क्रिप्टो यूज़र्स के लिए सबसे खतरनाक थ्रेट्स में से एक है social engineering attack,एक ऐसी टैक्टिक जो टेक्निकल सिस्टम्स के बजाए इंसानी साइकोलॉजी का फायदा उठाती है। इसको समझकर, क्रिप्टो ट्रेडर्स अपने फंड्स को ज़्यादा अच्छे से सिक्योर कर सकते हैं एक ऐसे एनवायरनमेंट में जहाँ गलतियां अक्सर इर्रिवर्सिबल होती हैं।
क्रिप्टो में Social Engineering Attack क्या होती है?
Social engineering attack का मतलब है इंसानो को मैनिपुलेट करके उनसे सेंसिटिव इनफार्मेशन लेना या उनसे ऐसे एक्शन्स करवाना जो उनकी सिक्योरिटी को कोम्प्रोमाईज़ करते हैं। ट्रेडिशनल हैकिंग से अलग, social engineering attack इंसानी भरोसे और इमोशंस को टारगेट करता है।
क्रिप्टो की दुनिया में, जहाँ ट्रांसेक्शन्स इर्रिवर्सिबल होते हैं और डीसेंट्रलाइज्ड सिस्टम्स रिकवरी का ऑप्शन नहीं देते, social engineering attack एक मेजर थ्रेट बन जाता है। अटैकर्स साइकोलॉजिकल कमज़ोरी— जैसे दर, लालच, या अनुभव की कमी — का फायदा उठाके यूज़र्स को प्राइवेट कीज़, सीड फ्रेज़ेस, या फंड्स दे देने के लिए ट्रिक करते हैं। इसीलिए साइबरक्रिमिनल्स के लिए ये एक प्रिफर्ड मेथड है।
Social Engineering अटैक कैसे होता है?
क्रिप्टो में social engineering attack एक कॅल्क्युलेटेड और स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस के मदद से चलते हैं, जिसका एहम लक्ष होता है भरोसा जीतना और वैल्युएबल इनफार्मेशन निकलना। इन अटैक्स का स्ट्रक्चर समझने से यूज़र्स वार्निंग साइंस को पहचान सकते हैं और विक्टिम बनने से बच सकते हैं।
इस प्रोसेस में आम तौर पर ये होता है:
- टारगेट ढूंढना
- भरोसा जीतना
- अर्जेंसी क्रिएट करना
- इनफार्मेशन एक्सट्रेक्ट करना
- हाइस्ट एक्सेक्यूट करना
2025 के शुरुआत में, ऑन-चैन एनालिस्ट ZachXBT ने रिपोर्ट किया की Coinbase यूज़र्स ने $45 million का एडिशनल लॉस फेस किया social engineering attack के वजह से, जो इस थ्रेट के बढ़ते हुई दबाव को दिखाता है।

क्रिप्टो में सबसे आम Social Engineering स्कैम्स कौनसे हैं?
क्रिप्टो इकोसिस्टम में social engineering attack अलग-अलग फॉर्म्स में आता है, हर एक का मकसद होता है भरोसे का नाजायज़ फायदा उठाकर यूज़र्स को ठगना। इन स्कैम्स को पहचानकर इन्वेस्टर्स अपने आप को बेटर प्रोटेक्ट कर सकते हैं :
फिशिंग
अटैकर्स फेक वेबसाइट्स, एप्स, या इमेल्स बनाते हैं जो MetaMask या Coinbase जैसे वैद्य प्लेटफॉर्म्स जैसे दीखते हैं। जब विक्टिम्स अपने क्रेडेंशियल्स या सीड फ्रेज़ इन साइट्स पे डालते हैं, तो अटैकर्स उनके फंड्स का एक्सेस ले लेते हैं।
इम्पर्सनेशन
स्कैमर्स सपोर्ट स्टाफ, इन्फ्लुएंसर्स, या दोस्तों का रूप ले कर कांटेक्ट करते हैं। वो फेक अकाउंट प्रोब्लेम्स या इन्वेस्टमेंट ऑफर्स के मदद से सेंसिटिव इन्फो मांगते हैं।

गिवअवे स्कैम्स
हैकर्स सेलिब्रिटीज़ या एक्सचैंजेस का भेस ले कर वादा करते हैं की अगर आप उनके वॉलेट में क्रिप्टो भेजो तो आपको डबल रेतुर्न मिलेगा। लेकिन जब विक्टिम्स फंड्स भेजते हैं तब उन्हें कुछ भी रिटर्न नहीं मिलता।
फेक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म्स
हाई रिटर्न्स और लौ रिस्क का वादा करके फेक प्लेटफॉर्म्स बनाए जाते हैं। यूज़र्स फंड्स डिपॉज़िट करते हैं, लेकिन प्लेटफार्म बाद में गायब हो जाता है।
Social Engineering Attack से कैसे बचा जा सकता है?
पूरी तरह से social engineering attack को ख़तम करना मुश्किल है, लेकिन प्रोएक्टिव स्टेप्स लेने से रिस्क काफी कम किया जा सकता है। अगर यूज़र्स स्ट्रांग सिक्योरिटी हैबिट्स अपनाएं और हमेशा सतर्क रहे, तो वो इन स्कैम्स से अपने आप को बचा सकते हैं। कुछ एडिशनल स्टेप्स भी लिए जा सकते है:
- अवैध मेसेजस पे शक करो: इमेल्स, टेक्स्ट्स, या DMs जो सेंसिटिव इन्फो या पैसा मांग रहे हो, उनसे बचके रहो।
- Two-Factor Authentication (2FA) इनेबल करो: 2FA से एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर मिलता है। अगर पासवर्ड लीक भी हो जाए तो अकाउंट सिक्योर रहता है।
- लिंक्स और URLs वेरीफाई करो: क्लिक करने से पहले लिंक पे होवर करके डेस्टिनेशन चेक करो, और सुनिश्चित करो की URL ऑफिसियल वेबसाइट का हो।
आखिर में…
Social engineering attack क्रिप्टो दुनिया का एक मेजर थ्रेट है जो इंसानी कमज़ोरियों को टारगेट करता है, और पावरफुल टेक्निकल सिक्योरिटी मेज़र्स को भी बाईपास कर सकता है। ये स्कैमर्स भरोसा, डर, और लालच का इस्तेमाल करके ऐसे एडवांस्ड अटैक्स करते हैं जो वॉलेट्स इंस्टैंटली खली कर देते हैं — और विक्टिम्स के पास रिकवरी का ऑप्शन नहीं होता।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो उत्पाद और एनएफटी अनियमित हैं और अत्यधिक जोखिम भरे हो सकते हैं। ऐसे लेनदेन से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए कोई नियामक सहारा नहीं हो सकता है। प्रदान की गई सभी सामग्री केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, और निवेश सलाह के रूप में इस पर भरोसा नहीं किया जाएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले कृपया स्वयं शोध करें या किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें।आप हमें help@suncrypto.in पर लिख सकते हैं।