Listen 0:00

Sandwich Attacks क्या होते है?

Sandwich attacks क्रिप्टो की दुनिया में एक नया थ्रेट हैं। लेकिन, अगर हम समझ लें की ये कैसे काम करते हैं, तो हम अपने रिस्क्स को मिनीमाइज कर सकते हैं और अपने प्रॉफ़िट्स को बचा सकते हैं !

क्रिप्टो की तेज़ दुनिया में एक नया खतरा आ चूका है- Sandwich Attacks। यह अटैक्स होते क्या है? क्या है सैंडविच के साथ जुड़े होते है? या मामला और भी गंभीर है? आइए समझते है।

Sandwich Attacks क्या होते हैं?

Sandwich attacks एक मार्केट मैनीपुलेशन का तरीका है, जिसमे डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचैंजेस पर यूज़र्स को टारगेट किया जाता है। यहाँ प्राइस मूवमेंट्स का फ़ायदा उठा कर विक्टिम के ट्रेड से प्रॉफिट कमाया जाता है। यह एक तरह का फ्रंट-रनिंग एक्सप्लॉइट है, जिसमे अटैकर विक्टिम के ट्रेड के आस-पास दो ऑर्डर्स प्लेस करता है ताकि प्राइस स्लिपेज से प्रॉफिट हो सके। 

यहाँ विक्टिम के ट्रेड प्राइस को मैनिपुलेट किया जाता है, जहा प्राइस को जान बूझकर बढ़ाया या घटाया जाता है ताकि अटैकर को फ़ायदा हो। जब विक्टिम का ट्रांसेक्शन पूरा होता है, तब अटैकर अपने कॉइंस बेच कर पैसा कमा लेता है।

Sandwich Attacks से क्रिप्टो ट्रेडर्स को क्या नुकसान होता है?

Sandwich attacks क्रिप्टो ट्रेडर्स, ख़ास करके शुरआती ट्रेडर्स के लिए काफी खतरनाक होते हैं, क्यूंकि ये उनके Maximal Extractable Value (MEV) को प्रभावित करते हैं। 

ये अटैक्स ट्रेडर्स को कुछ इस तरह से नुक्सान पहुचाते हैं :

  1. भरोसा टूटना : Sandwich attacks से डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस इकोसिस्टम के सिक्योरिटी और इंटीग्रिटी पर संदेह बढ़ाता है। 
  2. कम प्रॉफ़िट्स: ये सीधे ट्रेडर्स के प्रॉफिट को प्रभावित करते हैं क्यूंकि प्राइस मैनीपुलेशन के ज़रिए पोटेंशियल गेन्स को कैप्चर कर लिया जाता है। 
  3. निष्पक्षता की समस्या: इन अटैक्स से DEXs पर निष्पक्षता को कमजोर किया जाता हैं, क्यूंकि ये ट्रेडर्स को एडवांस्ड अटैकर्स के सामने कमज़ोर कर देते है |

Sandwich Attacks कैसे काम करते हैं?

चलिए एक उदहारण के मदद से समझते है की Sandwich Attacks काम कैसे करते है :

मान लीजिए एक ट्रेडर डिजिटल एसेट X को एसेट Y के साथ ट्रेड करना चाहता है और एक बड़ा परचेस आर्डर प्लेस करता है। ये आर्डर ब्लॉकचैन पर ब्रॉडकास्ट होता है और ब्लॉक कन्फर्मेशन के लिए अस्थाई मीमपुल में पेंडिंग रहता है। 

अब, एक ट्रेडिंग बॉट इस पेंडिंग ट्रांसेक्शन को डिटेक्ट करता है और फ्रंट-रन ट्रांसेक्शन एक्सेक्यूट करता है, मतलब वो एसेट Y को ओरिजिनल ट्रांसेक्शन के अप्प्रूव होने से पहले ही खरीद लेता है। इससे एसेट Y का प्राइस बढ़ जाता है और स्लिपेज टोलेरेंस भी ज़्यादा हो जाता है। 

रिजल्ट ये होता है की ट्रेडर एसेट Y को हाई प्राइस पर खरीद लेता है, और वो बॉट बैकरण करके एसेट Y को इससे भी ज़्यादा प्राइस पर बेच देता है।

Sandwich-Attacks

Sandwich Attacks से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

अगर आप Sandwich Attacks से बचना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  1. स्लिपेज टॉलरेंस सेटिंग्स का ध्यान रखें: ज़्यादा स्लिपेज टॉलरेंस अलाव करने से अटैक्स का रिस्क बढ़ जाता है, इस लिए अपने स्लिपेज टॉलरेंस को कण्ट्रोल में रखें। 
  2. छोटे ट्रेड्स करें: अगर संभव हो तो बड़े ट्रेड्स को छोटे ऑर्डर्स में तोड़ कर एक्सेक्यूट करें, ताकि मार्केट पर कम प्रभाव हो। 
  3. प्राइवेट ट्रांसेक्शन्स या फ़्लैशबॉट्स का इस्तेमाल करें: कुछ यूज़र्स अपने ट्रांसेक्शन्स को प्राइवेट रखने के लिए फ़्लैशबॉट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे ट्रांसेक्शन डिटेल्स ब्लॉकचैन पर कन्फर्म होने से पहले छुपी रहती हैं।

आखिर मे…

Sandwich attacks क्रिप्टो की दुनिया में एक नया थ्रेट हैं। ये अटैक्स प्राइस को मैनिपुलेट करते हैं, जिससे उन्हें फिनांशियल लॉस होता हैं। लेकिन, अगर हम समझ लें की ये कैसे काम करते हैं, तो हम अपने रिस्क्स को मिनीमाइज कर सकते हैं और अपने प्रॉफ़िट्स को बचा सकते हैं !

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

xrp-price

Clarity Act 2026 से XRP Price पर क्या असर पड़ेगा?

क्रिप्टो मार्केट का ध्यान इस समय XRP Price पर बना हुआ है, जो लगभग $1.33

quantum-computers

Quantum Computers शायद अब कम Qubits में क्रिप्टो क्रैक कर पाएंगे: Google की 2026 रिसर्च

Google की लेटेस्ट रिसर्च ये बताती है की अब शायद Quantum Computers मेजर cryptocurrencies के

sec

SEC ने 16 क्रिप्टोकरेन्सिस को डिजिटल कमोडिटी घोषित किया!

Securities and Exchange Commission (SEC) ने क्रिप्टो मार्केट में रेगुलेटरी क्लैरिटी लाने के लिए एक