Listen 0:00

Ripple USD क्या है? कैसे XRP से जुड़ा है?

Ripple USD का लॉंच Ripple के लिए एक बहुत बड़ी बात है, क्यों की यह उसके क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट इकोसिस्टम को मज़बूत करेगा और XRP के लिए बढ़ती गति का कारण भी बन सकता है।

Ripple अपने Ripple USD स्टेबलकॉइन को लॉंच करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचैंजेस का ज़िक्र किया है जो इसे लिस्ट करने के लिए तैयार हैं, और यह भी बताया की इसे New York Trust Company Charter के अंडर इशू किया जायेगा। 

हालाँकि यह 4 दिसंबर को रिलीज़ होने वाला था,लेकिन Ripple ने कहा की लॉंच अब डिले हो गया है क्यूंकि कंपनी New York Department of Financial Services (NYDFS) के साथ मिलके आखरी इजाज़त लेने पर काम कर रही है। अब जब RLUSD की रिलीज़ देर से होगी, चलिए इसके बारे में और अच्छे से समझते है।

Ripple USD क्या है?

Ripple USD (RLUSD) का परिचय जून 2024 में करवाया गया था। यह एक USD-बेस्ड स्टेबलकॉइन है जो विश्वास, लिक्विडिटी, और कंप्लायंस को अपना एहम लक्ष्य बनाता है। हर RLUSD को कम से कम उतने ही U.S. dollars और बराबर कैश से सपोर्ट किया जाता है। Ripple USD को खासकर क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स के लिए  डिज़ाइन किया गया है और यह डिजिटल डॉलर्स तक का एक सीधा और आसान एक्सेस देता है। Ripple का रेगुलेटरी कंप्लायंस पर फोकस, और उसकी ग्लोबल लाइसेंस RLUSD यूज़र्स को आत्मविश्वास के साथ ट्रांसेक्शन्स करने में मदद करते हैं। 

अगस्त की शुरुआत से, RLUSD स्टेबलकॉइन Ripple के डीसेंट्रलाइज़्ड पब्लिक ब्लॉकचैन प्लेटफार्म, XRP Ledger (XRPL), और Ethereum mainnet पर बीटा टेस्टिंग में है। Ripple का यह कहना है की वो RLUSD को और भी ब्लॉकचैन और डीसेंट्रलाइज़्ड फाइनांस (DeFi) प्रोटोकॉल्स तक बढ़ाने की सोच रहे है।

Ripple-USD

Ripple USD के यूज़ केसेस क्या है?

  1. Ripple USD बस कुछ चुनिंदा सेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस में बड़े ट्रेडिंग पेयर्स के लिए डीप लिक्विडिटी प्रोवाइड करता है।
  2. RLUSD को XRP Ledger और Ethereum पर इशू करा गया है, जिसके चलते ये अनेको ब्लॉकचैन इकोसिस्टम्स का फायदा उठा सकता है।
  3. RLUSD को  मिनिमल फीस के साथ दुनिया भर में रियल-टाइम में भेजा जा सकता है,और वो भी बिना किसी बैंक अकाउंट के।
  4. इससे फ़ाइनैंशल यूज़ केसेस को और भी ज़्यादा आसान और एक्सेसिबल बनाया गया है, जैसे इज़ी बाइंग, ऑन-रेम्पिंग, ट्रेडिंग, और भी बहुत कुछ।

Ripple USD XRP को कैसे प्रभावित करता है?

Ripple USD के लॉंच से XRP के प्राइस पर क्या प्रभाव होगा, इस बात पर काफी  चर्चा हो रही है। Ripple ने इस स्टेबलकॉइन को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स, DeFi इंटिग्रेशन्स, और लिक्विडिटी मैनेजमेंट के लिए डिज़ाइन किया है। RLUSD Ripple के इकोसिस्टम को उन इन्वेस्टर्स के लिए ज़्यादा आकर्षक बना सकता है, जो मार्केट वोलैटिलिटी से डरे हुए हैं। 

एक्सपर्ट्स का यह कहना है की ज़्यादा RLUSD ट्रांसेक्शन्स होने से XRP की डिमांड भी बढ़ेगी, जिससे प्राइस में एक अच्छा सर्ज देकने को मिल सकता है। वो यह भी कहते हैं की जैसे-जैसे ज़्यादा ट्रेडर्स और इंस्टीट्यूशंस इस स्टेबलकॉइन को अपनाएंगे, XRP की यूज़ और यूटिलिटी बढ़ेगी। 

Ripple USD XRPL पर DeFi इंटिग्रेशन्स को भी सपोर्ट कर सकता है। ऐसे इंटीग्रेशन के साथ, ट्रेडर्स और इंस्टीट्यूशंस XRP का यूज़ DApps में  ट्रांसेक्शन्स के लिए करेंगे, जिससे XRP का यूज़ केस और भी बढ़ेगा। 

रेगुलेटरी क्लैरिटी और स्टेबल U.S. dollar के सपोर्ट के साथ, Ripple USD Ripple को ग्लोबल पेमेंट्स मार्केट में एक बड़ा खिलाडी बना सकता है,क्यों की वो नए पार्टनर्स को आकर्षित करेगा और XRP के यूज़ को भी बढ़ाएगा। जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी इसके उन्नति को ध्यान से फॉलो कर रही है, Ripple की सफलता और XRP के वैल्यू पर इसका असर और भी बढ़ने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

आखिर मे….

Ripple USD का लॉंच Ripple के लिए एक बहुत बड़ी बात है, क्यों की यह उसके क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट इकोसिस्टम को मज़बूत करेगा और XRP के लिए बढ़ती गति का कारण भी बन सकता है। हालांकि रेगुलेटरी अप्रूवल अभी बाकी है और आगे एक्सपेंशन प्लान्स भी है, फिर भी Ripple अपनी पोज़िशन को ब्लॉकचैन और फिनटेक इंडस्ट्री में और मजबूत कर पायेगा। इन्वेस्टर्स इसके परफॉर्मन्स और XRP पर इसके प्रभाव को आने वाले दिनों में और भी ध्यान से मॉनिटर करेंगे।

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक