Listen 0:00

सनक्रिप्टो पर Shiba Inu कैसे खरीदे?

Shiba Inu ने अपने मीम ओरिजिन्स से एक काफी मज़बूत इकोसिस्टम बनाया है जो काफी सारे यूज़ केसेस ऑफर करता है।

Shiba Inu (SHIB) एक काफी दिलचस्प केस स्टडी है। जो चीज़ शुरू में बस एक मज़ाक थी, आज वो एक मल्टीबिलियन-डॉलर इकोसिस्टम बन गयी है, जिसमें एक अच्छा यूज़र बेस है और नए नए ऍप्लिकेशन्स आ रहे हैं। चाहे आप एक अनुभवी क्रिप्टो इन्वेस्टर हो या बस शुरू कर रहे हो, Shiba Inu आपको कम्युनिटी-ड्रिवेन उपक्रम का एक बेहतरीन उदहारण देता है। 

अपने वफादार फेनबेस, एक प्यारे कुत्ते का लोगो और कुछ ट्विस्ट्स के साथ, इस कॉइन ने अपना नाम बना लिया है। तो चलिए, समझते हैं की SHIB है क्या, यह कैसे काम करता है और इसे आप कैसे खरीद सकते हो?

Shiba Inu क्या है?

Shiba Inu एक मीमकॉइन है जिसमें एक Shiba Inu कुत्ता मैस्कॉट के रूप में है। मीमकॉइंस वो क्रिप्टोकरेंसी होते हैं जिसका इजात किसी मीम या मज़ाक से होता है। यह पहले Ethereum ब्लॉकचैन पे बना था, फिर Shibarium लेयर-2 ब्लॉकचैन पे शिफ्ट कर गया। इसकी तुलना Dogecoin से की जाती है, लेकिन SHIB पहले एक पैरोडी थी, जो विश्वास और डीसेंट्रलाइज़ेशन जैसे मामलों को एड्रेस कर रही थी, ना की किसी ख़ास यूज़ केस को। 

फिर भी, SHIB ने रियल-वर्ल्ड यूटिलिटी भी हासिल की, जैसे की Shopping.io जैसे प्लेटफॉर्म्स पे ऑनलाइन खरीदारी के लिए इस्तेमाल होना। इसकी बढ़ोत्तरी की वजह थी इसका कम प्राइस, वायरल मार्केटिंग और मीम-बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती लोकप्रियता। इसके अलावा, मज़बूत कम्युनिटी और एक्टिव सोशल मीडिया प्रजेंस ने भी ज़्यादा से ज़्यादा इन्वेस्टर्स को आकर्षित किया। 

Shiba Inu ने पिछले एक महीने में 16.41% का ग्रोथ दिखाया है और CoinMarketCap के अनुसार यह अभी ₹0.002258 पे ट्रेड हो रहा है। इस टोकन के प्राइस सर्ज को समझने के लिए आप निचे दिए गए ग्राफ को देख सकते है

Shiba-Inu

Shiba Inu के यूज़ केसेस क्या है?

Shiba Inu इकोसिस्टम कई तरह के यूज़ केसेस ऑफर करता है:

  1. पेमेंट्स: आप SHIB को उन प्लेटफॉर्म्स पे पेमेंट्स के लिए यूज़ कर सकते हो जो इसे एक्सेप्ट करते हैं। GameStop, Whole Foods, Lowe’s, Nordstrom और AMC Theatres जैसे बड़े रिटेलर्स SHIB को एक्सेप्ट करते हैं। 
  2. ट्रेडिंग या टोकन स्वैप करना: ShibaSwap DEX पर आप Shiba Inu इकोसिस्टम के अंदर टोकंस ट्रेड या स्वैप कर सकते हो। 
  3. रिवार्ड्स कमाना: अगर आप अपना SHIB स्टेक करते हो या ShibaSwap पे लिक्विडिटी प्रोवाइड करते हो, तो आप रिवार्ड्स कमा सकते हो जिसमें BONE टोकंस भी शामिल हैं। 
  4. वोटिंग: अगर आपके पास BONE टोकंस हैं, तो आप इकोसिस्टम के ज़रूरी दिसिशन्स पे वोट कर सकते हो उसके  DAO के मदद से। 
  5. NFT मींटिंग: SHIB होल्डर्स अपने NFTs को ShibaSwap पे मिंट और ट्रेड कर सकते हैं। 
  6. मेटावर्स में पार्टिसिपेट करना: Shib: The Metaverse में आप वर्चुअल लैंड खरीद सकते हैं, प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं और इमर्सिव डिजिटल वर्ल्ड में रिवार्ड्स कमा सकते हैं। 
  7. चैरिटी: SHIB कम्युनिटी दुनिया भर में चैरिटी में अपना योगदान करती है और पॉजिटिव इम्पैक्ट लाती है। आप भी इसी तरह के योगदान से SHIB डोनेट कर सकते है।

Shiba Inu इकोसिस्टम कैसे काम करता है?

