reserve Rights Token ग्लोबल लेवल पर लौ-फ्रिक्शन ट्रांसेक्शन्स लाना चाहता है। इसके साथ ही, ये पियर-टू-पियर एप्रोच का इस्तेमाल करता है, जिससे ट्रेडिशनल फाइनेंसियल सिस्टम्स के रेगुलेटरी रूल्स की ज़रूरत नहीं पड़ती।
तो ये Reserve Rights Token है क्या? चलिए समझते हैं।

Reserve Rights Token क्या है?
Reserve Rights Token एक यूटिलिटी टोकन है जो होल्डर्स को गवर्नेंस प्रोपोज़ल्स पर वोट करने की शक्ति देता है और Reserve stablecoin (RSV) को $1 पर स्टेबल बनाए रखने में मदद करता है।
ये एक वोलेटाइल टोकन है और इसका असली काम RSV की वैल्यू को मेन्टेन करना है। RSR Ethereum ब्लॉकचैन पर बेस्ड है, और इसका टोटल सप्लाई भी फिक्स्ड है – 100 billion टोकंस।
प्राइस मूवमेंट की बात करें तो TradingView के हिसाब से Reserve Rights Token अभी ₹0.7063 के प्राइस रेंज पे ट्रेड हो रहा है और पिछले 7 दिनों में इसने 11.71% का ग्रोथ दिखाया है।

Reserve Rights Token का इस्तेमाल कैसे होता है?
Reserve Rights Token एक ERC-20 टोकन है जो Reserve Protocol के अंदर दो मेजर भूमिकाए निभाता है – गवर्नेंस और इकनोमिक स्टेबिलिटी।
ये रहा डिटेल में ब्रेकडाउन:
- गवर्नेंस: Reserve Rights Token होल्डर्स नए RTokens (एसेट-बैक्ड stablecoins) के कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव प्रोपोज़ और वोट कर सकते हैं। इनमे ये दिसिशन्स शामिल हैं – कोलैटरल कौन से इस्तेमाल होंगे, रेवेन्यू शेयर कैसे होगा, इत्यादि।
- इकनोमिक स्टेबिलिटी: इन टोकंस को विशिस्ट RTokens पर स्टेक किया जाता है ताकि उनका overcollateralization हो सके। इससे प्रोटोकॉल की सॉल्वेंसी सुनिश्चित होती है। बदले में, स्टैकर्स को RToken से जेनेरेट होने वाले रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है, जो उन्हें गवर्नेंस में एक्टीवेली पार्टिसिपेट करने के लिए उत्साहित करता है।
- स्टेकिंग और यील्ड: जो लोग Reserve Rights Tokens स्टेक करते हैं, उनको यील्ड मिलता है – ये निर्भर करता है की RToken कितना रेवेन्यू जेनेरेट कर रहा है, उसमे RSR स्टैकर्स का कितना पोरशन है, और टोटल स्टैक्ड RSR का कितना शेयर उनके पास है।
- इन्शुरन्स: मार्केट के एक्सट्रीम कंडीशंस में, स्टैक्ड RSR एक इन्शुरन्स लेयर का काम करता है, जो RToken होल्डर्स के लिए एक्स्ट्रा सुरक्षा प्रोवाइड करता है।
Reserve Rights Token के टोकेनोमिक्स क्या है?
Reserve Rights Token का टोटल फिक्स्ड सप्लाई 100 billion टोकंस का है, जिसमे से 50.6 billion टोकंस लॉंच के टाइम पर सर्कुलेशन में थे।
बाकी के 49.4 billion टोकंस कम्युनिटी डिस्ट्रीब्यूशन के लिए इंतज़ार कर रहे हैं, जो Slow and Slower Wallets में रखे गए हैं।
Slow Wallet, जो ABC Labs के कण्ट्रोल में है, RToken एडॉप्शन इनिशिएटिव्स को सपोर्ट करता है – और इस वॉलेट में विथड्रावल ट्रांसेक्शन्स पर 4 हफ्तों का हार्ड-कोडेड डिले लगा होता है।

SunCrypto पर Reserve Rights Token कैसे खरीदे?
भारत में Reserve Rights Token या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग हो सकता है।
अच्छी बात ये है की SunCrypto एक ऐसा ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको ये टोकन खरीदने में मदद करेगी:
- SunCrypto एप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store डाउनलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।
- Reserve Rights Token खरीदने के लिए, SunCrypto पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।
- फिर INR Market Section से RSR को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।
- PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके इस टोकन को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे।
जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
आखिर में…
Reserve Rights Token एक भरोसेमंद stablecoin इकोसिस्टम के सेण्टर में है जो क्रिप्टो स्पेस की मेजर चुनौतियों को टैकल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपने यूनिक ड्यूल-टोकन मॉडल और डाइवर्स कोलैटरल बैकिंग के साथ, Reserve Protocol एक स्केलेबल सलूशन ऑफर करता है वोलैटिलिटी को सुलझाने के लिए – जो अक्सर क्रिप्टो के मेनस्ट्रीम एडॉप्शन में रुकावट पैदा करता है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।