5 अप्रैल क्रिप्टो की दुनिया में एक बहुत ही ज़रूरी दिन है, क्यूंकि इस दिन को Satoshi Nakamoto का जन्मदिन माना जाता है। उन्होंने बिना अपनी आइडेंटिटी बताए पूरी दुनिया में एक डिजिटल रेवोलुशन शुरू किया, और Satoshi Nakamoto आज भी डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक बने हुए हैं। क्या वो एक आदमी थे, या एक ग्रुप? ये आज तक किसी को नहीं पता। लेकिन उनके आविष्कार ने ज़रूर डिजिटल फाइनेंस का पूरा चेहरा बदल दिया।
Satoshi Nakamoto कौन है?
Satoshi Nakamoto एक ऐसा नाम है जो Bitcoin के क्रिएशन से जुड़ा हुआ है – दुनिया की पहली डीसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी, 31 अक्टूबर 2008 को उन्होंने एक वाइट पेपर पब्लिश किया था जिसका नाम था “Bitcoin: A Peer-to-Peer Electronic Cash System.” इसमें उन्होंने एक ऐसे सिस्टम का आईडिया दिया था जहाँ बिना किसी बैंक या इंटरमेडियरी के सिक्योर और ट्रस्टलेस ट्रांसेक्शन्स हो सकें।
जनुअरी 2009 में, उन्होंने Bitcoin का genesis block माइन किया था, जिसमे उन्होंने The Times का एक हैडलाइन शामिल किया था जो बैंक बैलआउट्स पर एक बड़ी निंदा थी। Satoshi Nakamoto ने क्रिप्टो के अर्ली अडोप्टर्स के साथ फ़ोरम्स और इमेल्स के ज़रिए इंटरैक्ट किया, लेकिन 2010 के बाद वो पूरी तरह से गुम हो गए। उनका छोड़ा हुआ लिगेसी आज trillion-dollar मार्केट बन चूका है।

क्रिप्टो पर Satoshi Nakamoto का क्या असर रहा?
Satoshi Nakamoto का क्रिप्टो पर जो असर है, उसे किसी भी हाल पर अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने डीसेंट्रलाइज़्ड लेजर की मदद से डबल-स्पेंडिंग के समस्या का समाधान दिया, जिसे हम आज ब्लॉकचैन कहते हैं। इससे एक ऐसा मोनेटरी सिस्टम मुमकिन हो गया जो किसी सरकार या इंस्टीटूशन के कण्ट्रोल में नहीं था। उनका विशन एक मेनस्ट्रीम रेवोलुशन बन गया, जिसका रिजल्ट है हज़ारों altcoins की शुरुआत। 2025 तक क्रिप्टो मार्केट $2 trillion से भी ज़्यादा का हो चूका है, जिसमे Bitcoin अब भी सबसे आगे है।

Satoshi Nakamoto ने Bitcoin कैसे बनाया?
Bitcoin का अविष्कार एक डिजिटल करिश्मा था। Satoshi Nakamoto ने कुछ टेक्नोलॉजीज़ जैसे public-key cryptography और proof-of-work का इस्तेमाल किया, लेकिन यहाँ उन्होंने इनको एक नया ट्विस्ट दिया – एक डिस्ट्रिब्यूटेड नोड नेटवर्क जिसमे ट्रांसेक्शन्स ऑथेंटिकेट होते हैं। उन्होंने अपने वाइट पेपर में बताया था की माइनर्स कैसे मुश्किल मैथमेटिकल प्रोब्लेम्स को सुलझाते है ताकि नए ब्लॉक्स ब्लॉकचैन में ऐड किए जा सकें – और उन्हें उसके बदले में Bitcoin मिलता है। 2009 में पहला ब्लॉक माइन होने के साथ ही ये सिस्टम एक्टिवटे हो गया था, और तब से ये बिना किसी रुकावट के काम कर रहा है।
किन लोगों ने Satoshi Nakamoto होने का दावा किया है?
Satoshi Nakamoto का परिचय एक बहुत बड़ा रहस्य है, पर वक़्त के साथ कई लोगों ने Satoshi Nakamoto होने का दावा किया। उनमे से कुछ लोग है:
- Dorian Nakamoto: 2014 में Newsweek की जौर्नालिस्ट Leah McGrath Goodman ने Dorian Nakamoto को Bitcoin का क्रिएटर बताया। वो एक रिटायर्ड Japanese-American इंजीनियर हैं। उनका नाम, उनका टेक बैकग्राउंड और सोच Satoshi से मिलती थी। लेकिन Dorian ने इन दावों को पूरी तरह से डिनाई किया और बोला की उन्होंने Bitcoin का नाम ही पहली बार सुना था।
- Craig Wright: एक Australian कंप्यूटर वैज्ञानिक Craig Steven Wright, ने 2015 से खुद को Satoshi Nakamoto घोषित किया है। उन्होंने अर्ली Bitcoin ब्लॉक्स से जुडी क्रिप्टोग्राफ़िक सिग्नेचर्स भी दिखाई, लेकिन एक्सपर्ट्स ने उन्हें फेक बताया। 2024 में UK High Court ने ऑफिशियली डिक्लेयर कर दिया की Wright Satoshi नहीं हैं।
- Nick Szabo: एक जाने माने क्रिप्टोग्राफर, Nick Szabo ने 1990s में Bit Gold डेवेलोप किया था, जो Bitcoin का प्रीकर्सर माना जाता है। इस वजह से उन्हें काफी संदेह किया गया। Szabo ने कभी इस बात से इंकार नहीं दिया, लेकिन उनका कहना है की वो क्रिप्टो इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए याद किए जाना पसंद करते हैं।

आखिर में…
Satoshi Nakamoto – एक नाम, एक रहस्य, एक ग़दर। उनके आविष्कार ने दुनिया को एक नयी दिशा दी: डीसेंट्रलाइज़्ड डिजिटल करेंसी। आज, 5 अप्रैल 2025 को, उनका जन्मदिन उनके नाम के पहचान को दर्शाता है। हालाँकि उनको कभी किसीने देखा नहीं है, लेकिन उनका प्रभाव हर जगह महसूस होता है – चाहे टेक्नोलॉजी हो या फाइनेंस।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।