Shiba Inu शुरू में एक मीमकॉइन ही था, लेकिन अब यह एक पूरा का पूरा इकोसिस्टम बन चूका है जिसमें कई यूज़ केसेस हैं, जिसके बारे में हमने अभी ही चर्चा की। यह Shibarium ब्लॉकचैन पे ऑपरेट करता है, जो Ethereum पे बेस्ड एक लेयर-2 ब्लॉकचैन है। यह इकोसिस्टम स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है जिससे डीसेंट्रलाइज्ड सर्विसेस और ऍप्लिकेशन्स काम करते हैं।

Shiba Inu इकोसिस्टम में कौनसे टोकंस है?

  1. SHIB: SHIB इस इकोसिस्टम का एहम क्रिप्टोकरेंसी है, जो स्टोर ऑफ़ वैल्यू और मीडियम ऑफ़ एक्सचेंज का काम करता है 
  2. LEASH: पहले यह Dogecoin प्राइस को ट्रैक करने के लिए बनाया गया था, लेकिन LEASH अब कम्युनिटी के कमिटेड मेंबर्स को ख़ास लाभ देता है जैसे लिक्विडिटी रिवार्ड्स, NFT मींटिंग और मेटवर्स सेल्स का एक्सेस। 
  3. BONE: BONE इकोसिस्टम का गवर्नेंस टोकन है, जो होल्डर्स को  Decentralized Autonomous Organization (DAO) से वोट्स देने की शक्ति देता है। जितना ज़्यादा BONE टोकंस आपके पास होते हैं, उतना ही ज़्यादा प्रभाव आपके वोट का होता है।

सनक्रिप्टो पर Shiba Inu कैसे खरीदे?

भारत में Shiba Inu या कोई भी क्रिप्टोकरेंसी खरीदना काफी सिंपल  है, लेकिन एक भरोसेमंद एक्सचेंज ढूँढना कभी कभी चैलेंजिंग  हो सकता है। 

अच्छी बात ये है की सनक्रिप्टो एक ट्रस्टेड प्लेटफार्म है जो सारे रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है, इसलिए ये इंडियन क्रिप्टो ट्रेडर्स के लिए एक शानदार चॉइस है। यह रहा आपके लिए एक स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, जो आपको सनक्रिप्टो पर Shiba Inu खरीदने में मदद करेगी:

  1. सनक्रिप्टो अप्लीकेशन को Google App Store या Apple App Store से डाउनलोड करें।   
  2. रजिस्ट्रेशन और KYC प्रोसेस कम्पलीट करें, और फिर बस अपना बैंक अकाउंट सनक्रिप्टो एप्लीकेशन पे ऐड करें।   
  3. SHIB खरीदने के लिए, सनक्रिप्टो पे INR डिपाजिट करें IMPS, UPI, या बैंक ट्रांसफर के थ्रू।   
  4. फिर INR market section से Shiba Inu को सर्च करें और उसपे क्लिक करें।   
  5. PAY बटन पे क्लिक करें और MPIN डालके SHIB को खरीदे और अपनी ट्रांसेक्शन को सफलतापूर्वक पूरी करे। 

 जब आपका परचेस हो जाए, आप अपने SHIB होल्डिंग्स को पोर्टफोलियो सेक्शन में चेक कर सकते हैं।

आखिर में….

Shiba Inu ने अपने मीम ओरिजिन्स से एक काफी मज़बूत इकोसिस्टम बनाया है जो काफी सारे यूज़ केसेस ऑफर करता है। यह क्रिप्टोकरेंसी अब सिर्फ एक मज़ाक नहीं है, बल्कि एक गंभीर इन्वेस्टमेंट और कम्युनिटी-ड्रिवेन प्लेटफार्म बन चूका है। 

डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें [email protected] पर लिख सकते हैं।

Related Posts

prompt-token

2025 में भारत में PROMPT Token कैसे खरीदे?

PROMPT Token का जन्म हुआ Wayfinder Ecosystem से, जिसके साथ क्रिप्टो में एक नया अध्याय

crypto-roundup

Weekly Crypto Roundup| 25th अगस्त 2025

इस हफ्ते का crypto roundup एक पुलबैक मार्केट को दिखाता है, जहा Bitcoin और Ethereum

soon-token

2025 में भारत में SOON Token कैसे खरीदे?

ब्लॉकचैन के इस तेज़ी से बदलते हुए लैंडस्केप में, SOON Token एक क्रांतिकारी एप्रोच लेकर